आजमगढ़। जिले में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्ला-जहरुल्ला गांव में एक घर के कमरे में युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसे टाइल्स लगवाने के बहाने घर बुलाया और नृशंस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हेमराज मीना, एसपी ग्रामीण सहित सीओ भी मौके पर पहुंचे। मृतक मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खालिसापुर गांव का निवासी है। इस मामले में पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खालिसापुर गांव निवासी राकेश कुमार (26) पुत्र रामदुलारे टाइल्स लगवाने का काम करता था। राकेश कुमार की पत्नी हीना ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्ला जहरुल्ला गांव निवासी शैलेश पुत्र अंबिका ने राकेश को अपने घर बुलाया था। राकेश घर पर काम करवाने की बात कहकर सोमवार की शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। मंगलवार की दोपहर शैलेश के घर के आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घर में तलाशी ली। इस दौरान कमरे में राकेश का शव क्षत विक्षत पड़ा था। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवाले घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पत्नी हिना का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में वह मझला था। उसकी एक छोटी बहन भी है। जिसकी शादी मई में होने वाली थी।

आजमगढ़ । जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका से मिलने आए युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक फरहाबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात लगभग दो बजे रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसई गांव का रहने वाला फैसल (20) प्रेमिका से मिलने के लिए आया। इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो उन्होंने फैसल की जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद उसके घर वालों को सूचना दी। जानकारी होते ही उसके भाई राशिद और आमिर मौके पर पहुंचे। भाई को घायल अवस्था में देखकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने राशिद और आमिर की भी जमकर पिटाई कर दी।
परिजन फैसल को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बसई गांव के प्रधान के माध्यम से परिवार के लोगों ने निजामाबाद थाने में तहरीर दी और मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।
इस बाबत थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला था। फैसल लड़की से मिलने गया था, लेकिन लोगों ने मिलने नहीं दिया। इसी को लेकर उसने सुसाइड कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
]]>आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र गालिबपुर में बीती रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष से एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू 39 वर्ष पुत्र ससेनु का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसमें पट्टीदारों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस भी बात को लेकर सोमवार की रात करीब 12 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। विपक्षियों ने लालू को जमकर लात घुसो से मारा-पीटा। इस दौरान लालू के घर पर कोई मौजूद नहीं था। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझकर शांत कराया कि इसी बीच लालू की मौत हो गई। इसकी सूचना मृतक लालू की पत्नी को मिली तो वह भी अपने बच्चों संग रात में घर पहुंच गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत डायल 112 पर की। सूचना मिलते ही पवई थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
]]>