प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 7:30 लखनऊ की तरफ से आगरा की तरफ जा रही सवारियों से भरी बस थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 34,800 पर आगे चल रहे रिफाइंड से भरे टैंकर से टकरा गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो सवारियां घायल बताई जा रही हैं।
वहीं बस की टक्कर लगने के बाद टैंकर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें से रिफाइंड निकलने लगा। बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में बाल्टी,ड्रम और कट्टी लेकर मौके पर पहुंच गए। रिफाइंड लूटने के लिए होड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
]]>मिली जानकारी के अनुसार करनाल निवासी युवती सीमा की शादी 12 वर्ष पूर्व नौहझील थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर बसाऊ निवासी युवक विशाल के साथ हुई थी। उन दोनों के दो बच्चे भी हैं। वहीं सीमा की छोटी बहन प्रीति की शादी 5 वर्ष पूर्व करनाल के ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। प्रीति भी दो बच्चों की मां हैं। चार माह पूर्व प्रीति और जीजा विशाल में प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ही अपने परिवार को छोड़कर ईंट भट्ठे पर छुपकर रहने लगे।
इसके बाद परिवार वालों ने काफी खोजबीन की। अचानक जानकारी मिलने पर सीमा और प्रीति के भाई ने ईंट भट्ठे पर दोनों को खोज निकाला। यहां जीजा-साले में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। भट्टा मुनीम द्वारा झगड़े की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस तीनों को थाना ले आई। इसके बाद थाने में साली ने जमकर हंगामा मचाया। बहन यानि युवक की पत्नी सीमा भी वहां आ गई और खूब बवाल किया।
पुलिस के लाख समझाने के बाद भी जीजा-साली दोनों एक दूसरे से शादी करने और साथ रहने की जिद अड़े थे। हालांकि जीजा के प्यार में अंधी बहन से उसने यहां तक कह दिया कि यदि वो उसके पति से शादी करेगी, तो वो अपनी जान दे देगी। इस धमकी के बाद भी वो नहीं मानी। प्रीति को पुलिस और परिवार वालों ने खूब समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। शादीशुदा बहन के विरोध करने के बाद भी वह जीजा के साथ रहने पर अड़ी थी।
नौहझील थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक विशाल और साली प्रीति के साथ उसके भाई से बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई। जीजा-साले में झगड़ा होने पर दोनों का शांति भंग में चालान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
]]>मुठभेड़ में मारा गया बदमाश हापुड़ जिले का रहने वाला था। वर्ष 2020 में पठानकोट में डकैती के दौरान भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ-फूफा के साथ उनके बेटे की हत्या की वारदात में भी शामिल था।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किसी वारदात की फिराक में कुछ बदमाश शनिवार रात को मथुरा आए थे। हाईवे के कृष्ण कुंज कॉलोनी में एक लाख रुपये का इनामी छैमार गिरोह का सरगना फाती उर्फ असद अपने दो साथियों के साथ देखा गया। इसके बाद एसएसपी के नेतृत्व में हाईवे पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की।
रविवार तड़के एक मकान के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक लाख रुपये का इनामी छैमार गिरोह के सरगना फाती उर्फ असद घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कांबिंग कर रही है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत सरगना फाती उर्फ असद मूल रूप से हापुड़ ज़िले के गढ़ मुकतेश्वर का रहने वाला था। उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मथुरा में भी कई मामलों में वह वांछित चल रहा था।
असद के खिलाफ यूपी, राजस्थान, जम्मू कश्मीर में 18 मुकदमे दर्ज हैं। 19 अगस्त 2020 को इसी गिरोह ने भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार, बुआ आशा देवी और उनके बेटे कौशल कुमार की हत्या की थी। मुख्य सरगना तब से इस मामले में वांछित चल रहा था। वर्ष 2023 में मुजफ्फरपुर पुलिस ने इसके साथी राशिद को मुठभेड़ में ढेर किया था।
