लखनऊ। होली पर दिल्ली और पूर्वांचल का सफर आसान करने के लिए रोडवेज कैसरबाग, आलमबाग, चारबाग और अवध बस अड्डे से रोजाना 400 अतिरिक्त बसें चलाएगा। ये बसें 13 शहरों के बीच नॉन स्टॉप सेवाओं के रूप में चलेंगी। 10 से 17 मार्च तक इनका संचालन होगा। सीधी सवारियां मिलने पर बीच रास्ते सवारी उतारने और चढ़ाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। फिजूल का समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने से लेकर खान-पान की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन शहरों के बीच चलेंगी होली स्पेशल
लखनऊ से दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, बनारस, प्रयागराज, आगरा और रायबरेली के बीच सबसे ज्यादा सवारियों के आवागमन की संभावना है। इसे देखते हुए होली स्पेशल बसों का आवंटन हर रूट के लिए किया गया है। इस संबंध में लखनऊ परिक्षेत्र के सभी सातों डिपो को आरएम की ओर से दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं। आठ दिनों तक संचालित होने वाली होली स्पेशल बसों में चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग, अवध, रायबरेली बाराबंकी, हैदरगढ़, उपनगरीय डिपो की बसें शामिल हैं। एसी बसें भी संचालित की जाएंगी। यात्रियों के लिए एसी बसों में तत्काल या एडवांस बुकिंग खोल दी गई है।
]]>आजमगढ़। बसंत पंचमी पर अमृत स्नान को लेकर परिवहन निगम ने एक बार फिर व्यवस्था में जुट गया है। निगम की ओर से शहर के रोडवेज बस स्टेशन से लगभग 1070 बसें प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी। ताकि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी न होने पाए। इसके साथ ही अन्य रूटों पर जाने के लिए जहां जितनी बसों की आवश्यकता होगी उसे भी चलाने की तैयारी में विभाग जुटा हुआ है।
बसंत पंचमी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रेलवे व रोडवेज ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। ताकि यात्रियों को सफर करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसमें रोडवेज 1070 बसों का संचालन करेगा, जबकि रेलवे भी एक विशेष ट्रेन से श्रद्धालुओं की राह आसान करेगा। स्पेशल ट्रेन दो फरवरी की रात 10.45 बजे चलने के लिए प्रस्तावित है। शनिवार को बस स्टेशन पर काफी भीड़ देखी गई।
परिवहन निगम के आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि आजमगढ़ मंडल की 370 बसें, सहारनपुर मंडल की 370 बसें और मेरठ मंडल की 330 बसें आजमगढ़ से चलाई जाएगी। इसके साथ ही जिले में बनाए गए अन्य अस्थायी बस अड्डों से भी महाकुंभ के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बता कि अन्य रूटों के लिए यदि यात्रियों की मांग बढ़ेगी तो हमारे पास अभी और भी बसें हैं, उन्हें लगाया जाएगा। आरएम ने बताया कि जिन रूट के लिए यात्री अधिक होंगे उस रूट पर तत्काल बसों का संचालन किया जाएगा।
]]>