लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2025 चल रहा है। सोमवार को बजट सत्र के दौरान मुलायम सिंह के नाम पर हंगामा हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नप्रहर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुलायम सिंह की कही गई बात पर तंज कसते हुए कहा कि लड़के हैं गलती हो जाती है इस बात को कितने सपा सदस्य मानते हैं। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की टिप्पणी पर सपा सदस्यों ने वेल में आकर धरना दिया। सपा सदस्य नारेबाजी करने लगे। सपा सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सपा सदस्यों को बार-बार चेतावनी देते रहे पर सपाईयों का हंगामा जारी रहा।
यूपी विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही सोमवार को शुरू हुई। यूपी विधानसभा की शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। प्रश्न प्रहर में सपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा कही गई बात पर सपा सदस्यों से कहा था कि क्या उनकी बातों पर अमल करेंगे। नारेबाजी कर सपा सदस्यों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अमर्यादित टिप्पणी की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ब्रजेश पाठक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सपा विधायक सदन वेल में धरने पर बैठ गए हैं।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2025 चल रहा है। सोमवार को बजट सत्र के दौरान मुलायम सिंह के नाम पर हंगामा हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नप्रहर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मुलायम सिंह की कही गई बात पर तंज कसते हुए कहा कि लड़के हैं गलती हो जाती है इस बात को कितने सपा सदस्य मानते हैं। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की टिप्पणी पर सपा सदस्यों ने वेल में आकर धरना दिया। सपा सदस्य नारेबाजी करने लगे। सपा सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सपा सदस्यों को बार-बार चेतावनी देते रहे पर सपाईयों का हंगामा जारी रहा।
]]>सपा प्रमुख की टिप्पणी कि दाेनों उप मुख्यमंत्री हाथ पकड़कर मुख्यमंत्री को करवाएं गंगा स्नान पर यह पलटवार उप मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि जब भी किसी ने सनातन का अपमान किया है, उसे पश्चाताप करना पड़ा है। अखिलेश और उनकी पार्टी सपा को भी पश्चाताप करना होगा।
सत्ता में रहते हुए अखिलेश ने कभी अयोध्या का विकास नहीं कराया। अतीत को देखें तो सपा सरकार में ही रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं। अब अयोध्या का बुनियादी ढांचा विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। जाति व पंथ के बावजूद करोड़ो लोग संगम में डुबकी लगाते हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री को दुख होता है। यदि उनमें साहस है, तो उन्हें अन्य धर्मों के खिलाफ भी बोलना चाहिए।
]]>उपमुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘सीने में जलन आंखों में तूफान सा क्यों है? सैफई घराने में हर शख्स परेशान सा क्यों है? कल (शनिवार को) विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित हुए। इसमें समाजवादी पार्टी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। समाजवादी पार्टी की गुंडई, अराजकता और लूट से जनता अच्छी तरह वाकिफ है। जब-जब इन्हें सत्ता मिली है, यह हमेशा अपने पुराने पैटर्न पर कायम रहे।
लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में बहु बेटी पर अत्याचार हुए हैं। कन्नौज की घटना को पूरे देश की जनता ने देखा, अयोध्या में जो बेटी के साथ हुआ उसे भी सभी ने देखा, हद तो तब हो गई जब करहल में हाल में एक दलित बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने सपा को वोट देने से मना कर दिया था।
दलित बेटी के पिता ने चिल्लाते हुए कहा था कि हमारी बेटी की हत्या समाजवादी पार्टी के गुंडों ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने सपा को वोट देने से इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि हम भाजपा को वोट देंगे, हमें भाजपा सरकार ने मकान दिया है कॉलोनी दी है। अखिलेश यादव इस पर कुछ नहीं बोलते हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। लोकसभा के चुनाव में इन्होंने झूठ बोलकर वोट हासिल किए थे। इनकी असलियत प्रदेश की जनता समझ चुकी है। इनका मतलब सिर्फ गुंडई, माफियागिरी; प्लॉट, मकान, दुकान पर कब्जा करना, बहू बेटी की इज्जत आबरू को खतरे में डालना है। प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से समाजवादी पार्टी को नकार दिया है।
ये भारत के संविधान की बात करते हैं। लेकिन इन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमेशा हमला किया है, कभी न्यायपालिका पर हमला करेंगे, कभी निर्वाचन आयोग पर हमला करेंगे, इनको लोकतंत्र में भरोसा नहीं है? लोकतंत्र में निर्वाचन आयोग के माध्यम से ही आप जीतकर सांसद बने हैं?
उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि आज आपकी पार्टी का जो भी अस्तित्व है, वो भारतीय संविधान की वजह से है, निर्वाचन आयोग की वजह से है। इसी निर्वाचन आयोग ने लोकसभा का चुनाव कराया था। इस दौरान इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तो तब, निर्वाचन आयोग बहुत अच्छा काम कर रहा था। अधिकारियों की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम समाज को वोट बैंक समझते थे। यह उन्हें ठगने का काम करते थे। मैंने कुंदरकी की जनसभा में कहा था कि मुस्लिम समाज 20 प्रतिशत है, यदि समाजवादी पार्टी को मुस्लिम समाज छोड़ दे तो सपा तीन टके की पार्टी रह जाएगी। मैं कह सकता हूं चाहें कुंदरकी हो, चाहे मीरापुर हो, जब मुस्लिम समाज ने उन्हें किनारे लगा दिया है तो समाजवादी पार्टी दो टके की पार्टी रह गई, सबसे ज्यादा पीड़ा इनकी यही है।
]]>
लखनऊ। देश में ईद का त्योहार हंसी, खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और मुलाकात कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार सुबह शहर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज हुई इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई देने के लिए शहर की ईदगाह मस्जिद में पहुंचे तो ठीक इसी समय वहां पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। लोगों की नजरे दोनों नेताओं पर थीं। इस बीच अखिलेश यादव आगे बढ़े और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की ओर हाथ बढ़ाया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया। इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री दानिश अली भी मौजूद थे। अखिलेश ने उनसे भी मुलाकात की।
बता दें कि एक दिन पहले ही अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणा पत्र जारी किया था जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा था कि सपा के घोषणा पत्र में माफियाराज और गुंडाराज की वापसी की बात की गई है।
उन्होंने कहा था कि सपा का विजन और मिशन प्रदेश को लूटना है, संसाधनों पर डाका डालकर अपने परिवार का ही विकास करना है। इनका पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ही है। इनकी सरकार से ऊबकर ही जनता ने भाजपा को चुना है। इसके एक दिन बाद ईद के अवसर पर जब दोनों नेता आमने-सामने आए तो बिना किसी झिझक के एक-दूसरे का अभिवादन किया।
]]>