डकैती व हत्या के प्रकरण में पठानकोट जिला सेशन जज गिरोह के 12 सदस्य स्वर्ण उर्फ मैचिंग निवासी गांव शीशगंज सरिया जिला औरैया उत्तर प्रदेश, शाहरुख खान उर्फ लुकमन गांव पनाली जिला छूंजू राजस्थान, मोहब्बत निवासी गांव नाली जिला छूंजू राजस्थान, रिहान उर्फ सोनू गांव चुगियान सूरजगढ़ जिला छूंजू राजस्थान, असलम उर्फ नासो गांव सुलतानविंड बंब दाना मंडी भगतां वाली अमृतसर पंजाब, तवजल बीबी साल गांव तालापारा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, काजम उर्फ रीडा गांव तालापारा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, चाहत उर्फ जान गांव मखरपुर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश, जबराना गांव पलानी जिला छूंजू राजस्थान, साजन उर्फ आमिर गांव तालापारा जिला सहारनपुर, गोलू उर्फ सेहजान गांव तालापार जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश व छजू उर्फ बाबू मियां गांव पचपड़ा जिला बरेली उत्तर प्रदेश को उम्रकैद के साथ-साथ दो-दो लाख रुपये के जुर्माना की सजा सुना चुकी है।
]]>अवसर था, बरसाना में जगप्रसिद्ध लठामार होली से ठीक एक दिन पहले होने वाली लड्डू होली का। सीएम रहते चौथी बार लड्डू होली के साक्षी योगी पुण्य की धरा पर पूरी तरह श्रद्धावनत थे। शुक्रवार को ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित राधारानी मंदिर पहली बार रोपवे से पहुंचे योगी ने विधिवत पूजन किया। 11 किलो के लड्डू से भोग लगाया। पोशाक अर्पित की। मंदिर की छत से नीचे खड़े श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।राधाबिहारी इंटर कालेज पहुंचे तो शंखनाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संतों के साथ रंगोत्सव का शुभारंभ किया। राधे-राधे का जयकारा और फिर विकास की बात।
सीएम बोले,सनातन धर्म कितना अद्भुत है, काशी में महाशिवरात्रि में लाखों लोग आए। 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज में महाकुंभ में भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़ डाले। सनातन धर्म की एकता का अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय समागम दुनिया ने देखा। जो जितना सनातन धर्म के विरुद्ध बोलता था, उतनी ही बड़े पैमाने पर सनातन धर्मावलंबियों ने प्रयाग में स्नान किया।
उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि काशी उत्तर प्रदेश में है, राम की जन्मभूमि अयोध्या भी यहीं है। कन्हैया की जन्मभूमि भी इसी प्रदेश में है। बोले, 2014 के बाद पीएम मोदी ने विरासत और विकास की जिस नई परंपरा को भारतवासियों को प्रदान किया। इसका परिणाम अब महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन के रूप में देखने को मिला।बीते लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत ब्रज भूमि से करने वाले योगी ने पहली बार साफ संकेत दिया और कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी।
शुक्रवार को फिर साफ कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में काशी का कायाकल्प हुआ, अयोध्या को त्रेतायुग की तरह सुंदरतम नगरी बनाने का काम किया। तीर्थों का राजा प्रयागराज चमक रहा है। महाकुंभ से फुर्सत मिलने के बाद अब बारी ब्रजभूमि की है।उन्होंने कहा हमने बरसाना में रोपवे की सुविधा दी है, तमाम विकास की योजनाओं से जोड़ा है। सौ करोड़ की योजनाएं अभी हमारी चल रही हैं,उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गलियारे का नाम लिए बगैर कहा कि इस बार हमने बजट में विशेष प्रविधान किया है। इंतजार करिए, अब बारी ब्रजभूमि की है।
]]>कई पत्थर लगने से एक सिपाही और एक युवक को मामूली चोट आई है। समर्थकों ने हंगामा कर नारेबाजी की। दो युवकों को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
बता दें कि सांसद चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। दोपहर में वह अपने काफिले के साथ रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे। यहां पिछले दिनों दलित बहनों की शादी थी, दबंगों ने बहनों और बरातियों को पीटा, इससे बरात लौट गई। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और फिर उनका काफिला मांट के सिर्रेला गांव पहंचा।
यहां एक सप्ताह पहले वासुदेव बघेल का शव फंदे पर लटका मिला था, उन्होंने स्वजन से मुलाकात की और इसके बाद सुरीर के गांव भगत नगरिया जा रहे थे। इस गांव में भी एक सप्ताह पूर्व ब्राह्मण और जाटव समाज के बीच विवाद हुआ। कई लोग घायल हो गए थे।
