मंगलवार को दुर्गेश कुमार का अंतिम संस्कार दोहरीघाट मुक्तिधाम पर किया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जीयनपुर चौक पर आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया गया। करीब पौने दो घंटे तक चक्का जाम चलता रहा। अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। इस दौरान भीड़ ने आरोपितों के घरों पर धावा बोलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।
गांव में शांति बनाए रखने के लिए एक प्लाटून पीएसी लगातार गश्त कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है और शांति बनी हुई है। प्रशासन भीड़ की गतिविधियों पर निगरानी कर रहा है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों से संयम बरतने की अपील की गई है।