रिपोर्ट_____राजू कुमार
आजमगढ़। जिले में वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार को अतरौलिया स्थित डाक बंगला परिसर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) एवं गोंड समाज के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए अरुण राजभर ने कहा कि महारानी दुर्गावती का अदम्य साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और उनके शौर्य व संघर्ष को देश कभी नहीं भूल सकता। आगे उन्होंने कहा कि जो समाज अपने इतिहास, महापुरुषों और पूर्वजों के योगदान को भूल जाता है, वह विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ सकता। गोंड समाज सहित अन्य वंचित वर्गों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से महारानी दुर्गावती के आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, समरसता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान अरुण राजभर ने क्षेत्रीय विकास और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अतरौलिया क्षेत्र में वर्षों से जनप्रतिनिधि चुने जाते रहे हैं, लेकिन गांवों में अपेक्षित विकास नहीं दिखाई देता। उनका दावा था कि गरीब और कमजोर वर्ग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और क्षेत्र के विकास के लिए नई सोच के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। वहीं विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने महारानी दुर्गावती के आदर्शों पर चलने तथा समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
]]>आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में आयोजित कुश्ती समारोह में शामिल होने से पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताते हुए भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। साथ ही सुभासपा और अन्य राजनीतिक सवालों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
रविवार को जहानागंज थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में आयोजित कुश्ती समारोह में शामिल होने से पहले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के आवास पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलने वाली पार्टी है और इस सरकार में भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने आजमगढ़ जिले में एनडीए के दस सीटों पर जीत का दावा किया है, शिवपाल यादव ने कहा कि इतने छोटे स्तर के नेता के बयान का जवाब देना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की बदौलत ही विधायक बने थे और आने वाले चुनाव में उन्हें इसका पता चल जाएगा। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि उनका कोई भरोसा नहीं है कि वे किस समय किस तरफ चले जाएं।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि सुभासपा इतनी बड़ी पार्टी है तो सीधे प्रधानमंत्री बनने का दावा करे।
महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रात में महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन दिनदहाड़े महिलाओं का अपहरण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थिति ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा तो दिया, लेकिन आज तक विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जीएसटी को लेकर भी जनता को गुमराह किया और कई तरह के टैक्स लगाए। साथ ही दावा किया कि योगी सरकार कभी भी अपने बजट का 40 प्रतिशत से अधिक खर्च नहीं कर पाई।
शिवपाल यादव ने टेंडर प्रक्रिया और गड्ढामुक्त सड़क अभियान को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ही 10 प्रतिशत जमा कराकर टेंडर कराए गए और गड्ढामुक्त अभियान में 70 प्रतिशत पैसा सरकार के पास चला गया, जबकि 30 प्रतिशत में ही इंजीनियरों को काम करना पड़ा।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले और उससे जुड़े मामलों पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कई मुकदमे झूठे लिखाए जाते हैं और इसमें भाजपा की भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि अब मामला कोर्ट में है और न्यायालय से ही न्याय मिलेगा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के लोग उन्हें एक नहीं बल्कि दो बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन अब क्या कहें।
आजमगढ़। जिले के थाना रानी की सराय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अपराधी नियाजुद्दीन उर्फ मोटू की अवैध संपत्ति (वाहन) को कुर्क किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेशानुसार की गई।
थाना कंधरापुर में दर्ज मुकदमा के आरोपी नियाजुद्दीन उर्फ मोटू, पुत्र स्व0 इस्तेखार, ग्राम खानका, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़, एक सक्रिय गैंग का सरगना है। यह अभियुक्त गोवंश तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से अवैध धन अर्जित करता रहा है। अभियुक्त के खिलाफ गोवंश तस्करी, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज है।
अभियुक्त द्वारा अवैध धन से 24 दिसम्बर .2021 को स्प्लेंडर प्लस वाहन खरीदा गया था, जिसका मूल्य ₹45,000/- है। जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेशानुसार वाहन को धारा 14(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।
