आज़मगढ़। जिले थाना क्षेत्र के गजेंधर पट्टी, भेदौरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
पजानकारी के अनुसार गजेंधर पट्टी, भेदौरा निवासी दिलीप प्रजापति की शादी 10 मई 2025 को अहरौला थाना क्षेत्र के धनेज पट्टी खजुरी गांव निवासी अंजली प्रजापति के साथ हुई थी। विवाह के बाद अंजली अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। सोमवार रात उसकी तबीयत अचानक खराब होने की बात कही गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की भाभी रंजना प्रजापति ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर अंजली को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोप यह भी लगाया गया है कि पति के किसी अन्य युवती से संबंध को लेकर भी अंजली को परेशान किया जाता था।
मायका पक्ष का आरोप है कि उन्हें फोन के माध्यम से अंजली की मौत की सूचना दी गई। जब वे मौके पर पहुंचे तो शव को जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पति दिलीप, ससुर हरीलाल और सास पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पति बृजेश कुमार का कहना है कि रानू पिछले चार वर्षों से सोशल मीडिया पर रील बनाती थीं। घटना के समय वह दुकान पर थे। लौटने पर पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
]]>मिली जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के बोहना गांव निवासी संतोष की 25 वर्षीय बेटी अंकिता सिंह की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी आनंद प्रताप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोप है कि इसी मांग को लेकर अंकिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
मायके पक्ष का कहना है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने अंकिता को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार सुबह करीब सात बजे अंकिता की अपने मायके वालों से फोन पर बातचीत हुई थी, उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ थी। दोपहर लगभग तीन बजे ससुराल पक्ष से उसकी मौत की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग लोहरा गांव पहुंचे तो देखा कि अंकिता का शव घर के बाहर पड़ा हुआ था और शरीर का रंग काला पड़ चुका था। इसके बाद मायके पक्ष ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं।
अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
]]>
मृतका के पिता शिवदत्त ने बताया कि सोमवार सुबह दामाद के पिता फूलचंद का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी की तबीयत गंभीर है और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। सूचना पाकर जब वह ससुराल पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में मिली। घर का दरवाजा टूटा हुआ था और ससुराल के लोग मौके से फरार थे।
वहीं, मृतका के ससुर फूलचंद का कहना है कि सुबह बहू खाना देने के बाद कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर दरवाजा तोड़ा गया तो वह बेहोश मिली। इसके बाद उसे पीएचसी अजमतगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विवाहिता के पिता की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पति जगदीश, ससुर फूलचंद, सास रमावती और देवर संजीव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनाथपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अंजू पत्नी विकास मंगलवार की रात अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ कमरे में सोने गई थी। भोर में लगभग पाँच बजे बड़ी बेटी अनुष्का की नींद खुली तो उसने देखा कि मां अंजू का शव छत के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे लटक रहा है। बच्ची के रोने-चिल्लाने पर परिवार वाले पहुंचे और अंजू को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि अंजू किसी से मोबाइल पर बात करती थी, जिसकी शिकायत पति विकास ने अंजू की मां से कर दी थी। इसी बात को लेकर मां और अंजू के बीच फोन पर रात में फटकार हुई, जिसके बाद पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसी क्रम में तहबरपुर थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव में 12 वर्षीय मुस्कान पुत्री रविप्रकाश, कक्षा छह की छात्रा, ने भी मंगलवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि उसकी मां रिश्तेदारी में गई थी। रात में मुस्कान ने पिता को खाना परोसा और स्वयं अंदर कमरे में चली गई। खाना खाने के बाद जब पिता ने उसे पुकारा, तो कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब वे कमरे में पहुंचे तो मुस्कान दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुस्कान तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
]]>आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र टेकनगाढ़ा गांव में रहने वाली 29 वर्षीय विवाहिता कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। शुरुआती सूचना ग्रामीणों के माध्यम से परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार टेकनगाढ़ा निवासी कविता 30 वर्ष पत्नी यशवंत की मंगलवार की देर शाम अचानक संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की भनक लगते ही विवाहिता के मायके मोहल्ला जमीन बरामदपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊको इसकी सूचना दी गई। खबर मिलते ही मृतका का भाई हरिराम तुरंत टेकनगाढ़ा पहुंचा और डायल-112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने हालात का जायजा लेने के बाद जीयनपुर कोतवाली को मामले से अवगत कराया। इसके बाद जीयनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह साफ हो पाएगी।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, मृतका वंदना 23 वर्ष पुत्री जयराम सोनकर, निवासी नई बाजार, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ की शादी दो वर्ष पूर्व संतोष सोनकर निवासी सिविल लाइंस हनुमानगढ़ी, लालगंज, थाना देवगांव से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए वंदना का गला दबाकर हत्या की और बाद में फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के पिता जयराम सोनकर की तहरीर पर देवगांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
]]>