निदेशक मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में बच्चों के दुर्व्यापार की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रक्षा’ विशेष अभियान एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में बुधवार को थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम जिसमे अभियान में थाना एएचटी प्रभारी अभयराज मिश्र, उप निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रोहित प्रताप सिंह व नजरे आलम, कांस्टेबल अश्वनी कुमार भारती तथा महिला कांस्टेबल सुनिता साहनी शामिल थी ने थाना दीदारगंज क्षेत्र के बेलवाना, एसबीएस ईंट भट्ठा एवं मार्टिनगंज बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कुल सात बाल श्रमिकों को काम करते हुए पाया गया। मौके पर बच्चों के परिजनों को बुलाकर सेवायोजकों और अभिभावकों को भविष्य में बालश्रम न कराने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा अधिनियम उल्लंघन को लेकर नियमानुसार नोटिस जारी की गई।
संयुक्त टीम ने दुकानदारों एवं आमजन को बालश्रम निषेध को लेकर जागरूक किया तथा सार्वजनिक स्थलों, मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट-ढाबा, बेकरी, ऑटोमोबाइल दुकानों एवं गैराजों पर बालश्रम निषेध से जुड़े पोस्टर चस्पा किए।
अभियान के दौरान प्र0नि0 अभयराज मिश्र, उ0नि0 प्रदीप कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, रोहित प्रताप सिंह, नजरे आलम, हे0का0 रामजनम यादव और म0का0 मन्दाकिनी यादव की टीम ने कुल 03 बाल श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए। उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर सेवायोजकों और परिजनों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा भविष्य में बच्चों से बालश्रम न कराने की सख्त हिदायत दी गई। संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा बालश्रम अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किया गया।
संयुक्त टीम ने दुकानदारों और आमजन को बालश्रम न कराने के प्रति जागरूक किया। मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट/ढाबों, बेकरी, ऑटोमोबाइल दुकानों और गैराज आदि सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता पोस्टर चस्पा किए गए। साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076, 181 की जानकारी दी गई।
संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों को श्रम विभाग द्वारा नोटिस जारी किए गए। अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों और नागरिकों को बालश्रम रोकने के प्रति जागरूक किया, सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए और हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076, 181 की जानकारी दी।
]]>