सांकेतिक फोटो
आजमगढ़ । जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने मौसा ससुर और उनके साथ आए युवक पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि लगातार धमकियों और दबाव के चलते उसका वैवाहिक जीवन भी टूट गया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी 11 मई 2022 को अहरौला थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के करीब पांच महीने बाद पति विदेश चला गया। आरोप है कि मार्च 2023 में सरायमीर थाना क्षेत्र निवासी उसका मौसा ससुर एक युवक को साथ लेकर उसके मायके आया था।
पीड़िता का आरोप है कि साथ आया युवक उसे बातों में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और चोरी-छिपे वीडियो भी बना लिया। बाद में वही वीडियो और फोटो मौसा ससुर को भेज दिए गए। इसके बाद मौसा ससुर ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का कहना है कि इसी ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के कारण 15 नवंबर 2025 को उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। पीड़िता ने 22 जनवरी को रानी की सराय थाने में तहरीर दी थी।
इस मामले में थाना प्रभारी रानी की सराय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
]]>आज़मगढ़। जिले के थाना पवई पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मामला बीते 14 अगस्त का है, जब पीड़िता ने थाना पवई में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।
आरोपी की पहचान अनुज गौड़ उर्फ गोलू पुत्र कमलेश गौड़, निवासी डेमरी, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर वर्तमान पता – गीता नगर सोसाइटी, गली नं. 59, थाना गोडोदरा, जिला सूरत, गुजरात के रूप में हुई है। आरोपी ने युवती की इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। विरोध करने पर उसने पीड़िता के माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
थाना पवई पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को उ0नि0 लालबहादुर बिन्द की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आज़मगढ़ बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सूरत से लौट रहा था और पुलिस टीम पहले से घात लगाकर बैठी थी।
]]>अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव में बीती रात ऑटो खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेजापुर निवासी आजाद अली पुत्र मुमताज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात करीब 8:30 बजे घर के सामने खाली जगह पर ऑटो खड़ा करने को लेकर पड़ोसी शिवम व शुभम पुत्र विनोद, विनोद पुत्र हरीलाल और गुलशन पुत्र देवसी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई आजाद की मां अकबरी और भाई असगर अली को भी गंभीर चोटें आईं।
वहीं, दूसरे पक्ष से चंदा पत्नी विनोद ने भी तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजाद अली व उसके परिवार के लोग बैंड-बाजा बजाने का काम करते हैं। बीती रात करीब 10 बजे दरवाजे पर टेंपू खड़ा करने से मना करने पर उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और हमला कर दिया, जिससे विनोद व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि गाड़ी खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से लोग घायल हुए थे, दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
]]>जानकारी के अनुसार महेंद्र राजभर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा के संस्थापक सदस्य में से एक है लेकिन 2021 में अलग हो गए थे इसके बाद सुहलदेव स्वाभिमान पार्टी बना ली लेकिन 2 मई को सपा में शामिल हो गए थे। महेंद्र राजभर ने जलालपुर थाने में हमलावर बृजेश राजभर के खिलाफ शिकायत की है।
उन्होंने यह आरोप लगाया है कि यह हमला ओमप्रकाश राजभर के इशारे पर किया गया है। सुभासपा आज 10 जून को महाराज सुहेलदेव का विजयोत्सव मना रही है जिन जिलों में सुभासपा का प्रभाव है वहा आज कार्यक्रम हुए। जौनपुर में भी विजयोत्सव मनाया गया। बैकग्राउंड में महाराज की बड़ी होर्डिंग लगी थी।
वीडियो में देखा गया कि पहले बृजेश ने महेंद्र राजभर की तारीफ में भाषण दिया कहा जब अपने लोग सत्ता में गए तो अपने लोगो की पैरवी नहीं की खुद की सेवा की अपने बेटे अपने परिवार के लिए काम किया महाराज सुहेलदेव के नाम को केवल बेचा जा रहा है कुछ लोग ऐसे है जो समाज को लूट रहे है ऐसे लोगों का हम लोग परित्याग करेंगे।
इसके बाद बृजेश राजभर ने महेंद्र राजभर को माला पहनाई माला पहनते ही महेंद्र के चेहरे पर मुस्कान आ रही थी तभी महेंद्र को पीटने लगे एक के बाद एक थप्पड़ मारने लगे। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों लोगो को अलग किया।
