कभी न दिखने वाले फल भी बाज़ार में
आजमगढ़। सूर्य षष्ठी व्रत डाला छठ की पूजा पर भी महंगाई की मार साफ दिख रही है। बांस के बने जिस सूप और दउरा में पूजा के सामान रखे जाते हैं उसकी खरीददारी में पसीना छूट रहा है। गरीब आदमी के लिए तो दाम भारी पड़ ही रहा है लेकिन जिसके घर पर कई सूप पूजा में लगते हैं उसके लिए बड़ी दिक्कत है। एक सूप की कीमत 150 रुपये है तो दउरी 200 और बड़ा दउरा तीन सौ रुपये के आसपास बिक रहा है।

बांस का सामान तैयार करने वाले भी मानते हैं कि महंगाई बढ़ी है लेकिन उसके बाद भी दो वक्त का भोजन ठीक से नसीब नहीं हो पा रहा है। फराशटोला मोहल्ले में बांस का सामान बनाने व बेचने वाले महेश बताते हैं कि पहले एक बांस पचास रुपये तक मिल जाता था लेकिन अब वही बांस सवा सौ से भी ऊपर में मिल रहा है। वह भी मुश्किल से। आधा दिन तो बांस खोजने व उसे लाने में लग जाता है। उसके बाद सामान तैयार किया जाता है। दिन भर में बमुश्किल तीन या चार सूप तैयार हो पाता है। अब तो इतने महंगे दाम पर सूप व दौरा बेचने के बाद भी कोई लाभ नहीं हो पा रहा है लेकिन पुश्तैनी धंधे से भागकर कोई जायेगा कहां। कुल मिलाकर पूजा के सामान पर भी महंगाई की मार साफ दिख रही है।
कभी न दिखने वाले फल भी बाजार में
आजमगढ़। छठ पूजा को देखते हुए कभी न दिखने वाले फल भी बाजार में दिखने लगे हैं। चकोतरा, नारियल, अनानास, केला, सेब, अनार, मुसम्मी, संतरा, नाशपाति, पपीता, चीकू, पनीपाला, सरीफा, मूंगफली, गन्ना, सुपारी, गंजी, आंवला, अमरस, करौना आदि फलों से दुकान पट गये हैं और उसकी खरीददारी भी की जा रही है। इसके अलावा पूजा के लिये कच्ची हल्दी, अंगूर, आम, सिंघाड़ा, बण्डा, सुथनी, साठी का चावल, चूड़ा, कदम व बेर आदि की बिक्री हो रही है।

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद मोबाइल फोन पर बात करना महंगा हो जाएगा, क्योंकि दूरसंचार कंपनियां टैरिफ में 15-17 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसका सबसे अधिक फायदा एयरटेल को होगा। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक होंगे। चार जून को परिणाम आएगा। एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने एक रिपोर्ट में कहा, दूरसंचार उद्योग ने टैरिफ में अंतिम बढ़ोतरी दिसंबर, 2021 में 20 फीसदी तक की थी। दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल की मौजूदा प्रति ग्राहक कमाई 208 रुपये है। 2026-27 के अंत तक यह 286 रुपये तक पहुंच सकती है। एयरटेल के ग्राहकों की संख्या सालाना दो फीसदी बढ़ सकती है। उद्योग की वृद्धि एक फीसदी है।
अगर अभी आप कोई रिचार्ज 100 रुपये का करा रहे हैं। जून के बाद इसी 100 के लिए आपको 117 रुपये देने होंगे। अगर आप 84 दिन का कोई 700 रुपये का प्लान रिचार्ज करा रहे हैं तो इसके लिए अब आपको 819 रुपये का भुगतान करना होगा।