]]>आजमगढ़। बकरीद के मौके पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा आजमगढ़ में मुस्लिम समाज को बधाई देने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सांसद के आगमन को लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सपा सांसद केवल एक धर्म विशेष के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं और शेष समाज के पर्वों से कोई लेना-देना नहीं रखते।
भाजपा नेता ने सतेंद्र राय ने कहा कि धर्मेंद्र यादव को सांसद बने एक साल हो गया है, लेकिन इस दौरान वह दीपावली, होली, दशहरा जैसे हिंदू पर्वों पर आजमगढ़ की धरती पर नहीं आए, न ही आम जनता से मिले। वे केवल नमाज पढ़ने, टोपी पहनकर गले मिलने और बकरीद की बधाई देने आते हैं। यह खुला तुष्टिकरण है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की हमेशा से यह नीति रही है कि वह केवल एक समुदाय को केंद्र में रखकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा, सपा को यह भ्रम है कि आजमगढ़ की धरती केवल उनकी है, लेकिन 2027 का चुनाव उन्हें यह दिखा देगा कि यह धरती केवल उनकी नहीं है। सत्येंद्र राय ने दावा किया कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलती है, जबकि सपा केवल एक धर्म विशेष की राजनीति कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता इस बार चुप नहीं बैठेगी और इसका जवाब आने वाले चुनाव में जरूर देगी।
]]>दो साल पहले बीजेपी ज्वाइन करने वाली अपर्णा यादव को उपचुनाव के ठीक यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पद मिलने पर नाराजगी की बातें सामने आईं थीं। हालांकि बाद में अपर्णा ने पदभार ग्रहण कर लिया। साल 2022 में अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हुईं। उस समय कहा जा रहा था कि उन्हें बीजेपी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। अपर्णा यादव को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद विधान परिषद को लेकर हुई पर उससे भी वंचित रहीं। फिर 2024 को लेकर अपर्णा यादव का नाम आया कि वह मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं पर पर ऐसा नहीं हुआ।
इससे पहले अपर्णा यादव के राजनीतिक सफर की बात करें तो 2017 में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में अपर्णा यादव को बीजेपी की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था। वहीं इस चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिली।
]]>इस पर निषाद पार्टी के प्रवक्ता और सचिव अजय सिंह का कहना है कि 2027 में निषाद पार्टी ही यूपी में एनडीए की खेवनहार बनेगी। वहीं, खुद संजय निषाद ने कहा है कि इस तरह के पोस्टर पार्टी के लोगों ने लगाए हैं।
शुक्रवार सुबह उपचुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ की गई प्रेसवार्ता में डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमें एनडीए में सीट नहीं बल्कि जीत चाहिए। निषाद समाज को हक चाहिए। बसपा-सपा ने आरक्षण के मुद्दे को लटकाए रखा। हम देश और समाज के हित में सीटों की दावेदारी नहीं करते हैं।
इसके पहले बुधवार को शहर में जगह-जगह लगाए गए सपा के पोस्टर पर अखिलेश यादव को 27 का सत्ताधीश बताया गया था। पोस्टर पर लिखा हुआ था कि 24 में जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है, कौन होगा… सत्ताईश का सत्ताधीश। पोस्टर में दाहिनीं तरफ अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई थी।
]]>इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संजय निषाद जी अपनी मेहनत के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हम मिलकर लड़ेंगे और विपक्ष को पराजित करेंगे। इंडिया गठबंधन की फटाफट और सफाचट की नीति जनता समझ चुकी है। सपा सरकार में निषाद समाज के लोगों का उत्पीड़न होता था और महिलाओं का बलात्कार होता था। उन्होंने कहा कि यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। योगी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा अपना दल भी हमारे साथ है और मिलकर चुनाव लड़ रहा है।
]]>
लखनऊ। देश में ईद का त्योहार हंसी, खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और मुलाकात कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार सुबह शहर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज हुई इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई देने के लिए शहर की ईदगाह मस्जिद में पहुंचे तो ठीक इसी समय वहां पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। लोगों की नजरे दोनों नेताओं पर थीं। इस बीच अखिलेश यादव आगे बढ़े और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की ओर हाथ बढ़ाया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया। इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री दानिश अली भी मौजूद थे। अखिलेश ने उनसे भी मुलाकात की।
बता दें कि एक दिन पहले ही अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणा पत्र जारी किया था जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा था कि सपा के घोषणा पत्र में माफियाराज और गुंडाराज की वापसी की बात की गई है।
उन्होंने कहा था कि सपा का विजन और मिशन प्रदेश को लूटना है, संसाधनों पर डाका डालकर अपने परिवार का ही विकास करना है। इनका पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ही है। इनकी सरकार से ऊबकर ही जनता ने भाजपा को चुना है। इसके एक दिन बाद ईद के अवसर पर जब दोनों नेता आमने-सामने आए तो बिना किसी झिझक के एक-दूसरे का अभिवादन किया।
]]>