आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में छितौनी मोड़ के पास सोमवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक स्विफ्ट डिजायर कार पर फायरिंग कर दी। हालांकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना अतरौलिया क्षेत्र के छितौनी मोड़ के पास सोमवार देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार से कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद अज्ञात बदमाशों ने कार को निशाना बनाते हुए अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले के दौरान कार में सवार लोग किसी तरह बच निकले और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर जांच के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार पर गोली लगने के निशान भी पाए गए। पुलिस ने वाहन सवार की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि छितौनी मोड़ के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जहां स्विफ्ट डिजायर कार पर गोली लगने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद रहा है। एक बार कोतवाली में समझौते की भी बात कही जा रही है। आरोप है कि हमला करने वाले ने 5 मार्च को लखनऊ में भी पीड़ित युवक पर हमला किया था। पुलिस मामले में छानबीन कर ही रही थी कि नई घटना ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि योगेश तिवारी निवासी कुर्मी टोला के पुत्र देवाशीष तिवारी से एलवल मोहल्ले के युवक का पुराना विवाद है। इसी विवाद को लेकर देवाशीष तिवारी पर हमले का आरोप लगाया गया है। कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी गई है वहीं आरोपी युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस तलाश में जुटी है। वहीं दूसरे पक्ष के एलवल निवासी विनायक सिंह ने भी कोतवाली पहुंच कर आरोप लगाया है।
]]>आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसके बाद आक्रोशित युवक ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। असलहे से फायरिंग करते युवक का वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की छानबीन में जुटी है।
जहानगंज थानां क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह सेफ्टी टैंक बना रहे थे। उनके ही पट्टीदार अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आक्रोशित गुड्डू सिंह का पुत्र घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और फायर कर दिया। जिससे दो लोगों को गोली लग गई।आनन-फानन में घायल दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में लोग युवक को मना कर ही रहे है कि तभी उसने फायरिंग कर दिया।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि गोली कमर से नीचे लगी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी गिरफ्तारी को लेकर चार टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है
]]>नरहौली गांव में होतम सिंह की बेटी की बरात सोमवार की रात निबोहरा के सहाय का पुरा गांव से आई थी। बरात चढ़ाई और बारौठी के बाद गांव के माता के मंदिर के पास विवाह समारोह में डीजे बंद कर दिया गया था। किसी बराती ने डीजे चालू करो डीजे चालू करो बोलते हुए राइफल से गोली चला दी। गोली गाड़ी की केबिन में बैठे डीजे संचालक फरैयापुरा गांव के विपिन के कंधे के पास जा लगी। डीजे भी फट गया।
डीजे के पास खड़े नरहौली गांव के वंश के दोनों पैरों में घुटने के निचले हिस्से में छर्रे लगे हैं। गोली लगते ही दोनों की चीखें निकल गईं। बरात में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने दोनों घायलों को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से एसएन मेडिकल काॅलेज आगरा भेज दिया गया। अस्पताल पहुंची बाह पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गोली किसने चलाई। कितने फायर किए।इसकी जांच में पुलिस जुटी है।
]]>
लखनऊ। बहुचर्चित कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग का वीडियो सामने आया है। हर्ष फायरिंग में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ धुआं भी दिखाई पड़ा। करण, सांसद बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दलबल के साथ नामांकन किया था। शनिवार को विश्नोहरपुर से सुबह काफिला निकला और जगह-जगह स्वागत का कार्यक्रम चल रहा। काफिला निकला तो तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में बेलसर (रगड़गंज) बाजार का इलाका गोलियों से गूंज उठा।
इस दौरान सैकड़ों समर्थकों की उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन तमाशबीन बना रहा। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं पार्टी प्रत्याशी के फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर बाकायदा इसका वीडियो भी अपलोड किया गया। जिसमें नवाबगंज पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह वीडियो बनाने वाले समर्थक को रोकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लगातार कई राउंड फायरिंग की गई।
वही अब बताया जा रहा है कि रगड़गंज बाजार में सिलसिलेवार फायरिंग सरीखे पटाखे दागे गये। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिये हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज से प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें हथियार से फायरिंग न करके पटाखों की बात सामने आई है। भीड़-भाड़ में पटाखे फोड़ना भी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) और पुलिस के उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
]]>