आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गद्दोपुर-पल्थी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चोरी की बाइक, तमंचा और चाकू के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन चोरी की बाइक और 1000 रुपये भी बरामद किए।
दीदारगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी बीरू कुमार (21), शनी गौतम (19) और जय कुमार गौतम (23) को पकड़ा। बीरू के पास से एक तमंचा और कारतूस, शनी और जय के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। जय के पास 1000 रुपये भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 10 मई को समुद्रपुर से एक बाइक चोरी की थी, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज था। आरोपियों ने 40 दिन पहले शाहगंज और 9 मई 2025 को सिधारी थाना क्षेत्र से दो अन्य बाइक चोरी करने की बात कबूली। उनकी निशानदेही पर ये बाइक भी बरामद की गईं। जय ने बताया कि दिसंबर 2024 में संग्रामपुर से अनाज और सामान चोरी कर 32,000 रुपये में बेचा था, जिसमें से 1000 रुपये बचे थे।
]]>आज़मगढ़। जिले के सरायमीर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी के सामान और तमंचे के साथ एक आरोपी को डेमरी मोड़ सरायमीर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी मिथिलेश मौर्या उर्फ मिलन है, जो सरायमीर थाना क्षेत्र के पवईलाडपुर गांव का निवासी है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस, चांदी का सिक्का, एक जोड़ी पायल और जेब से 6850 रुपये बरामद किए हैं।
]]>आजमगढ़। पुलिस ने तहबरपुर थाना क्षेत्र के हासापुर गांव निवासी सुरेंद्र वाजपेयी व अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव का निवासी विशाल राजभर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया चोर विशाल 13.50 लाख की निंजा बाइक से चलता था। 13 चोरियां करने के बाद आखिरकार वह पुलिस व एसओजी के टीम हत्थे चढ़ ही गया। जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर को मूसेपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी की घटना हुई। जिसमें सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो चोरी करने आए चोर बाइक से थे जो घटना करते समय फोन से बात करते हुए दिख रहे थे।

इसी आधार पर सर्विलांस सेल की मदद से निकाला गया। इसमें दो नंबर संदिग्ध मिले। जिस पर पुलिस टीम ने कार्य शुरु किया। पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने भदुली पुल जिन्नाद बाबा के स्थान से देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 अंगुठी, आठ बिछिया, सात जोड़ी पायल, चार चांदी का सिक्का, चार जोड़ी बाली, तीन चेन, दो कील, एक लाकेट, एक मंगल सूत्र, एक मंटीका, एक नथिया, एक सिंहोरा, एक सूई धागा कान का, चार लाख 3500 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी सुरेंद्र वाजपेयी तहबरपुर थाना क्षेत्र के हासापुर गांव व विशाल राजभर अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव का निवासी है। चोर को पकड़ने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये देने का इनाम घोषित किया गया है।

चोरों ने ऑनलाइन मंगाया था लॉक कटर
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि जिस लॉक कटर से वह ताले को काटते थे और तोड़ने में जिस रम्मा का प्रयोग करते थे वह ऑनलाइन खरीदा गया था। इससे आसानी से वह ताले को काट लेते थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह बाइक से शहर व गांव क्षेत्रों में ताले लगे घरों को चिह्नित करते थे। रात करीब दस बजे बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक से चिह्नित जगहों पर जाते और जिस घर में ताला लगा होता था, वहां पहुंचकर चोरी के दौरान सुरेंद्र बाइक से बाहर खड़ा रहकर आने-जाने वालों की रेकी करता था और विशाल घर पर लगे ताले को कटर की मदद से काटकर व रम्मा से आलमारी व सूटकेश तोड़कर कीमती सामान को चुराकर भाग जाते थे।
इन थानों में दे चुके कई घटना को अंजाम
पकड़े गए दोनों चोर जिले के छह थाना क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उक्त आरोपियों द्वारा सिधारी थाने में चार, कोतवाली में चार, कंधरापुर में दो, रानी की सराय में एक, तहबरपुर में एक व अतरौलिया में एक चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं।
