2005 में ये थी दिनचर्या
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा बताते हैं कि वर्ष 2005 में पार्टी से जुड़ने के बाद उनकी दिनचर्या थी कि सुबह उठकर सबसे पहले कार्यालय का ताला खोलकर झाड़ू लगाना और उसके बाद कुर्सियां ठीक करना। बताते हैं कि इसके लिए उन्हें कई बार बहुत जलील भी होना पड़ा और उनका मजाक भी उड़ाया गया। कभी- कभी तो परिस्थितियां प्रतिकूल होने पर परिजनों से फटकार भी झेलनी पड़ी।
बताते हैं कि अपने परिवार की जरूरतों को छोड़कर पहले पार्टी के कार्यों को पूरा करने के चक्कर में उन्हें पिता से मार भी खानी पड़ती थी, लेकिन एक स्वयंसेवक होने के नाते फिर सबकुछ भूल कर अपने मिशन में जुट जाते थे। संजय बताते हैं कि प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से लेने के बाद वह आरएसएस से जुड़ गए और राजनीति में भी हर कदम पर संघ की सीख उनके काम आई।
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि संगठन में कार्य करते वक्त कभी-कभी प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता था। उस समय संगठन का कार्य कर वापस लौटने पर इतनी भी धनराशि जेब में नहीं होती थी कि वाहन का किराया देकर वापस घर लौट सकूं।
]]>वहीं सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने भी इस लिस्ट पर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा से बीजेपी का सबका साथ सबका विकास हो गया। 75 में जिला अध्यक्षों की लिस्ट में से 27 ब्राह्मण 15 राजपूत, 08 बनिया 08 ओबीसी शेष मोदी जी योगी जी हैं ना….
बता दें 98 संगठनात्मक जिलों में से 68 जिलों में भाजपा ने जिलाध्यक्षों का घोषणा की है। इसमें गौतमबुद्ध नगर से अभिषेक शर्मा नोएडा महानगर से महेश चौहान रामपुर से हरीश गंगवार मुरादाबाद जिला से आकाश पाल मुरादाबाद महानगर से गिरीश मंडुला बिजनौर से भूपेन्द्र सिंह चौहान ‘बॉबी’ सहारनपुर महानगर से शीतल विष्णोई मुज़फ़्फ़रनगर से सुधीर सैनी मेरठ महानगर से विवेक रस्तोगी ग़ाज़ियाबाद जिला से चैनपाल सिंह ग़ाज़ियाबाद महानगर से मयंक गोयल संभल से हरेंद्र चौधरी बुलन्दशहर से विकास चौहान कानपुर महानगर उत्तर से अनिल दीक्षित कानपुर महानगर दक्षिण से शिवराम सिंह चौहान कानपुर देहात से रेणुका सचान कानपुर ग्रामीण से जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
वहीं उपेन्द्र नाथ पासवान इटावा से अरुण कुमार गुप्ता “अन्नू” कन्नौज से वीर कुमार सिंह भदौरिया फ़र्रुखाबाद से फतेहचंद वर्मा औरैया से सर्वेश कठेरिया झाँसी ज़िला से प्रदीप पटेल बांदा से कल्लू राजपूत महोबा से मोहनलाल कुशवाह चित्रकूट से महेन्द्र कोटार्य लखनऊ ज़िला से विजय मौर्य लखनऊ महानगर से आनंद द्विवेदी रायबरेली से बुद्धिलाल पासी हरदोई से अजीत सिंह ‘बब्बन’ बलरामपुर से रवि मिश्रा बहराइच से ब्रजेश पांडेय गोंडा से अमर किशोर कश्यप श्रावस्ती से मि लाल वर्मा उन्नाव से अनुराग अवस्थी वाराणसी महानगर से प्रदीप अग्रहरि ग़ाज़ीपुर से ओमप्रकाश राय प्रतापगढ़ से आशीष श्रीवास्तव भदोही से दीपक मिश्रा मछलीशहर से डा अजय कुमार सिंह सुल्तानपुर से सुशील त्रिपाठी अमेठी से सुधांशु शुक्ला प्रयागराज गंगापार से निर्मला पासवान प्रयागराज यमुनापार से राजेश शुक्ला प्रयागराज महानगर से संजय गुप्ता को , सोनभद्र की जिम्मेदारी नन्दलाल गुप्ता को मिली है।
इसके साथ ही गोरखपुर ज़िला से जनार्दन तिवारी गोरखपुर महानगर से देवेश श्रीवास्तव, आज़मगढ़ से ध्रुव कुमार सिंह लालगंज से विनोद राजभर, संत कबीरनगर से नीतू सिंह महाराजगंज से अशोक उर्फ़ संजय पांडेय मऊ से रामाश्रय मौर्य कुशीनगर से दुर्गेश राय बस्ती से विवेकानंद मिश्रा बलिया से संजय मिश्रा आगरा ज़िला प्रशांत पौनिया आगरा महानगर से राजकुमार गुप्ता मथुरा ज़िला से निर्भय पांडेय मथुरा महानगर से हरिशंकर राजू यादव फ़िरोज़ाबाद महानगर से सतीश दिवाकर मैनपुरी से ममता सिंह राजपूत कासगंज से नीरज शर्मा बरेली जिला से सोमपाल शर्मा बरेली महानगर से अधीर सक्सेना आँवला से आदेश प्रताप सिंह शाहजहांपुर ज़िला से कृष्ण चंद मिश्रा शाहजहांपुर महानगर से शिल्पी गुप्ता बदायूँ से राजीव कुमार गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया है।
]]>भाजपा ने जो लिस्ट जारी की है उसमें इटावा में अनूप गुप्ता, झांसी में प्रदीप पटेल, रामपुर में हरीश गंगवार, मथुरा में निर्भय पांडेय, ललितपुर में हरीश चंद्र रावत, गाजीपुर में ओमप्रकाश राय, मुरादाबाद में आकाश पाल, बुलंदशहर में विकास चौहान को जिलाध्यक्ष बनाया है। विकास चौहान पहले भी जिलाध्यक्ष का पद ही संभाल रहे थे। संगठन ने इन्हें दोबारा से मौका दिया है।
