लखनऊ। उपचुनाव में 9 विधानसभा सीटों पर वोटों की काउंटिंग हो गई है। शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा गठबंधन 6 सीटों पर आगे है। जबकि 3 सीटों पर सपा बढ़त बनाए हुए है। अखिलेश के गढ़ करहल में शुरुआती रुझान में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। यहां सपा प्रत्याशी तेज प्रताप पिछड़ गए हैं।
मुरादाबाद की कुंदकरी सीट पर सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान आगे चल रहे थे, लेकिन ईवीएम की गिनती में वह पिछड़ रहे हैं। भाजपा के रामवीर यहां आगे निकल गए हैं। वहीं, मुस्लिम बहुल कानपुर की सीसामऊ सीट पर नसीम सोलंकी करीब 2300 वोट से आगे चल रही हैं।
हालांकि रिजल्ट से योगी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। लेकिन, लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने खुद को कितना रिकवर किया, यह देखने वाली बात होगी। यही वजह है कि उपचुनाव में भाजपा और सपा ने ताकत लगा दी।
]]>
लखनऊ। प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए। 23 नवंबर को रिजल्ट सामने आ जाएंगे। सुबह सात बजे से वोटों की गिनती होगी। सुबह नौ बजे से रुझान सामने आने लगेंगे। दोपहर एक बजे तक लगभग साफ होने लगेगा कि उपचुनाव में भाजपा (BJP) का जादू चला या समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने खेला किया।
बता दें, चुनाव आयोग (Election Commission) ने काउंटिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा-व्यवस्था कायम रखने के लिए मतगणना स्थल पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मतगणना के दौरान कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।
]]>