महेंद्र राजभर 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान सुभासपा में थे मऊ में माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था तब भाजपा और सुभासपा क बीच गठबंधन था चुनाव में महेंद्र राजभर , मुख्तार अंसारी से लगभग 6000 वोट से हार गए थे 2017 चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मऊ की एक जनसभा में कटप्पा का खिताब दिया था कहा था कि यह कटप्पा बाहुबली का सफाया करेगा।
]]>आरोप है कि मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद इस्लाम के घर में घुसकर पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर मोहम्मद कैफ, उनकी पत्नी, बेटे और चाचा साहबान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमलावरों ने कैफ के दरवाजे पर खड़ी ऑटो रिक्शा और बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
मोहम्मद कैफ ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के बाद घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित मोहम्मद कैफ ने बताया कि छह बिस्वा जमीन का बैनामा है, लेकिन पट्टीदार हिस्सा नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में तहसील में वाद भी चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी लगातार उन्हें और उनके बेटे को परेशान कर रहे हैं, ताकि मुकदमों में फंसा कर बेटे का विदेश जाना रुकवा दिया जाए।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पटीदारों का जमीन का विवाद है। वायरल वीडियो में ईंट-पत्थर चलने के साथ ही लाठी-डंडे से भी मारपीट हुई है। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पूर्व में जो मामले दर्ज हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़। सरकार स्वास्थ्य विभाग को बेहतर से बेहतर बनाने व सुविधा देने के लिए लाखों करोड़ों और अरबो रुपए खर्च कर रही हैं लेकिन सरकार के जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के सह पर जनपद मे धड़ल्ले के साथ बिना मानक के निजी हॉस्पिटल को बढ़ावा देने के साथ अवैध वसूली मे भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वही यूपी के आजमगढ़ जिले से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ( वायरल वीडियो की पुष्टि news8pm नहीं करता) जिसमे एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने नशे की हालत में धुत होकर एक डॉक्टर के घोर लापरवाही का खुलासा किया है, जिसके लापरवाही से एक मरीज की मौत हो गई है, वही साथ ही वायरल वीडियो में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की करतूतो के साथ क्षेत्र के समस्त डॉक्टरों की पोल को भी बखूबी के साथ खुलासा करते हुए नजर आ रहा है।
आप को बता दे की आजमगढ़ के लालगंज स्थित शिवांगी हॉस्पिटल के डॉक्टर अखिलेश यादव नशे में धुत होकर बखूबी के साथ एक निजी मां शांति हॉस्पिटल के डॉक्टर की पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं, वही वायरल वीडियो में डॉ अखिलेश यादव ने बताया कि हाल ही में मां शांति हॉस्पिटल के डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने के कारण मरीज की मौत हो गई, साथ ही वायरल वीडियो मे डॉक्टर द्वारा बताया जा रहा है कि लालगंज क्षेत्र मे सिर्फ 5 -7 डॉक्टरों को छोड़ कर अन्य सभी डॉक्टर 5वीं व 10वीं ही पास है, वही वायरल वीडियो में बताया कि किसी डॉक्टर के पास कोई डिग्री नहीं, इसके बावजूद भी लोग मजबूती के साथ धड़ल्ले से लोग अस्पताल चला रहे है। वही वायरल वीडियो मे डॉक्टर द्वारा यह भी साफ तौर पर सुना जा सकता है कि ज़ब सीएमओ को लालगंज क्षेत्र से 5 लाख का हफ्ता जा रहा है तो किस बात का डर, लोग धड़ल्ले के साथ अपने – अपने कार्य मे लगे हुए है। वही वहा बैठे किसी व्यक्ति ने डॉक्टर द्वारा नशे मे बोले गए बात को वीडियो बनाकर रिकार्ड कर लिया और उसे शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल होते ही लालगंज क्षेत्र के डॉक्टरों मे हड़कम मचा गया।
वीडियो संज्ञान में आया है, अभी हमने वीडियो को पूरा देखा नहीं है। सत्यता की जांच कराई जायेगी। वीडियो में व्यक्ति कौन है। हत्या की बात की जांच पुलिस करेगी।
अशोक कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आज़मगढ़
