पश्चिमी यूपी के आगरा, मुरादाबाद समेत कई इलाकों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है तो वहीं पूर्वी यूपी में अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज 20 मार्च को प्रदेश के दोनों संभाग पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है और मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
यूपी के 29 जिलों में आंधी तूफ़ान के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी के 29 जिलों में आज कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। प्रदेश में गुरुवार को आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, कौशांबी, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है हालांकि इसके बाद किसी तरह के बदलाव का अनुमान नहीं है।. इस बीच पिछले 24 घंटों में बांदा में सबसे गर्म जनपद रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि कानपुर में सबसे कम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
]]>सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री घटकर 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। सात जनवरी यानी कि मंगलवार को लखनऊ में देर रात और सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दोपहर के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। अभी तक तापमान में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं, प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे रहेगा। कुछ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सात जनवरी से आठ जनवरी तक श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में अत्यंत शीत दिवस होने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि क्षेत्रों में अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा IMD ने लखनऊ में शीत दिवस के साथ घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।
सात जनवरी सुबह साढ़े आठ बजे तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें कि शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।