आज़मगढ़।जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मऊ कुतुबपुर गांव में मंगलवार रात 25 वर्षीय संजीव राय उर्फ राजन राय ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की वजह का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मऊ कुतुबपुर गांव निवासी संजीव राय उर्फ राजन राय ने मंगलवार की रात करीब 8 बजे साधन सहकारी समिति के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संजीव की पत्नी और छोटा बच्चा भी उसी कमरे में रहते थे, जहां यह घटना हुई। संजीव के पिता साधन सहकारी समिति में चौकीदार थे।
उनकी कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। संजीव अपनी मां के साथ रहा रहा था, क्योंकि गांव में उनका कोई निजी मकान नहीं था।
संजीव अपनी मां का इकलौता बेटा था। उनकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। इस घटना ने उनकी मां, पत्नी को सदमे में डाल दिया है। गांव वालों के अनुसार, संजीव परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ अकेले उठा रहा था।
सूचना मिलते ही रौनापार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए आजमगढ़ मर्चरी हाउस भेज दिया।
रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
]]>आज़मगढ़। जिले के मेहनगर कस्बे के वार्ड नंबर 3, संतकबीरनगर निवासी 20 वर्षीय रोशन मद्देशिया ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे फर्नीचर गोदाम में गमछे के सहारे बल्ली से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची मेंहनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
रोशन के पिता संजय मद्देशिया फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विक्रेता हैं। रोशन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था। पुलिस भी इस मामले कुछ नहीं कह रही है।
]]>आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बड़ौरा गांव के ग्रामीण सोमवार की सुबह जब अपने घरों से बाहर निकले तो उन्हें पेड़ पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता दिखाई पड़ा। देखते ही देखते गांव के साथ ही आस-पास के ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुची। पुलिस को उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला जिस पर डब्लू यादव पुत्र राम किशोर यादव निवासी बरवां थाना मेहनाजपुर लिखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
]]>