दूसरा मामला थाना रौनापार का है, जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया कि अभियुक्त जामवन्त उर्फ जमालु, पुत्र देवनाथ, निवासी केवटहिया, ने कुछ वर्षों से शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मारपीट करते हुए विवाह से इंकार कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी को करखिया मोड़ से गिरफ्तार किया।
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
]]>चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां चौकी अंतर्गत बुधवार की रात को एक गेस्ट हाउस में शादी थी। चकेरी का ही रहने वाला दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। द्वारचार के बाद फोटो खींची गईं। रात में फेरे भी हो गए। गुरुवार सुबह विदाई के समय दुल्हन का पहला पति पहुंच गया और हंगामा करने लगा।
वर पक्ष ने भी हंगामा शुरू कर दिया
बताया कि उसने युवती से करीब तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन, कुछ माह पहले विवाद के चलते उसने युवती को छोड़ दिया था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। दुल्हन के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चलने पर वर पक्ष ने भी हंगामा शुरू कर दिया।
पहले दूल्हे के साथ भी नहीं गई है दुल्हन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तो युवती ने भी शादी होने की बात स्वीकार करते हुए विदाई करने से मना कर दिया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बरात को लौटना पड़ा। हालांकि दुल्हन अभी पहले दूल्हे के साथ भी नहीं गई है। वह माता-पिता के साथ घर चली गई।
किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली
सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना ने बताया कि विदाई के दौरान युवती के पहले पति ने आकर शादी का विरोध किया था। साथ ही युवती ने भी विदाई करने से मना कर दिया, जिस पर बरात लौट गई। फिलहाल किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार की रात प्रिया के पिता पूर्व सांसद तूफानी सरोज, रिंकू सिंह के ओजोन सिटी स्थित आवास पहुंचे। यहां संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान शगुन की रकम व उपहार देकर रिश्ते पर मुहर लगाई। सब कुछ गोपनीय ढंग से किया गया। कुछ करीबी व परिजनों के साथ रिंकू सिंह कार्यक्रम में मौजूद थे। उनके पिता खानचंद ने रिश्ता होने की बात की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि अभी रिंकू की एक साल शादी की कोई योजना नहीं है, जबकि प्रिया के पिता का कहना है कि अभी शादी को लेकर बातचीत चल रही है। कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है।
रिंकू सिंह गुरुवार को अलीगढ़ रोका कार्यक्रम के लिए आए थे। इसके बाद मेरठ रवाना हो गए। वे इंग्लैंड में होने वाले टी-20 सीरिज की तैयारी में लगे हैं। यह टूर्नामेंट 22 जनवरी से शुरू होगा। इसके बाद उन्हें आईपीएल भी शामिल होना है, जिसके चलते वे व्यस्त रहेंगे।
यही कारण है कि परिजन शादी को लेकर अभी जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया है। उन्होंने कार और नया घर भी खरीदा है। बताया गया है कि प्रिया घर पहले ही देखकर जा चुकी हैं।
अप्रैल 2023 में रिंकू सिंह की अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस तूफानी पारी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया, पूछा भी था कि शादी कब करेंगे? यह भी कहा कि वह किसी शादी में नहीं जाते, मगर उनकी शादी में शामिल होऊंगा और डांस भी करूंगा। तभी से उनकी शादी को लेकर चर्चाएं होने लगीं।
उनके निकट के लोगों के अनुसार, गुरुवार को प्रिया के पिता तूफानी सरोज अलीगढ़ आए। वह रिंकू के ओजोन सिटी स्थित मां के नाम पर लिए आवास बीना पैलेस पहुंचे, जिसे उन्होंने पिछले माह ही खरीदा था। यहां आयोजित कार्यक्रम में पिता खानचंद, मां बीना व अन्य परिजन के अलावा कुछ करीबी ही इसमें शामिल हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सगाई तक की खबरें चलनी शुरू हो गई। उनके निकट के लोगों के अनुसार, इस वर्ष के अंत तक या अगले वर्ष शादी होगी। चर्चा यह भी है कि दो फरवरी को सीरीज खत्म होने के बाद रिंकू सिंह अलीगढ़ लौटेंगे, इसके बाद शादी कब और कैसे होगी, परिवार व करीबी बैठकर तय करेंगे।
]]>