आजमगढ़। जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना रानी की सराय क्षेत्र में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के दो फरार साथियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
बुधवार को थाना रानी की सराय क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर नसीम उर्फ लम्बू पुलिस फायरिंग में घायल होकर गिरफ्तार किया गया था, जिसे जिला कारागार आजमगढ़ भेज दिया गया। इसी मामले में उसके फरार साथी भुटेली उर्फ करिया और वसीम की तलाश की जा रही थी।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय में नसीम उर्फ लम्बू, भुटेली उर्फ करिया और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गुरुवार को उप निरीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक अमिताभचन्द हमराही कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त भुटेली उर्फ करिया और वसीम कोईलारी खुर्द तालाब के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त वसीम पुत्र दिलशेर की जामा तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक अदद देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच में कई संगीन मामलों में उनकी संलिप्तता पहले से दर्ज पाई गई है।
]]>आजमगढ़। जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना रानी की सराय क्षेत्र में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के दो फरार साथियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
बुधवार को थाना रानी की सराय क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर नसीम उर्फ लम्बू पुलिस फायरिंग में घायल होकर गिरफ्तार किया गया था, जिसे जिला कारागार आजमगढ़ भेज दिया गया। इसी मामले में उसके फरार साथी भुटेली उर्फ करिया और वसीम की तलाश की जा रही थी।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय में नसीम उर्फ लम्बू, भुटेली उर्फ करिया और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गुरुवार को उप निरीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक अमिताभचन्द हमराही कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त भुटेली उर्फ करिया और वसीम कोईलारी खुर्द तालाब के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त वसीम पुत्र दिलशेर की जामा तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक अदद देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच में कई संगीन मामलों में उनकी संलिप्तता पहले से दर्ज पाई गई है।
]]>आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर और शातिर गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया है। मौके से देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
बीती रात को थाना रानी की सराय की पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर पशु तस्कर मोटरसाइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी है।
सूचना पर पुलिस टीम ने छैला इनार तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध सोनवारा की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन असंतुलित होकर गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य आरोपी सरसों के खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान नसीम उर्फ लम्बू पुत्र दिलशेर निवासी ग्राम कोटिला, थाना रानी की सराय के रूप में हुई।
पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की पूछताछ में घायल आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आजमगढ़ और आसपास के जिलों में चोरी व पशु तस्करी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। घटना के दिन भी वह आपराधिक इरादे से घूम रहा था और पुलिस को देखकर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार नसीम के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। फरार भुटेली और वसीम की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राजन विश्वकर्मा पुत्र लालमणि, निवासी पलिया सोफीगंज, थाना मेहनगर और मंजीत जायसवाल पुत्र स्वर्गीय काली प्रसाद, निवासी चण्डेसर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान तमंचा व कारतूस के साथ मौके से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा दिया।
आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल बरामद की।
बीते मंगलवार/बुधवार की रात्रि में राममिलन यादव, निवासी खलिलाबाद, ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की रिपोर्ट थाना रानी की सराय में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सुजीत कुमार, जितेन्द्र मौर्या और राहुल नामक अभियुक्तों का नाम सामने आया।
थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी एवं उपनिरीक्षक सूरज तिवारी सहित टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। मुखबिर की सूचना पर गुरूवार को सुबह अम्बेडकर पार्क ऊँचीगोदाम तिराहा से वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र सूर्यनाथ को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने अपने साथी सुजीत कुमार और जितेन्द्र मौर्या के साथ मिलकर पहले निजामाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने के बाद रानी की सराय क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर बाबा बड़ैला ताल के पास छिपा दी थी। पुलिस ने चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल बरामद कर ली ।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मदारपुर थाना गंभीरपुर निवासी अब्दुल्लाह ने वर्ष 2011 में अपने गांव मदारपुर के पते पर पहला पासपोर्ट बनवाया था। इसके खिलाफ 2013 में प्राथमिकी दर्ज हुई। वर्ष 2016 में जब वह पासपोर्ट रिनुअल कराने थाने पहुंचा तो उसे अपने ऊपर दर्ज मुकदमे की जानकारी मिली।
इसके बाद उसने पता बदलकर रानी की सराय थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव का पता दर्शाया और वर्ष 2019 में वहीं से दोबारा पासपोर्ट बनवा लिया। मामला संदिग्ध लगने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान ग्राम प्रधान खालिसपुर से रिपोर्ट मांगी गई, जिसमें स्पष्ट किया गया कि अब्दुल्लाह उक्त पते का निवासी नहीं है। आगे की जांच में पाया गया कि आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 17 जून 2019 को नया पासपोर्ट हासिल किया था।
इसके बाद क्षेत्राधिकारी नगर व थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर कोटिला बाजार से अब्दुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
]]>आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के काजीभीटी गांव में चौथियार समारोह के दौरान हुए उपद्रव और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
बीते 15 मई को वादी रामनयन यादव पुत्र चन्द्रजीत यादव निवासी फरीदाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ ने थाना रानी की सराय पर तहरीर दी थी कि 14 मई की रात लगभग आठ बजे ग्राम काजीभीटी में विवाह उपरांत चौथियार समारोह के दौरान विपक्षीगणों ने शराब पीकर उपद्रव मचाया। बताया गया कि उन्होंने विवाह संस्कार में बाधा डाली, और विरोध करने पर रॉड, हाकी व डंडों से हमला कर अमन यादव व विकास यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले के दौरान दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और अभियुक्तगणों ने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।
थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमिताबचन्द मय हमराह टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त सोनू यादव पुत्र जियालाल यादव और दुर्गेश यादव पुत्र शिवधर, निवासीगण काजीभीटी को ग्राम काजीभीटी से गिरफ्तार किया ।गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष चालान कर दिया।
]]>
आज़मगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा सब्जी मंडी चौराहा पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, रानी की सराय थाना क्षेत्र के आरजीबाग मती कोटवा गांव निवासी जगदीश यादव (60) एक निजी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वे साइकिल से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे बेलइसा रोड चौराहे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से शिक्षक सड़क पर गिर पड़े और ट्रक के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।