चार लाख 3500 रुपये नगदी समेत 25 लाख के सामान बरामद
पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने चार लाख 3500 रुपये नगदी, जेवरात व बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए। इनकी कीमत कुल करीब 25 लाख रुपये है। चोरों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का एक कटर व एक लोहे का एक रम्मा और दो बाइक बरामद किए। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने कहा कि चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए सीओ सिटी गौरव शर्मा के नेतृत्व में स्वाट टीम, मूसेपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह समेत अन्य पुसिकर्मियों की एक टीम बनाई गई थी। सिधारी थाना व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी व नकबजनी के कुल 13 घटनाओं का खुलासा किया गया है। चोरी के आभूषण, चार लाख 3500 रुपये नगदी समेत कुल 25 लाख रुपये के सामान उनके पास से बरामद किया गया है।
आजमगढ़। जिले के तरवां थाना की पुलिस ने बेलहाडीह गांव के समीप से मंगलवार की सुबह मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न टावरों से चुराए गए उपकरण और अन्य सामान बरामद किए। बरामद सामानों की कीमत तीन लाख रुपये बताई गई। बेलहाडीह गांव में एक निजी कंपनी का टॉवर लगा हुआ है। 13 जून को इसके उपकरण चोरी हो गए थे। गंभीरपुर थाना की पुलिस और स्वाट टीम ने मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय 13 चोरों को बीते माह गिरफ्तार कर लगभग 12 लाख रुपये के टावर के उपकरण, तीन कार, मोबाइल और नकदी बरामद की थी। इस गिरोह ने थाना बरदह, निजामाबाद, तहबरपुर, मेंहनगर, सरायमीर, कंधरापुर, देवगांव व फूलपुर क्षेत्र में 17 मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी किए थे। विवेचना व अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर प्रशांत पाठक उर्फ गोलू पुत्र रामअवतार पाठक और रणविजय पाठक उर्फ ओम पुत्र विवेकानंद ग्राम हरईरामपुर थाना गंभीरपुर निवासी का नाम प्रकाश में आया था। तरवां थाने के सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार सिंह ने बेलहाडीह गांव के समीप से प्रकाश में आए आरोपी प्रशांत पाठक उर्फ गोलू और रणविजय पाठक उर्फ ओम को गिरफ्तार कर लिया।
]]>
आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक व मेडिकल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से चोरी के 1 लाख 15 हज़ार 200 रुपए और तमंचा बरामद हुआ।
बात दे कि बीते 25 अप्रैल को वादी मुकदमा अजय कुमार श्रीवास्तव पुत्र आनन्द मोहन श्रीवास्तव साकिन 131 करतालपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी के इलेक्ट्रानिक शो रूम का ताला तोड़कर 01 एलईडी टीवी, 01 से 1.5 लाख रूपये नगद व मेडिकल की दुकान से 11 हजार रूपये नगद अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/2024 धारा 457/380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक 27.04.2024 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा नितीश चन्द्र पाण्डेय पुत्र जे. एन. पाण्डेय ग्राम मेंहनगर पोस्ट मेहनगर जिला आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25.04.2024 की रात्रि मे ग्लोबल हास्पिटल के मेडिकल स्टोर के कैश काउंटर से 1 लाख 60 हजार रूपये अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 149/24 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक 28.04.2024 को उ0नि0 युगराज सिंह, व0उ0नि0 भगत सिंह व उ0नि0 मो0 शैफ मय हमराह को सूचना मिली कि 01 व्यक्ति शाहगढ़ बाजार के पास बाग मे एक व्यक्ति अवैध तमंचा के साथ मौजूद है। इस सूचना पर अभियुक्त सिद्धू चौहान पुत्र हरिश्चन्द चौहान निवासी चालिसवा थाना मुहम्मदाबाद गोहन जनपद मऊ उम्र करीब 32 वर्ष को 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 115200/- रुपये के साथ समय करीब 17:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 150/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय बहज दिया गया।
