यह वही अपराधी है जिसने तीन दिन पूर्व रात में रहिला तितलियापार निवासी गौतम कुमार की DJ दुकान का शटर काटकर मशीनें, स्पीकर, मिक्सर व अन्य उपकरण चोरी किए थे और अपने साथियों संदीप कुमार व आदित्य कुमार के साथ मिलकर चोरी का माल मंगई नदी किनारे झाड़ियों में छिपाया था।
सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात किसान जूनियर हाईस्कूल, अहिआई के पास माल बेचने की फिराक में खड़े आरोपी ने घेराबंदी कर रही पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिस पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने और भारी उपकरण बोरी में भरकर छिपाने की अपनी पूरी योजना बताई।
गिरफ्तार राजेश के खिलाफ चोरी, लूट, धोखाधड़ी, कूटरचना, BNS की गंभीर धाराओं तथा आर्म्स एक्ट सहित कोतवाली, मुबारकपुर, निजामाबाद, फूलपुर, रानी की सराय और मेहनगर थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
]]>आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने एक अपराधी को तमंचा कारतूस और चोरी के नकद रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आशिफ अहरौला थाना क्षेत्र के सोफीगढ़ गांव का निवासी है।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार फूलपुर कोतवाली पुलिस की टीम ग्राम भेड़िया शिव मंदिर के सामने चकअल्लाह रोड के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक को संदेह होने पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 20 मार्च व 20 मई को क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में वह शामिल था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आशिफ एक शातिर अपराधी है, जिस पर हत्या, पशु क्रूरता, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम 2500 रुपये, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया।
फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
आज़मगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मुकदमे फरार चल रहे 25 हज़ार के इनामी शातिर अपराधी अर्जुन कोमहाराष्ट्र प्रान्त से गिरफ्तार किया और विधिक कार्यवाही के बाद उसे लेकर जनपद पहुची और न्यायालय में पेश लाया।। इसी मामले में 9 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। 10 दिसम्बर 2024 को उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय हमराह चौकी प्रभारी मुसेपुर तथा उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द चौकी प्रभारी रोडवेज मय हमराह के साथ बाग लखराव पुलिया के पास से 09 अभियुक्त को कुल 07 अदद चोरी की मोटर साइकिल , 02 अदद अवैध तमन्चा व कारतूस तथा कुल 118 अदद अन्य मोटर साइकिल पार्ट्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। अर्जुन चौहान उर्फ सच्चिदानन्द चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी कोकिलापार थाना जीयनपुर और उग्रसेन चौहान पुत्र संतलाल चौहान निवासी ग्राम इदिलपुर थाना जहानागंज फरार चल रहे है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा 25-25-25 हजार रूपयें का पुरस्कार घोषित किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अर्जुन चौहान उर्फ सच्चिदानन्द चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी कोकिलापार थाना जीयनपुर को 14 अप्रैल को साई नगर तिराहा नियर फिनोलैक्स केबिलनाम कम्पनी महाराष्ट्र से दो गवाहों के समक्ष नियमानुसार अभियुक्त उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया। दिनांक- 18. अप्रैल को अभियुक्त अर्जुन उपरोक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर चालान न्यायालय किया गया।
]]>आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी रामाश्रय चौरसिया उर्फ मुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। रामाश्रय के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। वह एक संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य है, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है। रामाश्रय पर आरोप है कि वह गैंग लीडर सुरेश दूबे के साथ मिलकर अपराध करता है। इसके अलावा, उसके खिलाफ हत्या, लूट, और अन्य गंभीर अपराधों के मामले भी दर्ज हैं।
]]>