इसी कार्यक्रम के दौरान अहरौला–कप्तानगंज 21 किलोमीटर लंबे मार्ग का शिलान्यास भी किया जाना है। यह सड़क पिछले करीब 15 वर्षों से बदहाल स्थिति में है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क निर्माण के लिए शासन स्तर से 58 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं सुभासपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने 27 जनवरी को जनता इंटर कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया था।
अरुण राजभर ने बताया कि 22 फरवरी को समरसता रैली प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
]]>
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने समीप स्थित कंपोजिट विद्यालय के बगल की लगभग 10 बीघा नवीन परती भूमि का भी अवलोकन किया, जहां मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान हेलीपैड और जनसभा स्थल बनाए जाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई के निर्देश देने के साथ ही नवीन परती भूमि पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पैमाइश कराकर सीमांकन कराने के आदेश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने हरिहरपुर के कलाकारों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर सुझाव भी मांगे। उन्होंने कलाकारों से कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष हरिहरपुर की सुर-संगीत परंपरा की झलक प्रस्तुत की जाएगी, इसलिए अभी से अपने सुर-संगीत की विशेष तैयारी शुरू कर दें।
उधर, प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का 28 दिसंबर को भी हरिहरपुर भ्रमण हो सकता है। इस दौरान वे नवनिर्मित संगीत महाविद्यालय का निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर हरिहरपुर गांव से लेकर जिला प्रशासन तक पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री एसआईआर को लेकर मंडल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और एसआईआर संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस दौरान मंडल में एसआईआर से जुड़े सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। करीब एक घंटे तक चलने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री मंडल के तीनों जिलों आज़मगढ़, मऊ और बलिया में एसआईआर की प्रगति को बारीकी से परखेंगे।
बैठक में तीनों जिलों के डीएम और एसपी मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्य विषय पूरी तरह एसआईआर पर केंद्रित रहेगा। जानकारी के अनुसार बैठक में मंडल से ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी शामिल होंगे।
इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष, मंडल एसआईआर प्रभारी प्रदेश मंत्री शिवभूषण, एसआईआर आजमगढ़ संयोजक नन्हकू राम सरोज, सभी जिला प्रवासी, जिलों के प्रभारी, एसआईआर संयोजक, सभी सांसद, विधायक, एमएलसी और 2022 के चुनावों में प्रत्याशी रहे नेता भी हिस्सा लेंगे।
बैठक में सभी विधानसभाओं के BLA भी उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह पूरा सत्र लगभग एक घंटे चलेगा और मुख्यमंत्री व्यक्तिगत तौर पर मंडल में एसआईआर की रफ्तार को मापेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।
]]>आज़मगढ़ । जिले में गुरुवार को होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह हाई-अलर्ट मोड में है। कलेक्ट्रेट से लेकर शहर की सड़कों तक तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया गया है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रशासन तथा पुलिस दिनभर सक्रिय रहे और सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए गए।
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले तैयारियां अंतिम दौर में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 10 बजे जनपद पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमे आज़मगढ़ के अलावा मऊ और बलिया जिले के अधिकारी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और साफ-सफाई से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर पालिका की टीमों द्वारा पिछले तीन दिनों से शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर, मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पेंटिंग व सफाई कार्यों को भी अंतिम रूप दिया गया है।
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड पर हेलीपैड तैयार किया गया है।
पुलिस लाइन में उच्चस्तरीय ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए पुलिस लाइन आज़मगढ़ में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय ब्रीफिंग हुई। बैठक में जनपद के सभी अन्य जिलों के राजपत्रित व अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
एसएसपी ने निर्देश दिया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रित रहे और कहीं भी भीड़, जाम या अव्यवस्था जैसी स्थिति न होने पाए। सभी ड्यूटी प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियों को अधिकतम सतर्कता और अनुशासन के साथ तैनाती के निर्देश दिए गए।
उन्होंने जनता से शालीन व्यवहार पर बल देते हुए कहा कि पुलिस की संवेदनशील और सकारात्मक छवि हर स्थिति में बरकरार रहनी चाहिए। डीएम ने प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय को मजबूत बनाए रखने तथा सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर जोर दिया।
कलेक्ट्रेट से 5 किमी क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को कलेक्ट्रेट, थाना कोतवाली क्षेत्र में दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में सभी प्रकार के ड्रोन उड़ान/संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलेक्ट सभागार में अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है । मुख्यमंत्री का करीब एक घंटे का कार्यक्रम है।
रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी आज़मगढ़

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ कर दिया गया है, सुरक्षा में जनपद के अलावा अन्य जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है।
डॉ अनिल कुमार, एसएसपी
]]>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के लोग महाकुंभ का पहले दिन से ही विरोध कर रहे हैं। इनकी एक सहयोगी ममता बनर्जी ने महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहा है। इसी तरह राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने इसे फालतू की बात कहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि महाकुंभ की भगदड़ में हजारों लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अगर सनातन संस्कृति का पालन करना अपराध है तो हम से अपराध हजार बार करेंगे। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि संक्रमित व्यक्ति का उपचार हो सकता है संक्रमित सोच का कोई उपचार नहीं है। महाकुंभ महान आयोजन है। महान कार्य को तीन अवस्थाओं से गुजरना पड़ता है। उपहास से, विरोध से और स्वीकृति से। स्वीकृति का इससे अधिक प्रमाण क्या हो सकता है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद चुपचाप जाकर महाकुंभ में डुबकी लगा आए।
]]>