लगातार तीन माह सामान्य से अधिक गर्म
बीते दिसंबर से लेकर इस बार जनवरी और अब फरवरी के भी सामान्य से गर्म रहने का पूर्वानुमान चिंताजनक है। फरवरी में बारिश भी सामान्य से कम होने का पूर्वानुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फरवरी भी सामान्य से गर्म रहने वाला है। बारिश भी सामान्य से कम रहने वाला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ वसंत पंचमी के बाद तीन फरवरी से सक्रिय हो रहा है जो पूरे प्रदेश में तीन से सात फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 35 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है।
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
]]>तराई के सात जिलों में अत्यधिक कोहरे के ऑरेंज अलर्ट के साथ ही प्रदेश के 40 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी है। मंगलवार को यूपी के कुछ तराई जिलों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली। तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी दिखी। वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। बुधवार से हवा की रफ्तार घटेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 22 व 23 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में।
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बिजनौर समेत 40 जिलों में घना कोहरा छाएगा।
]]>मौसम विभाग की मानें तो मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में फिर से बारिश और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में बूंदाबांदी के संकेत हैं। इस बीच अगले तीन दिनों तक कोहरे को मौजूदगी और उत्तरी पछुआ हवाओं संग रात के पारे में गिरावट जारी रहेगी।
बताया कि 14 जनवरी को यूपी के अलग-अलग जिलों में सुबह या देर रात घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 42 जिलों में घने कोहरे के येलो अलर्ट जारी किया है।
वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
]]>मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। सुबह और शाम के समय छिछले से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। बुधवार को लखनऊ में दोपहर बाद धूप निकलने से ठंड में थोड़ी कमी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, गुरुवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में अत्यधिक घना कोहरा और कोल्ड डे होने की चेतावनी जारी की है। गुरुवार और शुक्रवार को आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक घना कोहरा रहेगा। वहीं इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के क्षेत्रों में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
]]>उत्तर प्रदेश अब लोगों ने रात के समय पंखे से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम सामान्य ही रह सकता है। हालांकि कई जगह पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम
8 नवंबर की सुबह यूपी (पूर्वांचल), बिहार, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में उषा अर्घ्य (छठ पूजा) दिया गया। मौसम विभाग ने 8 नवंबर के लिए अपडेट देते हुए कहा कि सुबह में पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कई जगह पर कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। आने वाली 9, 10 और 11 तारीख में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
कहां हो सकती है बारिश?
मौसम विभाग ने 7 और 8 नवंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था। हालांकि मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। 8 नवंबर को जिन शहरों में बारिश हो सकती है उसमें इटावा, लखनऊ, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, एसके नगर, बस्ती, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मालू, कौशाम्बी, वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई शहरों का नाम शामिल है।
]]>