]]>वसंत पंचमी से ब्रज की होली का भक्तिमय रंग नगर के मंदिरों में देखने को मिला। सोमवार सुबह बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन के पट खुलते ही भक्तजन उमड़ पड़े। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुर बांकेबिहारी को सर्वप्रथम संतरंग का गुलाल अर्पित किया। उनके कपोलों पर गुलाल का शृंगार किया। इसके बाद राजभोग एवं शृंगार आरती के बाद सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी के प्रसाद के रूप में गुलाल जमकर भक्तों पर बरसाया।
प्रभु भक्ति के रंग में रंगे भक्त गुलाल में इस कदर सराबोर हो गए कि वह अपनी सुधबुध भूलकर नाचने, गाने लगे। ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गया। गोस्वामियों ने वसंत के पद का गायन कर ठाकुरजी को रिझाया। इधर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर एवं प्राचीन सप्तदेवालयों में भी ठाकुरजी को गुलाल सेवित किया गया। उसके बाद प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया गया।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी से बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल की होली की शुरुआत हो गई है। रंगभरनी एकादशी तक सुबह शाम आरती के बाद ठाकुरजी भक्तों के साथ गुलाल की होली खेलेंगे। रंगभरनी एकादशी से टेसू के फूलों के गुनगुने रंग और गुलाल, फूलों से होली पांच दिन धुल्हैड़ी तक खेली जाएगी।
]]>पूजा की तलाश में जयपुर पुलिस महावन पहुंची तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। पुलिस पूजा को अपने साथ जयपुर ले गई।भरतपुर की रहने वाली 31 वर्ष की युवती एसएससी की कोचिंग करने वर्ष 2021 में जयपुर गई थी। वह जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र के समीप रमेश के मकान में रहने लगी। यहां पर युवती की दोस्ती वाहन चलाने वाले रमेश की बेटी हमउम्र से हो गई। दोनों एक साथ रहने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार पनपने लगा।
लड़की होने के कारण स्वजन को नहीं थी दिक्कत
दोनों लड़की थीं, इसलिए उनके साथ रहने से स्वजन को भी कोई दिक्कत नहीं थी। जब युवती की कोचिंग पूरी हो गई, तो वह भरतपुर लौट गई। लेकिन दोनों के बीच एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहा। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा कि सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें भी खा लीं।
पूजा के लिए सविता ने 31 मई 2022 को इंदौर में अपना जेंडर बदलवा दिया और सविता से ललित सिंह बन गया। नवंबर 2024 में जयपुर के आर्य समाज वैदिक संस्थान मंडल में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन पूजा ने अपने परिवार को इनसकी भनक नहीं लगने दी। पिता ने एक लड़का देख पूजा की शादी तय कर दी। पूजा को मालूम हुआ तो उसने पिता से कहा भरतपुर से बीएड करना है,इसलिए वह भरतपुर जा रही है।
दस जनवरी को पूजा भरतपुर आ गई। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। स्वजन को चिंता हुई तो उन्होंने 14 जनवरी को सांगानेर थाने में पूजा की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने पूजा का मोबाइल सर्विलांस में लगाया तो उनकी लोकेशन महावन थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद जयपुर पुलिस ने शुक्रवार को महावन में दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। ललित ने बताया, वह महावन थाना क्षेत्र में एक फार्मेसी कॉलेज में नौकरी करता है।दोनों से पूछताछ के बाद जयपुर पुलिस के एसआइ बाबू लाल ने मामले का राजफाश किया। पूजा ललित के साथ रहना चाहती है। जयपुर पुलिस उनको अपने साथ लेकर गई। उपनिरीक्षक बाबू लाल ने बताया, लड़की को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
]]>तीन दिसंबर को वृंदावन के साधुराम तौरानी ने फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद मूल डीड एक दिन बाद देने पर स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल से फोन पर अधिकारियों की शिकायत की थी। नियमानुसार रजिस्ट्री के तत्काल बाद मूल डीड वापस करने का नियम है।
मामले की प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाई गई थी और उप निबंधक प्रथम अजय कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक प्रदीप उपाध्याय और सतीश कुमार चौधरी को विभिन्न जनपदों से संबद्ध कर दिया गया था। साथ ही पूरे मामले की जांच करने के लिए अयोध्या मंडल के उप महानिरीक्षक (निबंधन) निरंजन कुमार और उप महानिरीक्षक निबंधन अविनाश पांडेय की जांच समिति गठित की गई थी।
