चेवार पूरब (मूसऊपुर) गांव निवासी गुलाबचंद के पुत्र अयान की 14 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अयान के गले पर कट का निशान था और वह घर पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। परिजनों का कहना था कि अयान को भैंस ने कुचल दिया है। घटना के दिन अयान का पिता मुंबई के लिए घर से निकल चुका था। घायल अवस्था में ग्रामीणों और परिजनों ने अयान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना गांगी नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया।
मामले में नया मोड़ तब आया जब अयान की मां रिबिका ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर बुधवार को सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अंडर ट्रेनिंग आईपीएस प्रेम सुख दहिया की निगरानी में नदी किनारे जमीन खुदवाकर शव बाहर निकलवाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि अब यह जांच का विषय है कि अयान को चोट कैसे लगी। उसे धारदार हथियार से चोट लगी या फिर भैंस के कुचलने से, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मेंहनगर के देवरिया निवासी संजय राम का इकलौता पुत्र अर्जुन शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे अपने चचेरे भाई छह वर्षीय करन के साथ गांव में घूमने गया था। लौटते समय दोनों गांव के मध्य स्थित पोखरी के पास पहुंचे, तभी अर्जुन फिसलकर गहरे पानी में चला गया। करन ने शोर मचाकर घर वालों को सूचना दी। ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अर्जुन पानी में डूब चुका था। तैरना जानने वाले ग्रामीणों ने पोखरी में उतरकर करीब 30 मिनट की तलाश के बाद उसका शव बाहर निकाला।
अर्जुन का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अर्जुन के बड़े भाई की मौत भी एक वर्ष पूर्व निमोनिया से हो गई थी। एक साल के भीतर दोनों पुत्रों की मौत से पिता पूरी तरह टूट चुके हैं।
ग्राम प्रधान अदालत सरोज ने बताया कि यह पोखरी में डूबने की तीसरी घटना है। चार वर्ष पूर्व मत्स्य पालन की नीलामी के समय ग्रामीणों ने तत्कालीन एसडीएम को शिकायत देकर मत्स्य पालन रोकने की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
]]>आजमगढ़ । जिले के महराजगंज कस्बे में रविवार की दोपहर ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई रिक्शे पर सवार 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अधेड़ व एक पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया।
महराजगंज कस्बे के पुराना चौक स्थित एक मदरसे से छुट्टी के बाद ई-रिक्शा बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। भैरव बाबा रोड पर सैयद स्थान के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक चालक गोरखनाथ पुत्र रामनरेश यादव घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक ई-रिक्शे को लेकर भगाने लगा इस दौरान विष्णु नगर वार्ड में सड़क किनारे पटरी पर बैठा 5 वर्षीय बालक भी ई-रिक्शे की चपेट में आकर घायल हो गया। इसी दौरान सड़क किनारे लगे विधुत पोल से ई-रिक्शा टकरा गया। जिससे रिक्शे में सवार आयशा पुत्री साजिद गंभीर रूप से घायल हो गई । जिसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव में रविवार बारिश से बचने के लिए टीनशेड में खड़े 9 वर्षीय मासूम को सांप ने डस लिया जिससे मासूम की मौत जो गई। जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार अबरसन गांव के रहने वाले योगेंद्र यादव का 9 वर्षीय बेटा प्रांजल अपनी मां के साथ अपनी ननिहाल लेदौरा आया हुआ था। रविवार को दोपहर वह घर के बगल में ही आम के पेड़ के नीचे आम बिन रहा था। इसी बीच बारिश आ गई तो वह पास के टीनशेड में बारिश से बचने के लिए खड़ा था कि तभी एक सांप ने उसे डस लिया। जकनकारी कि बाद परिजन प्रांजल को लेकर अस्पताल पहुचे लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परकंजल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । वही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
]]>मझौवा (चकिया) गांव निवासी रवि ठाकुर नई कार खरीदने के बाद सोमवार को चन्दाडीह गांव स्थित मातुजी महारानी मन्दिर पर परिवार के साथ पूजन अर्चन करने गए थे। गाड़ी का आधा शीशा खुला हुआ था।इसमें रोशन ठाकुर का इकलौता ढाई वर्षीय बेटा रेयांश गाड़ी के दरवाजे के शीशे पर गर्दन रखकर बन्दरो को देख रहा था।
इसी बीच कार चालू करते समय कार का शीशा अचानक बंद हो गया। इसमे मासुम रेयांश की गर्दन कार के दरवाजे के शीशे में दब गई।इससे वह अचेत हो गया। आनन फानन में परिजनो ने उसे नजदीक के प्राथमिक उपचार कराने के बाद मऊ लेकर चले गये।जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बाबत कोई जानकारी नहीं है।
]]>आजमगढ़ । जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर चौक पर ट्रक से कुचल कर एक बच्चे की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी शिवा राजभर पुत्र सोहित राजभर बूढ़नपुर बाजार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ उसका पड़ोसी 6 वर्षीय शिवपाल राजभर भी उसके साथ हो लिया। दोनों एक ही साइकिल से बुढ़नपुर बाजार चौक पर पंहुचे ही थे कि पीछे से किसी वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दिया । जिससे साइकिल पर बैठा 6 वर्षीय मासूम ट्रक के चक्के के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित ककर दिया।
]]>
आज़मगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली के विशेखा गांव में बुधवार दो बजे 5 वर्षीय बच्ची की स्कूली बस की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विशेखा गांव के मोहम्मद जीसान की पुत्री अरफा (5) मदरसे के बाहर खड़ी थी। उसी समय एक स्कूल गाड़ी बैक करते समय बच्ची के ऊपर चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची गांव के ही मदरसे में पढ़ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सुलह समझौता के आधार पर बालिका के शव को परिजनों को सौंप दिया।
]]>