एडीजे विशेष डकैती इंदिरा सिंह की अदालत में सुबह 11.30 बजे दोषी कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को मैनपुरी जिला कारागार से भारी सुरक्षा के बीच लाकर पेश किया गया। इनकी पेशी के बाद 12.30 बजे करीब फिर से इनको दीवानी की अदालत में भेज दिया गया।
लंच बाद कोर्ट से फिर इनकी पुकार हुई। दोपहर 3 बजे तीनों दोषियों को फिर से पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में अभियोजन की ओर से रोहित शुक्ला ने तमाम दलीलें पेश करते हुए नरसंहार के साक्ष्यों और गवाही का हवाला देते हुए फांसी की मांग की।
कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाही के आधार पर उस भयावह नरसंहार के दोषी कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को फांसी की सजा सुनाई। कप्तान सिंह, रामसेवक को दो-दो लाख और रामपाल को एक लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया गया। सजा सुनते ही तीनों के चेहरों पर मायूसी छा गई। यह रोने लगे। कोर्ट के बाहर इनके परिजन भी मौजूद थे, वह भी रोने लगे। इसके बाद पुलिस ने इन्हें जेल ले जाकर दाखिल कर दिया।
]]>पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी पीएसी कर्मी पुत्री को ब्लैकमेल करता था। नवंबर 2024 में वह पुत्री को अपने साथ ले गया था। इसकी रिपोर्ट दन्नाहार थाने में दर्ज कराई थी। पुत्री को कुछ समय बाद गुरुग्राम से पुलिस बरामद कर लाई थी।
इसके बाद पुत्री पर दबाव बनाकर न्यायालय में बयान कराए गए। पुलिस ने मामले को समाप्त कर दिया। आरोप लगाया कि दो माह तक पुत्री सहमी हुई रही, कुछ दिन पहले ही उसने बताया कि आरोपी पीएसी कर्मी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया था और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया।
एक बार उसे अपने साथ इटावा ले जाकर भी गलत काम किया। इसके बाद उसे एक बस कंडक्टर के सुपुर्द कर दिया गया। उसने करीब 10 दिन तक अपने साथ रखा और फिर पत्नी के साथ गुरुग्राम ले जाकर एक दिव्यांग को बेच दिया।
दिव्यांग उसे कमरे में बांध कर रखता था और दुष्कर्म करता था। उन्हें इस मामले में अब विवेचक से न्याय की उम्मीद नहीं है। पुलिस ने उस पर दबाव बनाकर न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं। उक्त मामले की विवेचना किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराई जाए।
एसपी सिटी राहुल मिठास ने बताया कि शिकायत मिली है। सभी तथ्यों आरोपों पर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
]]>गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर 18 सेकंड के प्रसारित वीडियो में हाथ में हथकड़ी लगा एक युवक बाइक चलाते हुए दिख रहा है। उसके हाथ में रस्सी भी बंधी हुई है, जिसे पीछे हेलमेट लगाकर बैठा पुलिसकर्मी पकड़े नजर आ रहा है। वीडियो को बाइक के पीछे चल रहे किसी कार सवार युवक ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो भोगांव क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वीडियो प्रसारित होने के बाद लोग पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई प्रकार के कमेंट भी कर रहे हैं। हेलमेट पहने होने के कारण सिपाही का चेहरा भी नहीं दिख रहा है। प्रसारित वीडियो के संबंध में एसपी विनोद कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मी जिले के किसी भी थाने का हो, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
]]>मामले के अनुसार मानपुरहरी निवासी कृष्ण कुमार उर्फ किशन की तीन वर्ष पूर्व फेसबुक पर माया तमांग नाम की महिला से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। बीती 4 दिसंबर को माया तमांग हांगकांग से फ्लाइट लेकर नई दिल्ली पहुंची जहां से वह बेवर के ग्राम मानपुर हरी अपने मित्र के घर पहुंची। दोनों पैरों से दिव्यांग कृष्णवीर अब दिन रात अपनी दोस्त की खातिरदारी में जुटा है।
वहीं माया तमांग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह नेपाली मूल की है। हांगकांग में पिछले 5 वर्षों से चाइल्ड केयर का काम करती है। किशन से फेसबुक से दोस्ती हुई थी। किशन उसका फेसबुक फ्रेंड है। अभी शादी को लेकर किसी प्रकार की योजना नहीं है। परिजनों को बताकर अपने दोस्त से मिलने आई है। 13 दिसंबर को वापसी की टिकट है। वहीं क्षेत्र के ग्राम मानपुर हरी में विदेशी युवती की चर्चा धीरे-धीरे गांव समेत आसपास के ग्रामों में भी चर्चा का विषय बन गई है।
]]>करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार की सुबह कस्बा पुलिस जहां चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थी। इस बीच प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी को सूचना मिली कि नगला अंती के पास एक बोरे में किसी युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार युवती मंगलवार से गायब थी। और कस्बा के कुछ लोगों के साथ उसे देखा गया था। युवती के लापता होने के बाद परिजन तलाश कर रहे थे।
बुधवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गई। युवती का मां का आरोप है कि बेटी मतदान को लेकर काफी उत्साहित थी। वो भाजपा को वोट देना चाहती थी। वहीं आरोपी युवकों द्वारा उसका विरोध किया गया। बेटी अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी वजह से उसका अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी गई।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि करहल से एक 23 वर्षीय युवती गुमशुदा हुई थी, जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। युवती के पिता के द्वारा दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया गया है। दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है। उनके माता-पिता के द्वारा बयान दिया गया है कि भाजपा को वोट देने से रोकने के कारण उस लड़की की हत्या की गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
]]>