समिति ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसके मुताबिक रजिस्ट्री की मूल कॉपी में देरी के पीछे भ्रष्टाचार की मंशा थी। आवंटी के उत्पीड़न के आरोप सही पाए जाने पर सभी को निलंबित कर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत निलंबन की सख्त कार्रवाई की गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद पूरे ऑफिस को निलंबित करने का फैसला लिया गया, जो प्रदेश में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ नजीर बनेगा।
-रवींद्र जायसवाल, स्टांप एवं पंजीयन मंत्री
थाना मांट के गांव जाबरा निवासी केवल सिंह की दो बेटी हेमतला की शादी बाघई निवासी सुमित कुमार के साथ हुई, जबकि दूसरी बेटी प्रेमलता को शादी हसनपुर निवासी नेपाल के साथ तय थी। 6 दिसंबर को शादी राया में अर्श ग्रीन गार्डन में हुई। सभी घराती और बरातियों ने शादी में खाना खाया। इस समारोह में जिस-जिसने रसमलाई खाई उसकी हालत बिगड़ गई। बताया गया है कि शादी समारोह में आए जाबरा, हसनपुर और बाघई के 400 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई है।
केवल सिंह ने बताया कि दावत के रसममलाई खाने से तबीयत बिगड़ी है, जिसमे 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दूल्हा नेपाल सिंह के जीजा अमित चौधरी निवासी सरकोरिया थाना गौड़ा जनपद अलीगढ़ ने बताया की उनकी भी रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी, जिसमें हलवाई द्वारा खाने में कुछ मिलाया गया है। 50 से अधिक लोगों का मथुरा के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं घर-घर बीमार लोगों की चारपाई पड़ी हुई हैं।
इनकी बिगड़ी तबीयत
रसमलाई खाने से जाबरा निवासी केवल सिंह, हरप्रसाद,गजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, रवेंद्र कुमार, ललिता, लक्ष्मी देवी, ललितेश, अंजू, मुन्नीदेवी, वीरमती, तुषार, संचित, हरीश, संचित, सन्नी चौधरी, शिव शंकर, कपिल, मीरा, कविता, अमित चौधरी सरकोरिया, योगेश देवी निवासी हसनपुर सहित 400 बीमार है।
]]>कस्बा टैंटीगांव निवासी पीतांबर शर्मा की बेटी दिव्या उर्फ गुड़िया की शादी का रिश्ता रोडवेज कॉलोनी मथुरा निवासी बनवारी शर्मा उर्फ वंश के साथ तय हुआ था। बुधवार को टैंटीगांव स्थित लवानिया फार्म हाउस में उनकी शादी का कार्यक्रम था। यहां विवाह का मंडप सजधज कर तैयार था। महिलाएं शादी के मंगल गीत गा रही थीं। स्वागत सत्कार के बाद बराती और शादी में आए मेहमान खाना खा रहे थे। रात करीब 11 बजे कुछ बराती व घराती डीजे पर नाच रहे थे। शादी में वरमाला का कार्यक्रम शुरू हो रहा था। दुल्हन के रूप में सज-धजकर गुड़िया स्टेज की ओर जा रही थी। तभी वहां पर हर्ष फायरिंग होने लगी। फायरिंग में अचानक बाएं हाथ पर गोली लगने से दुल्हन घायल हो गई। इसे देखकर शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
डीजे का शोर सन्नाटे में बदल गया। लोग समझ नहीं पा रहे थे, ऐसे कैसे हो गया। आनन-फानन में घायल दुल्हन को उपचार के लिए परिजन मथुरा स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए। शादी की रस्में अधूरी रह गईं। बाराती और मेहमान धीरे-धीरे अपने घर जाने लगे। कुछ देर में शादी स्थल पर सन्नाटा पसर गया। दूल्हा समेत नजदीकी रिश्तेदार घायल दुल्हन का हालचाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक संजीवकांत मिश्रा ने बताया, हर्ष फायरिंग में दुल्हन के घायल होने की सूचना है। मामले में जांच की जा रही है, फायरिंग करने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
हर्ष फायरिंग में घायल दुल्हन गुड़िया के स्वस्थ होने पर शादी की रस्में पूरी कराई जाएंगी। नजदीकी परिजनों का कहना है कि गोली लगने से बांह की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। इसका डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिया है। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद शादी की रस्में पूरी कराई जाएंगी।
शादी में हर्ष फायरिंग करने वाला व्यक्ति दुल्हन के नजदीकी रिश्ते का मामा बताया जा रहा है, जो गांव परखम का है। हालांकि, दुल्हन के पिता समेत परिजनों अभी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
]]>