जानकारी के मुताबिक बस्ती भुजबल गांव निवासी राकेश (32) रात में शौच के लिए सिवान की तरफ गए थे। काफी देर बीत जाने पर जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन मिलाया, घंटी जा रही थी लेकिन फोन उठ नहीं रहा था। परिजन परेशान होकर तलाश में निकल पड़े। जब वे गांव के सिवान पहुंचे और मोबाइल मिलाया तो खेत की तरफ से मोबाइल की घंटी बजने की आवाज आई। नजदीक जाकर देखा तो राकेश गिरा पड़ा था और मोबाइल उसकी जेब में ही था।
राकेश वाहन चालक थे और दूसरों का वाहन चलाकर ही घर का खर्च चलाते थे। पांच भाइयों में वह चौथे नंबर पर थे और घर पर रहकर खेती भी करते थे। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। बड़े भाई मुकेश निषाद की तहरीर पर अहरौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
]]>