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अपमान की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है । सीएम ने कहा कि घटना में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष माफिया, दंगाइयों और आतंकियों को प्रश्रय देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते हैं और महिमामंडन करते हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रनायकों का अपमान करते हैं।
मुख्यमंत्री ने सपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि 2012 में प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद सपा ने अयोध्या में रामजन्मभूमि, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ की कचहरियों के साथ ही रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया था। हाल ही में एक कुख्यात माफिया की मौत हुई तो वोट बैंक बचाने के लिए सपा अध्यक्ष खुद उस माफिया के घर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान रामभक्तों पर गोली चलवाए थे। यही नहीं, उस समय मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह के निधन पर सामान्य शिष्टाचार के तहत शोक तक व्यक्त करने से परहेज किया था।
मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अपमान करने के लिए सपा नेताओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह व्यवहार केवल सपा का ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र में राहुल गांधी का भी रहा था। जब वहां एक समर्थक ने उन्हें छत्रपति शाहू जी महाराज की मूर्ति देने का प्रयास किया तो उन्होंने लेने से इंकार कर दिया था। सीएम ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि ये राष्ट्रनायकों का सम्मान नहीं, बल्कि आतंकियों, माफिया और पाकिस्तान का महिमामंडन करने वाले लोग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई नेता बेशर्मी का चोला ओढ़ लेता है और स्वार्थ की राजनीति करता है, उसका स्वार्थ उसके परिवार तक सीमित होता है तो उसके द्वारा ऐसी उसे घटनाएं होना स्वाभाविक है।
]]>
लखनऊ। सपा के गढ़ कहे जाने वाले इटावा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, सपा-कांग्रेस के नारे भी झूठे और वादे भी झूठे। इनकी नीयत में भी खोट है।
इटावा, कन्नौज और मैनपुरी के लोगों को राम-राम करते हुए पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव की 2019 से पहले की संसद में कही वो बात भी याद दिलाई। पीएम मोदी ने कहा, मुलायम सिंह यादव ने संसद में कहा था मोदी जी आप दोबारा जीतकर आएंगे। 2019 में उनका आशीर्वाद मुझे लगा और दोबारा से प्रधानमंत्री बना।
शिवपाल यादव पर कसा तंज
पीएम मोदी ने शिवपाल यादव पर भी तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा, मुलायम सिंह यादव ने संसद में जो कहा था, अब उनके भाई शिवपाल के मन की बात जुबां पर आ गई तभी तो वह भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं, इसीलिए मैं आपकी धरा पर आशीर्वाद लेने आया हूं। बतादें कि कुछ दिन पहले बदायूं में आयोजित सपा जनसभा में शिवपाल यादव बोलते समय भाजपा को भारी मार्जिन से जिताने की अपील कर बैठे थे। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। शिवपाल के इस बयान को पीएम मोदी ने इटावा में तंज कसा।
सपा-कांग्रेस वाले अपने व अपने बच्चों के लिए लड़ रहे चुनाव
पीएम मोदी ने आगे कहा, सशक्त भारत की नींव तैयार कर राहूं, मोदी रहे या न रहे लेकिन देश हमेशा रहेगा। ये सपा-कांग्रेस वाले चुनाव लड़ रहे हैं अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के लिए। लेकिन मोदी-योगी ने अपने आगे-पीछे कुछ रखा ही नहीं, हम खप रहे हैं आपके बच्चों के लिए। हम खप रहे हैं आपके बच्चों का भविष्य बनाने के लिए, यही है विकसित भारत का संकल्प। विपक्ष पर बरसते हुए पीएम ने कहा, मोदी विरासत, गरीब का घर,, शौचालय, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति है। मोदी की विसात सबकी है और सबके लिए है, शाही परिवार का ही बेटा पीएम-सीएम बनेका यह कुप्रथा चाय वाले ने तोड़ दी है। पीएम मोदी ने कहा, मोदी ने तुष्टीकरण की पोल खोली।
सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में खोट
चाय वाले ने शाही परिवार की कुप्रथा तोड़ी है। जनसभा में बोलते हुए पीएम मोदी बोले- कोई इटावा, मैनपुरी को जागीर मानता है तो कोई रायबरेली-अमेठी को जागीर मानता है। सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में खोट है। ये लोग लगातार झूठ बोलेंगे। चाहे इसमें देश और समाज का कितना भी नुकसान क्यों न हो जाए। इन लोगों ने देश को कोरोना के संकट काल में भी नहीं छोड़ा था। देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा-कांग्रेस के लोग उसे बदनाम करते थे। खुद चोरी-छिपे टीके लगवाते थे और जनता को भड़काते थे। मोदी को गाली देते ये लोग भगवान कृष्ण की पूजा का अपमान करने लगे।
लखनऊ। मैनपुरी में शनिवार की रात सपा मुखिया अखिलेश यादव का रोड शो खत्म होने के बाद कुछ युवाओं ने हंगामा किया। इस दौरान महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थल पर चढ़कर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की और जमकर नारेबाजी। जानकारी होने के बाद भाजपा के लोग मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने के बाद एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी से हंगामा करने वाले लोगों की पहचान कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम सपा का रोड शो शुरू हुआ था। इसमें शामिल समर्थक जमकर नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। रात के समय रोड शो जब करहल चौराहा के पास समाप्त हो गया। इसके बाद रोड शो में शामिल हुए कुछ युवाओं ने चौराहा पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थल पर जमकर नारेबाजी की और वहां पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की।