इसके अलावा मैनपुरी में ममता राजपूत, औरैया में सर्वेश कठेरिया, कन्नौज में वीर सिंह भड़ोरिया, फिरोजाबाद में सतीश दिवाकर, कासगंज में नीरज शर्मा, उन्नाव में अनुराग अवस्थी, आजमगढ़ में ध्रुव सिंह,आगरा में प्रशांत पौनिया, बलरामपुर में रवि मिश्रा, हरदोई में अजीत सिंह बब्बन और अमेठी में सुधांशु शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सुधांशु शुक्ला पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेहद करीबी माने जाते हैं। नोएडा की बात करें तो यहां अभिषेक शर्मा, आगरा में प्रशांत पौनिया, बलरामपुर में रवि मिश्रा, लखनऊ में विजय मौर्या, रायबरेली में बुद्धिलाल, लालगंज में विनोद राजभर, सुल्तानपुर में सुशील त्रिपाठी, चित्रकूट में महेंद्र कोटार्य, गाजियाबाद में चैन पाल सिंह गुर्जर, बहराइच में ब्रजेश पांडेय को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
]]>आज़मगढ़। होली के उल्लास के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्षों की पहली सूची आज रविवार को घोषित होगी। सांगठनिक रूप से 98 जिलों में जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें 80 से 75 जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। चयनित जिलाध्यक्षों की सूची पहले ही केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दी गई है। शेष जिलाध्यक्षों की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव बाद की जाएगी। इसके लिए आज़मगढ़ में जिला कार्यालय पर दोपहर दो बजे बैठक बुलाई गई हैं और उससे पहले ही चुनाव अधिकारी या प्रदेश से तय पदाधिकारी जिले में पहुंच जाएंगे। हालांकि जिलाध्यक्ष किसे बनाया जा रहा है, इस बारे में उनको भी नहीं बताया गया है। कार्यालय पर बैठक के दौरान ही दो बजे उनके व्हाट्सएप पर जिलाध्यक्ष का नाम भेजा जाएगा।
आज़मगढ़ सदर में 56, लालगंज में 43 ने किया है आवेदन
आज़मगढ़ जनपद में भाजपा आज़मगढ़ सदर और लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए जनवरी में आवेदन लिए थे। जिसमें आज़मगढ़ सदर जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल समेत 56 लोगों ने आवेदन किया जबकी लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव समेत 43 लोगों ने आवेदन किया है। यूं तो जिलाध्यक्षों की घोषणा दिसंबर तक होनी थी लेकिन आपसी खींचतान व सामाजिक समीकरण ठीक से न बैठने से कई जिलों में अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही थी। 2 सप्ताह पहले 70 जिलाध्यक्षों की सूची को केंद्रीय नेतृत्व ने इसलिए वापस कर दिया था कि उसमें महिलाओं और वंचितों समाज की भागीदारी कम थी। 50 प्रतिशत से अधिक पिछड़ों की आबादी को देखते हुए उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे। लिहाजा नए सिरे से तय किए गए जिलाध्यक्षों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई।
पिछड़ा व सवर्ण पर फिर दांव !
इसको लेकर प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने होली से पहले ही सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ ही पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को पत्र जारी किया था। जिसमें 16 मार्च को जिलाध्यक्ष की घोषणा जिलों में जाकर ही करने के लिए कहा गया था। प्रदेश चुनाव अधिकारी के निर्देश के बाद आज़मगढ़ में जिला कार्यालय पर रविवार को दोपहर दो बजे पदाधिकारियों की बैठक को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस बैठक में जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी और इस तरह जिलाध्यक्ष के लिए इंतजार खत्म हो जाएगा। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आज़मगढ़ और लालगंज में पार्टी पिछड़ा व सवर्ण को ही जिलाध्यक्ष बनाएगी।
जिलाध्यक्ष को लेकर असंतोष न हो, नेताओं को समझाया जा रहा
जिलाध्यक्ष की घोषणा के साथ ही कुछ पदाधिकारी असंतोष जता सकते हैं तो कुछ विरोध भी जता सकते हैं। इसलिए बैठक में जिनको बुलाया जा रहा है, उनको पहले ही समझाया जा रहा है कि अगर उनको जिलाध्यक्ष के नाम पर कोई आपत्ति हो तो वह सार्वजनिक तौर पर अपनी बात नहीं रखेंगे। वह अपनी बात बाद में चुनाव अधिकारी के सामने रख सकते हैं। हालांकि संगठन का फैसला ही मान्य होगा, मगर इस तरह भी पहले ही नेताओं को समझाया जा रहा है।
फिलहाल प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के निर्देशानुसार रविवार को दोपहर दो बजे जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारियों, जिले में निवासी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि आमंत्रित किए जाएंगे। संचालन सह जिला चुनाव अधिकारी करेंगे। मंच पर पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्रीगण रहेंगे। वर्तमान और निर्वतमान जिला अध्यक्ष भी आमंत्रित रहेंगे। मंच पर उपस्थित लोगों के संबोधन उपरांत नए जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
]]>