जानकारी के अनुसार घोसी के बड़ागांव के राजभर बस्ती निवासी सूक्खू राजभर 22 और घोसी निवासी दानिश दोनो बाइक से निकल रहे थे। इसी बीच दोनों की बाइक मधुवन मोड पर एक दूसरे से टकरा गई। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया जिसमें बात बढ़ने पर दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। इधर दोनों पक्षों के घायल होने की सूचना पर घायल सुक्खू राजभर की तरफ से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर दूसरे पक्ष पर कारवाई की मांग करने लगे। इस बीच उन लोगों ने अस्पताल पर पथराव कर दिया। अस्पताल में पथराव की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घोसी सीओ दिनेशदत्त मिश्र एवं प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। स्थिति अभी नियंत्रण में है।
]]>