घटना मंगलवार की सुबह कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। लोगों के बीच मिर्गी का दौरा पड़ने की चर्चा रही। कस्बा दिबियापुर के एक मुहल्ला से सोमवार की शाम कस्बा बिधूना स्थित एक गेस्ट हाउस में बैंड-बाजा के साथ बरात आई थी। स्वागत सत्कार में वधू पक्ष ने कोई कसर नहीं छोड़ी। द्वारचार के बाद खाना खाया गया और जयमाला की रस्म हुई।
मंगलवार की सुबह शादी की अन्य रस्म के बाद विदाई के कुछ समय पहले दूल्हा कुर्सी पर बैठा था। अचानक वह नीचे गिर गया। पास में खड़े लोगों ने किसी तरह उसे उठाया और निजी अस्पताल ले गए। वहां से दूल्हा को गेस्ट हाउस ले गए। चर्चा रही कि दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ता है। हालांकि, इस बात की पुष्टि वर व वधू पक्ष से किसी ने नहीं की। घर वाले कहते रहे कि दूल्हा स्वस्थ है लेकिन दुल्हन ने साथ जाने से मना कर दिया।
इस बीच लोगों की वहां भीड़ लग गई। बड़े व बुजुर्ग वधू पक्ष को समझाने का प्रयास करते रहे। कोई बात नहीं बन सकी और बरात बिना दूल्हन के ही लौट गई। बिधूना कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
]]>सोमवार की रात नगर के मोहल्ला फर्रखपुर में मंदिर पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। दुल्हन सजी हुई दूल्हे का इंतजार कर रही थी, रात में जब बरात पहुंची तो उसमें दूल्हे के दोस्त शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे।
आरोप है कि विवाह स्थल पर बरात में शामिल दूल्हे के कुछ दास्तों ने दुल्हन व अन्य युवतियों को देखकर शराब के नशे में अश्लील फब्तियां कस दीं। दुल्हन पक्ष के लोगों ने विरोध किया। कुछ देर बाद दूल्हे के दोस्त दुल्हन के कमरे में जबरदस्ती घुसने लगे तो दुल्हन के भाई ने विरोध किया, तो आरोपितों ने दुल्हन के भाई को पीट दिया।
पिटाई की वजह से दुल्हन का भाई बेहोश होकर गिर गया। जिसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। देर रात तक दूल्हा उनके घर वालों को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन उनके घर वाले शादी के लिए राजी न हुए। इस पर बारात लौट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों का शांतिभंग में चालान किया है।
]]>
गाजीपुर। जिले के शादियाबाद के एक गांव में रविवार को आजमगढ़ से आई बरात में स्टेज पर चढ़ने को लेकर घराती और बराती पक्ष में मारपीट हो गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह तक चली पंचायत में वर और वधू पक्ष ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद दूल्हे को बिना विवाह के लौटना पड़ा।
आजमगढ़ के जहानागंज से बरात शादियाबाद के गांव पहुंची थी। द्वार पूजा के बाद सभी ने जलपान उसके बाद भोजन किया। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि आशीर्वाद देने के लिए घराती पक्ष की महिला स्टेज पर चढ़ गई। इसी बीच नशे में घुत बराती ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी व गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। दूल्हे और उसके परिवार के लोग बरातियों को समझाने के बजाय खुद मारपीट करने लगे। यह बात दुल्हन को खराब लगी। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके बड़े भाई को रोक लिया। दूसरे दिन सुबह तक पंचायत चलती रही। दूल्हा और दुल्हन के घरवालों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। ऐसे में बरात बैरंग लौट गई।
]]>आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में दबंगों ने दुल्हे के साथ मारपीट व उसके वाहन पर पथराव किया। जिसके बाद पूरी बारात रात में वापस चली गई। फिलहाल इस मामले में अभी पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले एक गुप्ता परिवार ने अपने बेटे की शादी बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रही युवती के साथ तय की थी। तय तिथि रविवार को बारात लेकर परिजन शादीपुर गांव के मोड़ पर पहुचे तो वहां बाइक सवार दो युवकों ने दूल्हे के साथ गली गलौज करना शुरू किया। जब दूल्हे ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने 4-5 लोगों को मौके पर बुलाया। आरोप है कि इस दौरान सभी ने मिलकर दूल्हे के साथ मारपीट व उसके वाहन पर पथराव किया। जिसके बाद किसी तरह से दूल्हे के वाहन के चालक ने वाहन को वहां निकाला और दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर जान बचाई। घटना के बाद बिना शादी के बारात रात में लौट आई।