इस पर निषाद पार्टी के प्रवक्ता और सचिव अजय सिंह का कहना है कि 2027 में निषाद पार्टी ही यूपी में एनडीए की खेवनहार बनेगी। वहीं, खुद संजय निषाद ने कहा है कि इस तरह के पोस्टर पार्टी के लोगों ने लगाए हैं।
शुक्रवार सुबह उपचुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ की गई प्रेसवार्ता में डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमें एनडीए में सीट नहीं बल्कि जीत चाहिए। निषाद समाज को हक चाहिए। बसपा-सपा ने आरक्षण के मुद्दे को लटकाए रखा। हम देश और समाज के हित में सीटों की दावेदारी नहीं करते हैं।
इसके पहले बुधवार को शहर में जगह-जगह लगाए गए सपा के पोस्टर पर अखिलेश यादव को 27 का सत्ताधीश बताया गया था। पोस्टर पर लिखा हुआ था कि 24 में जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है, कौन होगा… सत्ताईश का सत्ताधीश। पोस्टर में दाहिनीं तरफ अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई थी।
]]>इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संजय निषाद जी अपनी मेहनत के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हम मिलकर लड़ेंगे और विपक्ष को पराजित करेंगे। इंडिया गठबंधन की फटाफट और सफाचट की नीति जनता समझ चुकी है। सपा सरकार में निषाद समाज के लोगों का उत्पीड़न होता था और महिलाओं का बलात्कार होता था। उन्होंने कहा कि यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। योगी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा अपना दल भी हमारे साथ है और मिलकर चुनाव लड़ रहा है।
]]>