उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वह जिलाधिकारी आजमगढ़ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए मेले में लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले निजामाबाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।
व्यापारियों ने बताया कि निजामाबाद का भैयादूज मेला दशकों से ऐतिहासिक रूप से लगता आ रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। चूंकि यह मेला कस्बे में लगता है, इसलिए रात तक चलता है। इस बार निजामाबाद थाना पुलिस ने बाजारवासियों से जबरन धनउगाही की, जिसके कारण मेला कमेटी और पुलिस के बीच कहासुनी हुई।
व्यापारियों ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के बाद किसी तरह मेला सम्पन्न हुआ, लेकिन थाना प्रभारी निजामाबाद ने कई बार लाठीचार्ज कर कई लोगों को घायल कर दिया और लेफ्टऑवर व पूजा के सामान को तोड़फोड़ दिया। इसके बाद सुबह दर्जनों लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए गए।
व्यापारियों का कहना है कि थाना प्रभारी द्वारा पीस कमेटी की बैठक नहीं कराई गई और न ही प्रशासन द्वारा कोई गाइडलाइन दी गई थी। मेला वाले दिन व्यापारियों को परेशान किया गया और बेवजह मुकदमे दर्ज किए गए।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जयनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार गौड़, श्रीप्रकाश चौरसिया, दीपक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
]]>अतरौलिया, आज़मगढ़। शरद पूर्णिमा से प्रारंभ हुआ अतरौलिया का ऐतिहासिक तीन दिवसीय मेला शुक्रवार को अपने तीसरे व अंतिम दिन चरम पर पहुंच गया। नगर पंचायत क्षेत्र में दोपहर से ही श्रद्धालुओं और दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा। हालात यह रहे कि शाम होते-होते पूरे नगर में तिल रखने तक की जगह नहीं रही। गलियों, चौक-चौराहों और बाजारों में लोगों की चहल-पहल से पूरा नगर जीवंत हो उठा।

पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक भव्य पंडालों व आकर्षक मूर्तियों की अद्भुत छटा देखने को मिली। शंकर त्रिमुहानी, मुसाफिर चौक, गोला बाजार, बरन चौक, ठाकुरद्वारा, दुर्गा मंदिर, जयसवाल त्रिमुहानी, हनुमानगढ़ी, बब्बर चौक, बालक दास मंदिर सहित सभी स्थानों पर माँ दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाएं विराजमान रहीं।
देश के प्रसिद्ध मंदिरों की झलक प्रस्तुत करते पंडालों की सुंदर सजावट लोगों को आकर्षित करती रही, वहीं झांकियों ने धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह को और भी प्रबल कर दिया। बच्चों के लिए लगाए गए झूले, चाट-पकौड़ी, जलेबी, चाउमीन जैसी दुकानों पर दिनभर रौनक रही। करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने भी मेले में जमकर खरीदारी की, जिससे बाजारों में रौनक दोगुनी हो गई।

गणेश त्रिभुहानी सेवा समिति की ओर से विधायक डॉ. संग्राम यादव व थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र का चुनरी व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रिंकू सोनी, अमित जायसवाल (बिक्की), हिमांशु विनायकर, आकाश सोनी, लकी, रोहित व सागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि अतरौलिया का यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है, जो लोगों में आपसी भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक है। यहां की एकता और परंपरा पूरे प्रदेश के लिए मिसाल है। ऐसे आयोजनों से न केवल संस्कृति जीवंत रहती है, बल्कि लोगों के बीच आत्मीयता भी बढ़ती है। मैं प्रशासन और मेला समिति को इतने शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा, इस मेले से हमारी बचपन की यादें जुड़ी हैं। यह केवल आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आत्मा से जुड़ी परंपरा है। जब पूरा नगर अपने परिवार की तरह इस पर्व को मनाता है, तो गर्व की अनुभूति होती है। मैं सभी आयोजकों, प्रशासन और स्थानीय नागरिकों को इस सफल मेले के लिए धन्यवाद देता हूं।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह और थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र स्वयं हमराहियों के साथ लगातार भ्रमण करते रहे। महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई थी ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो। भीड़ नियंत्रण के लिए अहरौला व महराजगंज थाना की पुलिस टीमों को भी लगाया गया।

कड़ी चौकसी और समन्वय के चलते तीन दिवसीय मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी की लोगों ने खुले दिल से सराहना की। शुक्रवार देर रात तक करीब दो दर्जन छोटी-बड़ी मूर्तियों का विसर्जन प्रशासनिक निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीजे प्रतियोगिता पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था।
बता दे कि अतरौलिया का यह ऐतिहासिक मेला एक बार फिर अपनी संस्कृति, सजावट और अनुशासन के लिए यादगार बन गया ,जिसमें प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।
रिपोर्ट: आशीष निषाद
अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आगामी मेला एवं अन्य त्यौहारों को लेकर उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर नंदिनी शाह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारीगण, मेला कमेटी के पदाधिकारियों सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी नंदिनी शाह ने कहा कि मेले के दौरान आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर पंचायत कर्मियों को निर्देशित किया कि मेले की अवधि में विशेष रूप से नगर में साफ-सफाई, चूने का छिड़काव, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बिजली विभाग को निर्देश दिया गया कि जर्जर तारों को तत्काल बदला जाए तथा नीचे लटके तारों को सही किया जाए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में डीजे कंपटीशन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। पंडालों के आसपास सीमित ध्वनि स्तर पर ही डीजे बजाने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि सड़क की पटरियां खाली रखी जाएं ताकि आमजन के आवागमन में कोई बाधा न उत्पन्न हो।

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने कहा कि मेले में हुड़दंगियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा तेज ध्वनि वाले भोपू बजाने या बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क या नालों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा, न ही कोई दुकानदार सड़क पर दुकान लगाएगा।बैठक के दौरान उपस्थित मेला कमेटी के सदस्यों, व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी महोदया और थानाध्यक्ष ने नगर पंचायत में रूट मार्च कर अतिक्रमण का जायजा भी लिया। अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गयी कि मेले से पहले जल्द से जल्द इसे हटा ले। मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए स्थानीय लोगों को जागरुक भी किया गया।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी, नगर पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
