हालांकि तराई समेत अन्य कुछ जगहों पर बृहस्पतिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। प्रयागराज समेत कुछ जिलों में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची।
राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को सुबह से ही हल्की धूप खिली और गलन से तात्कालिक तौर पर राहत मिली। यहां रात के पारे में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह लखनऊ में हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में शुक्रवार तक रात के पारे में हल्की गिरावट आएगी। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात का पारा फिर से चढ़ेगा। कुल मिलाकर इस हफ्ते तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
]]>शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव द्वारा जारी लेटर में कहा गया कि प्रदेश में अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए मकर संक्रान्ति पर्व तक समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाओं के समय में बदलाव किया जा रहा है।
अभी तक कक्षाएं सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक चलती थीं। अब सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेंगी। सभी विद्यालयों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है।
]]>6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं, ठंड से प्रदेश में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महोबा, एक-एक चित्रकूट और बांदा के हैं। कानपुर देहात में दो और कानपुर शहर में तीन लोगों की मौत हुई है। बरेली में भी एक सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
घने कोहरे के चलते लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, अयोध्या, अमेठी और आजमगढ़ में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बलिया, बहराइच, चुर्क, सोनभद्र और उरई में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को 13 जिलों में भीषण ठंड और 32 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर से बदलाव के संकेत हैं। मंगलवार से पश्चिम-उत्तर यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद तापमान गिरेगा। ठिठुरन भरी ठंड और मध्यम से घने कोहरे का दौर अगले तीन-चार दिनों तक ऐसे ही रहेगा।
]]>शनिवार को समूचे प्रदेश में घने कोहरे और पछुआ हवाओं संग हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी। कोहरे की मोटी परत की वजह से शनिवार को सुबह लखनऊ, कानपुर, आगरा आदि जगहों पर दृश्यता शून्य तक सिमट गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार से प्रदेश में कोहरे के घनत्व में कमी आने के साथ ही शीत दिवस से भी राहत मिलने के आसार हैं। तापमान में उतार चढ़ाव के बीच 6 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 7 दिसंबर से फिर से ठंड और कोहरे में बढ़ोतरी के संकेत हैं। शनिवार को 6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अमेठी सबसे ठंडा रहा। झांसी में सर्वाधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास इलाकों में।
राजधानी में शनिवार को घने कोहरे और पछुआ हवा संग कंपाने वाली सर्दी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भीषण सर्दी का अलर्ट रहा। कोहरे से लखनऊ में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक दृश्यता शून्य रही। रात के पारे में 2 डिग्री की बढ़त रही, लेकिन गलन से राहत नहीं मिली।
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को राजधानी में दिन में गुनगुनी धूप खिलने से गलन व ठिठुरन से थोड़ी राहत के आसार हैं। सोमवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिलहाल दो दिनों के लिए लखनऊ में कोहरे के घनत्व में कमी आने व सर्दी से राहत मिलने के आसार हैं। सोमवार के बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी और फिर से सर्दी बढ़ेगी।
]]>