अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव निवासी एक युवक ने अपनी बेटी की शादी शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव डुंडई निवासी युवक से तय की थी। शुक्रवार की रात खौद चौराहे स्थित एक वैंकेट हॉल में बरात आई थी। वधू पक्ष के लोग बरातियों के आदर सत्कार में लगे थे। जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से पूछा कि बुलेरो के पैसे ले लिए। जिस पर दुल्हन ने इन्कार कर दिया। जिस पर दूल्हा नाराज हो गया और जयमाला के स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। जिससे दुल्हन स्टेज से नीचे गिर गई।
दूल्हे की हरकत देखकर वधू पक्ष के लोग नाराज हो गए। जिस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के लोग कुर्सिया उठाकर फेंकने लगे और एक-दूसरे को जमकर पीटा। मारपीट में दुल्हन सहित छह लोग घायल हो गए। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हे के पिता को हिरासत में लिया। दुल्हन ने बताया कि बरात में बेलेरों नहीं मिलने पर दूल्हे ने फेरों से इन्कार कर दिया। शादी से पहले लगुन में 10 लाख रुपये और दहेज पहले ही दूल्हे के घर पहुंचा दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्म सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
]]>शादी में बीफ के शक में पहुंची पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप है। पीड़ित परिवार ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी अचानक घर में घुस आए और मारपीट की। साथ ही तीन लाख रुपये भी छीनकर ले गए। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को घर में बेटी की बरात आनी है, सोमवार रात भातियों का खाना चल रहा था। इसी दौरान कई पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर मारपीट की और सामान फेंक दिया। भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव के मोहम्मद अहमद की बेटी की शादी थी। मंगलवार को बरात आनी थी। इसके लिए भातियों को खाना खिलाने का काम चल रहा था। परिजनों ने बताया कि पुलिस को शक था कि खाने में गलत मीट का इस्तेमाल किया गया है। जिसके चलते घर में घुसकर तोड़फोड़ की खाना भी फेंक दिया। आरोप है कि भात में दिए रुपये भी पुलिसकर्मी छीनकर ले गए। महिलाओं ने मारपीट भी की। आरोप है कि पुलिस घर में घुस गई और पहले खाने को फेंका और महिलाओं के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि भात में मेहमानों ने लड़की के पिता को करीब तीन लाख रुपये दिए थे।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कई लोगों के कपड़े तक फाड़ दिए और तीन लाख रुपये भी ले गए। पुलिस ने महिलाओं और पुरुषों के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद लोग दहशत में आ गए। भोट थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस जानलेवा हमले के एक आरोपी की तलाश में गई थी। परिजनों के पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
]]>