सदन में सीएम योगी ने कहा कि भाषा की लड़ाई बहुत पहले से चल रही है। विपक्ष ने क्षेत्रीय भाषाओं का अपमान किया है। हमारी सरकार भोजपुरी और अवधी के लिए बोर्ड बना रही है। सीएम योगी ने आगे कहा कि विपक्ष अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाना चाहते हैं। आमजन के बच्चों को कहते हैं, उर्दू पढ़िए। ये उनके बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं। विधान परिषद बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों से कहा कि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें और स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को गति देने में सहयोग करें। अध्यक्ष ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग मांगा। वहीं, विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरने की तैयारी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी। जनता मुद्दों पर सदन में सुचारु रूप से चर्चा होनी चाहिए। सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसका ध्यान सभी को रखना चाहिए। यूपी देश का पहला राज्य है जहां ई-विधान लागू किया गया है। इससे उप्र विधानसभा की नई पहचान बनी है। हम सबको मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाना है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सत्र को सुचारू रूप से चलाना न केवल सरकार की जिम्मेदारी है, बल्कि विपक्ष की भी जिम्मेदारी है। पिछले लगभग 8 वर्षों में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने यूपी के विकास के लिए जो मानक स्थापित किए हैं, वे अभूतपूर्व हैं। इसकी झलक अभिभाषण के साथ-साथ सदन के अंदर चर्चा के माध्यम से भी दिखती है। स्वाभाविक रूप से हताश और निराश विपक्ष इन मुद्दों पर चर्चा करने से भागने की कोशिश करता है और सदन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करता है। यदि विपक्ष सार्थक चर्चा को आगे बढ़ाने में मदद करता है, तो मेरा अनुमान है कि यह एक बहुत अच्छा सत्र हो सकता है।”
]]>बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वेस्ट यूपी के किसानों ने खेती की उन्नत तकनीक अपनाकर अपना विकास किया है। चौधरी अजित सिंह भी कहते थे कि देश के विकास का रास्ता खेत और किसान से होकर गुजरता है। उसी से प्रेरणा लेकर हम किसानों के हित की दिशा में काम कर रहे हैं।
सीएम ने कहा कि जो लोग कुंभ की व्यवस्थाओं पर अंगुली उठा रहे थे, वे अब चुपचाप डुबकी लगाकर आ रहे हैं। 26 फरवरी तक कुंभ भव्यता से चलता रहेगा और श्रद्धालु लाभ उठाते रहेंगे। महाकुंभ में कल तक 50 करोड़ लोग डुबकी लगा लगेंगे।
सीएम ने कहा कि पहले पुलिस की भर्ती निकलती थी, लेकिन नौजवान को नौकरी नहीं मिलती थी। हमारी सरकार में अब पुलिस भर्ती चल रही है और बिना भेदभाव के सभी जिलों के युवाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर चयनित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश का नौजवान तो अपनी ताकत दिखाएगा ही, हमने इसमें 20 फीसदी नौकरी बेटियों के लिए आरक्षित कर दी हैं। अगले दो महीने में इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। इसी साल में यूपी पुलिस को 60 हजार नए पुलिसकर्मी मिलेंगे।
]]>मुख्यमंत्री ने भगवान धनवंतरि जयंती की बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के इस पावन अवसर पर हम सभी को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा, “आरोग्यता समाज और व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए अनिवार्य है, क्योंकि यदि समाज स्वस्थ होगा तो वह सशक्त होगा।” उन्होंने कहा कि यह दिवस हम सभी को एकता और समर्पण का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के बारे में बात करते हुए कहा कि पूरा देश पटेल की 150वीं जयंती में प्रवेश कर रहा है और वर्ष भर उनके योगदान को स्मरण करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, “पटेल वर्तमान भारत के शिल्पी हैं। आज हम उनके एकीकरण प्रयासों के कारण एक अखंड भारत देख रहे हैं। उनकी कोशिशों से ही देश की 563 रियासतें एकत्रित हुईं और अखंड भारत का स्वरूप हमारे सामने है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ओर भी इशारा किया और कहा कि यह राष्ट्रीय एकता और अखंडता के बिना संभव नहीं है।
एकता दौड़ के माध्यम से छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों से लेकर युवाओं तक, सभी ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और देश की एकता के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छोटे बच्चों को चॉकलेट भी बांटी, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।
]]>