आज़मगढ़। सपा विधायक रमाकांत यादव की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही । अब राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो उ.प्र. लखनऊ द्वारा सपा विधायक आरोपी रमाकांत यादव और उसके 15 सदस्यों को हत्या और अपमिश्रित देशी शराब बनाकर लाइसेंसी देशी शराब की दुकान पर बेचने जैसे जघन्य अपराध में सूचीबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई आठ जनवरी 2025 को की गई है। रमाकांत यादव दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकगंज अलीशाह सरावां गांव के निवासी है।
रमाकांत यादव द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों से अधिक धन कमाने के उद्देश्य से आजमगढ़, जौनपुर व लखनऊ में हत्या व अपमिश्रित देशी शराब बनाकर लाइसेंसी देशी शराब की दुकान पर बेचने आदि जैसे जघन्य अपराध किया गया है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए गैंग को आईएस (अंतर्राज्यीय गैंग) स्तर पर “सूचीबद्ध” किया गया है। इसका कोड नं.- “आई एस-133/2025” होगा। इसमें जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के परतहिया गांव निवासी रंगेश यादव, दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवाई गांव निवासी सूर्यभान, चकगंज अली निवासी पुनित कुमार यादव, पंकज यादव, अहरौला थाना क्षेत्र के समसल्लीपुर गांव निवासी रामभोज, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उतपुर गांव निवासी अशोक यादव, अहरौला थाना क्षेत्र के रुपाईपुर गांव निवासी मोहम्मद फहीम, मो. नदीम, मो. कलीम, मो. नईम, मो. सलीम, नसीम नेता उर्फ नसीम, अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल निवासी सहबाज, रविकुमार क्षत्रि उर्फ राजकुमार निवासी सीके. 61/8 काशीपुर थाना चौक विशेश्वरगंज जनपद वाराणसी जो वर्तमान में खालिपुर चौकी सरायमोहना थाना सारनाथ जनपद वाराणसी और जोयंता कुमार मित्रा निवासी मोहल्ला 71/5 डाक्टर नील मोनी सरकार स्ट्रीट थाना बारानगर जनपद उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है।
गैंग के सरगना सपा विधायक रमाकांत यादव और उनके 15 साथियों को पुलिस ने चिह्नित किया है। यह गैंग हत्या, मिलावटी शराब बनाने और बेचने जैसे जघन्य अपराधों में शामिल था।
रमाकांत यादव और उनके साथियों ने जनपद आजमगढ़, जौनपुर और लखनऊ में कई अपराध के आरोप हैं। पुलिस ने गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गैंग को आईआर-42 के रूप में सूचीबद्ध किया है।
गैंग सदस्यों में रंगेश , सूर्यभान, पुनीत यादव, रामभोज, अशोक, मोहम्मद फहीम, पंकज, मो. नदीम, मो. कलीम, मो. नईम, मो. सलीम, सहबाज, नसीम, रविकुमार क्षत्रि और जोयन्ता कुमार मित्रा शामिल हैं।
]]>