रिपोर्ट____अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के महराजगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों में अलग-अलग विद्यालयों को चोरों ने निशाना बनाया है, जिससे सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय नेवादा-I में 28 जून 2026 की रात अज्ञात चोर विद्यालय की चहारदीवारी फांदकर परिसर में घुस गए। चोरों ने भंडार गृह का कुंडा काटकर आंगनबाड़ी किट, टीएलएम किट और वाटवाटिका किट चोरी कर ली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि इससे पहले 15 जून 2026 की रात भी इसी विद्यालय में चोरी हुई थी, जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लगातार दूसरी बार एक ही विद्यालय को निशाना बनाए जाने से शिक्षकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं प्राथमिक विद्यालय कुम्हवट में भी 28 जून की रात रसोईघर का ताला तोड़कर चोर दो गैस सिलेंडर, एक बोरी गेहूं, एक बोरी चावल और दो बड़े भगौने उठा ले गए। विद्यालय प्रशासन ने मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय चौरासी में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान चोरी की घटना सामने आई थी। चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर बड़े बर्तन, मिड-डे मील (एमडीएम) सामग्री, आंगनबाड़ी के बर्तन, समरसेबल पाइप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से विद्यालय परिसरों में रखी शैक्षिक सामग्री, विभागीय अभिलेख और अन्य आवश्यक संसाधनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शिक्षकों का कहना है कि यदि चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। वहीं इस संबंध में कप्तानगंज थाना प्रभारी जब प्रकाश ने बताया कि नेवादा विद्यालय में लगातार हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय परिसरों की सुरक्षा मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
]]>
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जनपद में आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना पंजीकरण एवं तय मानकों के विरुद्ध संचालित किसी भी निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
आजमगढ़। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बड़हरडीह गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब छोटी सरयू नदी के पुल के नीचे आधा दर्जन गोवंशों के कटे सिर मिले। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे चरवाहे जब छोटी सरयू नदी की ओर गए तो पुल के नीचे गोवंशों के कटे सिर पड़े दिखाई दिए। यह खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश जताने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल महराजगंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
]]>आजमगढ़। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप वाले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में लिए गए हैं।
बीते तीन दिसम्बर को स्कूल जाते समय एक किशोरी को रास्ते से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना सामने आई थी। इस प्रकरण में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने और अवैध धर्म परिवर्तन के आरोप भी शामिल हैं। घटना के संबंध में थाना महराजगंज पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में रविवार को पुलिस टीम ने ग्राम बीबीगंज, थाना दीदारगंज क्षेत्र से मुख्य आरोपी इमरान उर्फ इबरान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना से जुड़े एक किशोर और 17 वर्षीय एक किशोरी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
बीते 15 अगस्त को थाना महराजगंज में वादी ने तहरीर दी कि उसकी विवाहित पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में अमिय कान्त दुबे उर्फ राहुल, पूजा दुबे पत्नी निधिकान्त दुबे, रुक्मिणी देवी पत्नी प्रेमशंकर दुबे और प्रेमशंकर दुबे पुत्र स्व. सुबेदार दुबे निवासीगण टीकर
पैठान, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)/क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने शुक्रवार को मुखबिर सूचना के आधार पर सभी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। जामा तलाशी में कोई अनुचित वस्तु नहीं मिली।
]]>आजमगढ़। जिले के महराजगंज कोतवाली परिसर स्थित फायर स्टेशन गेट के पास रविवार देर शाम चाय दुकानदार की पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव और मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि महराजगंज ब्लॉक के रुद्रपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव रविवार देर शाम नशे की हालत में फायर स्टेशन गेट के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने दुकानदार की पत्नी से गाली-गलौज एवं छेड़खानी शुरू कर दी। उसी दौरान थाना में तैनात सिपाही अभिषेक पांडेय अपनी दो वर्षीय बेटी को दवा दिलाने जा रहे थे। जब उन्होंने घटना का विरोध किया तो आरोपितों को यह बात नागवार लगी और उन्होंने सिपाही पर हमला कर दिया।
]]>आजमगढ़। जिले के महराजगंज कोतवाली परिसर स्थित फायर स्टेशन गेट के पास रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब चाय दुकानदार की पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही की ही पिटाई कर दी गई। पुलिस ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, महराजगंज विकास खंड के रुद्रपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव रविवार देर शाम नशे की हालत में फायर स्टेशन गेट के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार की पत्नी से गाली-गलौज एवं छेड़खानी करने लगे। उसी दौरान थाना पर तैनात सिपाही अभिषेक पांडेय अपनी दो वर्षीय बेटी को दवा दिलाने जा रहे थे। जब उन्होंने घटना का विरोध किया तो आरोपी को यह बात नागवार लगी और उन्होंने सिपाही पर हमला कर दिया।
आरोप है कि फौजदार यादव ने फोन कर अपने समर्थकों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर सिपाही को बुरी तरह पीट दिया। शोर सुनकर थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मौके से भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव और मोनू यादव को पकड़ लिया।
पीड़ित महिला की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का केस पुलिस ने दर्ज किया है।
]]>अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने सोमवार को थाना महराजगंज पहुंचकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण की स्थिति की जांच की। कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों जैसे आगंतुक रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन किया।
एएसपी ने थाने के कंप्यूटर रूम, हवालात, बैरक एवं शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, वर्दी व अनुशासन की जांच की गई।
उन्होंने अभिलेखों के सही संधारण एवं समय से प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और फरियादियों के साथ व्यवहार में सुधार व जनसुनवाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। निरीक्षण के अंत में एएसपी चिराग जैन ने थाना प्रभारी को थाना परिसर की समुचित देखभाल, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए।
आज़मगढ़ । जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी बैरिया गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर खेत के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले तो जमीन पर पड़े शव को देख दंग रह गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में सनसनी फैल गई और सैकड़ों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने हत्या की आशंका जताई।
महराजगंज कोतवाली के अराजी बैरिया गांव में सुबह करीब नौ बजे एक व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त जजमनजोत निवासी त्रिभुवन पांडेय 60 वर्ष पुत्र स्व. बजरंगी पांडेय के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के पैर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
सूचना मिलते ही महराजगंज कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बाद में फॉरेंसिक टीम को भी पंहुची और घटना की छानबीन में जुट गई। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
महराजगंज कोतवाल केदार नाथ मौर्य ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
]]>आज़मगढ़ । जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण से जुड़े तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक महराजगंज केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में तीन अभियुक्तों निर्मला शर्मा पत्नी सूर्यभान शर्मा (52 वर्ष) एवं अमन शर्मा पुत्र सूर्यभान शर्मा (29 वर्ष), दोनों निवासी सिंघवारा खास, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ और अंकित शर्मा पुत्र नन्हें शर्मा (23 वर्ष), निवासी अतरडीहा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया हैं।
बताते चले कि उक्त मामले में अंशुल पुत्र अनिल कुमार निवासी महरूपुर, थाना महराजगंज ने 12 अक्टूबर को तहरीर दी थी कि अभियुक्तगण प्रत्येक रविवार को सभा आयोजित कर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य करते हैं। इस संबंध में थाना महराजगंज पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
व0उ0नि0 अजय कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सोमवार को सुबह ग्राम गोपालपुर पोखरे से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
]]>