]]>आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच आई लव पाकिस्तान, पाकिस्तान आर्मी पावरफुल लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार की देर शाम उक्त युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में मुबारकपुर थाना क्षेत्र गोछा गांव निवासी रेहान पुत्र असलम का पाकिस्तान से प्रेम भारत पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच सतह पर आ गया। उसने तनाव के बीच आई लव पाकिस्तान और पाकिस्तान आर्मी पावरफुल लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस वायरल वीडियो की जानकारी होते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। सोमवार की देर शाम पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लेते ही रेहान के सुर बदल गए और उसका पाकिस्तान के प्रति प्रेम उड़नछू हो गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा।
इस मामले एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
]]>आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ब्यौहरा गांव निवासी सरिता यादव ने पड़ोसियों पर घर में हमला करने, मारपीट, और बाउंड्री वॉल गिराने का गंभीर आरोप लगाया है। उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ग्रामीण ने उक्त मामले की जांच कप्तानगंज थाना प्रभारी को सौंपी है।
सरिता ने बताया कि 29 अप्रैल 2025 की रात करीब 10 बजे उनके पड़ोसी ने 8-10 लोगों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सरिता और उनके पति दीपक के साथ मारपीट की और चार माह पहले बनी आठ फीट ऊंची व 15 फीट चौड़ी बाउंड्री वॉल को गिराना शुरु कर दिया। सरिता व उसका पति दीपक उन्हें रोकने लगा तो वह धमकी भी देने लगे।
इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है। सरिता ने बताया कि उनके पास घटना का वीडियो सबूत के रूप में मौजूद है। पीड़िता ने कप्तानगंज थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायती पत्र में सरिता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, और बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए सहायता की मांग की है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ब्यौहरा गांव में रात के समय कुछ लोग मिलकर किसी का दीवार तोड़ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जांच कप्तानगंज थाना प्रभारी को सौंपा गया है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
]]>आज़मगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर सिकरौर में एक कोटेदार गुफरान के भाई रिजवान द्वारा सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वीडियो में हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो ट्विटर हैंडल @azmi_bRand के जरिए साझा किया गया। वीडियो में रिजवान ने धार्मिक प्रतीकों और मान्यताओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो ग्राम राजापुर सिकरौर निवासी रिजवान पुत्र रफीक द्वारा बनाया और अपलोड किया गया है। पुलिस ने इस मामले मुकदमा दर्ज करते हुए रिजवान को गिरफ्तार भी कर लिया है।
थानाध्यक्ष सरायमीर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला एक वीडियो प्रकाश में आया। जांच में पाया गया कि यह वीडियो राजापुर सिकरौर निवासी रिजवान द्वारा बनाकर वायरल किया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
]]>आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसारी गांव का वीडियो सोशल पर तेज़ी से वायरल हुआ जिसमें एक गेंहू के खेत को मशीन से काटा जा रहा है और कुछ लोग एक व्यक्ति को धक्का दे रहे है और गले गमछा पकड़ कर मौके से भगा रहे है। इस वीडियो को सोशल मीडिया में एक वर्ग की दबंगई से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा था कि दबंगई के बल पर जबरन गेंहू की फसल को काटा जा रहा। पुलिस के संज्ञान में जैसे ही यह मामला सामने आया पुलिस ने जांच कराई तो मामला भूमि विवाद से जुड़ा व कोर्ट में विचाराधीन पाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षो की मौजूदगी में कटी गेंहू की फसल को सुरक्षित साधन सहकारी समिति में रखवा दिया है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच थाना अध्यक्ष दीदारगंज से कराई गई। तो पता चला कि जिस खेत मे गेंहू की फसल को काटा जा रहा था उस भूमि पर मुरली राजभर और मनोज सिंह के बीच विवाद है। वर्ष 2004 से मुकदमा चल रहा है, वर्तमान में मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2008 से मनोज सिंह खेत मे बो रहे थे और फसल काट रहे थे।
वर्तमान में जो विबाद है उसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी में कटी गेंहू की फसल को लेखपाल की सुपुर्दगी में साधन सहकारी समिति में रखवा दिया गया है। कोर्ट द्वारा जो भी निर्णय दिया जाएगा उस पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।