जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों को 18 जनवरी 2026 को सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान मतदाता उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी प्रविष्टियों का अवलोकन किया।
मतदाता सूची में अंकित नामों का सत्यापन उपस्थित मतदाताओं के समक्ष किया गया। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत प्रारूप-6, प्रारूप-7 एवं प्रारूप-8 पर दावे एवं आपत्तियाँ भी प्राप्त की गईं।
प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान चार विशेष अभियान तिथियाँ रखी गई हैं, जिनमें से 18 जनवरी 2026, 31 जनवरी 2026 और 01 फरवरी 2026 को बीएलओ द्वारा संबंधित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची पढ़ी जाएगी और प्रारूप 6, 7 एवं 8 पर दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी।
उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि शेष विशेष अभियान की तिथियों 31 जनवरी और 01 फरवरी को अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची पढ़े जाने के समय अपनी प्रविष्टियों का अवलोकन अवश्य करें। साथ ही पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अधिक से अधिक प्रारूप-6 भरवाने में सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।
S.I.R. कार्य में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं मैदान में उतरे और कमजोर प्रगति वाले बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कम रुचि दिखा रहे बीएलओ, सुपरवाइजर और AERO’s के विरूद्ध अनुशासनिक और विभागीय कार्यवाही कर कार्य की गति बढ़ाई।
जिलाधिकारी ने दिनचर्या में सुनियोजित तरीके से प्रातः 7 बजे अपने आवास से निकल कर दोपहर तक कम प्रगति वाले बूथों का भ्रमण किया और इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई व विभागीय बैठकें कीं। इन अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप S.I.R. कार्य समय से पूर्ण हुआ।
जनपद में समय से पूर्व शत प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले ब्लॉक लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। विधान सभा वार नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) लालगंज, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा और जिला पंचायत राज अधिकारी की ड्यूटी लगाकर 27.11.2025 से 04.12.2025 तक अभियान चलाकर कम प्रगति वाले बूथों का निरीक्षण कराया गया।
ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व हर पोलिंग बूथ पर बीएलओ और राजनीतिक दलों द्वारा तैनात बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें जिन मतदाताओं का नाम किसी कारण से सूची में नहीं आया, उनकी सूची बीएलओ द्वारा बीएलए को उपलब्ध कराई जाएगी और सहयोग से शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण किया जाएगा।
यदि किसी मतदाता को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (S.I.R.) से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो, तो वे जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष संख्या-66 में स्थापित कंट्रोल रूम (दूरभाष: 05462-246398) या टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।
]]>भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 350-दीदारगंज क्षेत्र में 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरने और संकलित करने का कार्य किया गया। विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 220 प्रा.वि. सोहौली कक्ष सं.1 की बीएलओ कुमुदलता राय, बूथ संख्या 240 प्रा.वि. कोदहरा कक्ष सं.2 की बीएलओ इन्दु सिंह, बूथ संख्या 392 प्रा.वि. सिरसाल कक्ष सं.1 की बीएलओ बन्दना मौर्या और बूथ संख्या 394 प्रा.वि. सिरसाल कक्ष सं.3 की बीएलओ रूपमती ने अपने गणना प्रपत्रों की शत-प्रतिशत अपलोडिंग कार्य पूर्ण किया।
इन बीएलओ द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने पर उन्हें ईआरओ द्वारा शुभकामनाएँ दी गईं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत आज़मगढ़ जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन का कार्य तेज़ी से चल रहा है। इसी क्रम में 343-अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 348 (प्रा.वि. देवहाता) की बूथ लेवल ऑफिसर प्रेमशीला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना बूथ शीर्ष स्थान पर पहुँचा दिया है।
अभियान के अंतर्गत वर्तमान मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इस प्रपत्र में ऊपर के भाग में मतदाता का वर्तमान विवरण भरा जाता है, जबकि नीचे के भाग में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित विवरण शामिल किया गया है। जिन मतदाताओं का नाम 2003 की सूची में है, वे बायीं ओर का विवरण भरते हैं, और जिनका नाम नहीं है, वे अपने माता-पिता या दादा-दादी का विवरण दायीं ओर दर्ज करते हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से महिलाओं के लिए भी लागू है।
बीएलओ प्रेमशीला ने बताया कि उन्होंने पहले ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची का 2025 की सूची से मिलान कर मतदाताओं के क्रमांक नोट कर लिए थे। गणना प्रपत्र प्राप्त होते ही उन्होंने दो प्रतियों में इसे सभी संबंधित मतदाताओं तक पहुँचाया और ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, कोटेदार, लेखपाल सहित गांव के संभ्रांत व्यक्तियों की मदद से प्रपत्र भरवाए।
उन्होंने 821 कुल मतदाताओं में से 710 मतदाताओं के गणना प्रपत्र न केवल संकलित किए बल्कि बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइज भी कर दिए। यह उपलब्धि जिले में सर्वाधिक है और विशेष पुनरीक्षण अभियान में आदर्श कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
वहीं डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत रविवार, 23 नवंबर रविवार को सभी बूथों पर सुबह 09 से शाम 04 बजे तक विशेष कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ, पदाभिहित अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिव, सफाई कर्मियों, ग्राम रोजगार सेवकों, लेखपाल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बूथ पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाएँगे और उनका डिजिटाइजेशन कराएंगे।
डीएम ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने बूथ पर पहुँचकर समय से प्रपत्र भरें, ताकि जिले की मतदाता सूची को 100% अद्यतन किया जा सके।
आज़मगढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र 347 में तैनात बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) इंदू यादव पर अपने दायित्वों का निर्वहन न करने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर रानी की सराय थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी रानी की सराय मनोज कुमार शर्मा ने थाने में तहरीर देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ इंदू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
बताया गया कि बूथ संख्या 312, कंपोजिट विद्यालय मोलनापुर माफी (कक्ष संख्या-1) पर नियुक्त इंदू यादव ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2025 में आवश्यक गणना प्रपत्र और बीएलओ किट लेने से मना कर दिया।मोबाइल पर संपर्क करने पर कॉल रिसीव न करने, तथा कार्यालय द्वारा बातचीत के प्रयास पर कार्य न करने का हवाला देने की भी सूचना सुपरवाइजर द्वारा दी गई।
11 नवंबर को दोबारा संपर्क किए जाने पर भी उन्होंने स्पष्ट रूप से काम करने से इंकार कर दिया, जिसे आयोग के निर्देशों का उल्लंघन माना गया है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने पुष्टि की कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर बीएलओ इंदू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
]]>