मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मदारपुर थाना गंभीरपुर निवासी अब्दुल्लाह ने वर्ष 2011 में अपने गांव मदारपुर के पते पर पहला पासपोर्ट बनवाया था। इसके खिलाफ 2013 में प्राथमिकी दर्ज हुई। वर्ष 2016 में जब वह पासपोर्ट रिनुअल कराने थाने पहुंचा तो उसे अपने ऊपर दर्ज मुकदमे की जानकारी मिली।
इसके बाद उसने पता बदलकर रानी की सराय थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव का पता दर्शाया और वर्ष 2019 में वहीं से दोबारा पासपोर्ट बनवा लिया। मामला संदिग्ध लगने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान ग्राम प्रधान खालिसपुर से रिपोर्ट मांगी गई, जिसमें स्पष्ट किया गया कि अब्दुल्लाह उक्त पते का निवासी नहीं है। आगे की जांच में पाया गया कि आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 17 जून 2019 को नया पासपोर्ट हासिल किया था।
इसके बाद क्षेत्राधिकारी नगर व थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर कोटिला बाजार से अब्दुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
]]>24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के घूमनगंज इलाके में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या में शामिल गुड्डू मुस्लिम लगातार फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए शासन ने 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट और एसटीएफ कई महीनों तक उसे राजस्थान के अजमेर और ओडिशा के भुवनेश्वर में पनाह लेने की सूचना के बाद तलाशती रही, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
]]>