करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार की सुबह कस्बा पुलिस जहां चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थी। इस बीच प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी को सूचना मिली कि नगला अंती के पास एक बोरे में किसी युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार युवती मंगलवार से गायब थी। और कस्बा के कुछ लोगों के साथ उसे देखा गया था। युवती के लापता होने के बाद परिजन तलाश कर रहे थे।
बुधवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गई। युवती का मां का आरोप है कि बेटी मतदान को लेकर काफी उत्साहित थी। वो भाजपा को वोट देना चाहती थी। वहीं आरोपी युवकों द्वारा उसका विरोध किया गया। बेटी अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी वजह से उसका अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी गई।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि करहल से एक 23 वर्षीय युवती गुमशुदा हुई थी, जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। युवती के पिता के द्वारा दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया गया है। दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है। उनके माता-पिता के द्वारा बयान दिया गया है कि भाजपा को वोट देने से रोकने के कारण उस लड़की की हत्या की गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
]]>आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के अमगिलिया गांव में सुबह बजड़े के खेत में 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर एसपी हेमराज मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। एसपी ने दावा किया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।
अमगिलिया गांव में सोमवार की सुबह बजड़े के खेत में एक युवती का ग्रामीणों में शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची और घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम व भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृत युवती की शिनाख्त अमगिलिया गांव निवासी सुमन यादव पुत्री मिठाई लाल यादव के रूप में की गई। वह दो बहनों में बड़ी थी। उसके दोनों बड़े भाई विदेश रहते हैं। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। लड़की की उसी के ही दुपट्टे से गला कसकर हत्या की गई है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मोबाइल स्क्रीन के शीशे टूटे पड़े मिले। जिससे प्रतीत हो रहा है कि वहां पर छीना झपटी और संघर्ष भी हुआ है। लेकिन घटना का कारण क्या है। कौन इसके पीछे है। इसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
