गर्मी को देखते हुए लगातार स्कूलों का समय बदलने की मांग की जा रही है। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीएसए गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर सकते हैं। एटा, आगरा, जौनपुर आदि कुछ जिलों में बीएसए ने समय में बदलाव भी किया है। वहीं यह भी कहा गया है कि गर्मी को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए की बच्चों के आउटडोर शारीरिक गतिविधियां न आयोजित की जाए।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से दिए गए निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी बीएसए को स्कूलों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी स्कूलों में छाया व पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। बच्चों व अभिभावकों को गर्मी से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें की जानकारी भी दी जाए।
वहीं शिक्षक नेता निर्भय सिंह ने कहा है कि सभी बीएसए को आवश्यकतानुसार समय बदलने का निर्देश देने से बेहतर था कि निदेशालय की ओर से प्रदेश भर के स्कूलों के लिए एक समय निर्धारित किया जाता। जिले में स्कूलों में समय में बदलाव जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ही किया जाता है। जबकि भीषण गर्मी की वजह से बच्चे व शिक्षक काफी परेशान हो रहे हैं। कई स्कूलों में बिजली व पंखे की भी व्यवस्था नहीं है।
अभी आठ बजे से दो बजे तक है स्कूल
एक अप्रैल से नए सत्र के साथ स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का रखा गया है। माध्यमिक विद्यालयों में यह समय सुबह साढ़े सात से डेढ़ बजे तक का है। कुछ महीने पूर्व तक माध्यमिक विद्यालयों में यह समय सुबह के साढ़े सात बजे से दोपहर के साढ़े 12 तक होता है। शिक्षक संगठनों के द्वारा लगातार समय को बदलने की मांग की जा रही है।
प्रदेश में शुक्रवार को दिन के पारे में उछाल के साथ ही धूप की तपिश और हवा में रूखेपन के साथ गर्माहट महसूस हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार यूपी में शुक्रवार से अगले दो-तीन दिनों में, दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके साथ ही धीरे-धीरे रात का पारा भी चढ़ेगा। वहीं शुक्रवार को 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अमेठी सबसे ठंडा रहा।
होली पर होगी गर्मी
13 और 14 मार्च को होने वाली होली पर प्रदेश में किसी भी प्रकार का चक्रवात सक्रिय नहीं होगा। सुबह और शाम को छोड़कर मौसम में ठंड का एहसास नहीं दिखेगा। होली के दौरान दिन में तीखी धूप होगी साथ ही हवाएं भी गर्म रहेंगी।