ग्राम चौपाल के दौरान मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा आगामी ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त निर्वाचन की आवश्यकता पर जोर देते हुए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों से दूर रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली यादवेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आजमगढ़। जिले के थाना सिधारी पुलिस टीम ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत मेला देखकर घर लौट रही एक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सिधारी हिमेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक पवन पाण्डेय मय हमराह ने गुरुवार को ग्राम समेदा से मेला देखकर घर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रजनीश सिंह पुत्र यशवन्त सिंह, निवासी समेदा, थाना सिधारी आज़मगढ़ है।
बात दे कि पीड़िता की ओर से थाना सिधारी में दी गई थी कि मेला देखकर घर लौटते समय उक्त दोनों भाईयों ने उसके साथ छेड़खानी की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
]]>