
धरने की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। धरने को विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलमबदी आजमी, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक डॉ संग्राम यादव, विधायक नफीस अहमद, बेचई सरोज, कमल कांत राजभर, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव,पूर्व एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व विधायक राम जगराम, श्याम बहादुर सिंह यादव, आदिल शेख, जयराम सिंह पटेल, अब्दुल्ला, श्याम देव चौहान, प्रमोद राजभर,देवनाथ साहु, विवेक सिंह,संतोष कुमार गौतम,जगदीश प्रसाद, सुनीता सिंह, शिवसागर यादव, जीएस प्रियदर्शी,शिव नारायण सिंह सिंह बाबा, दुर्गेश यादव, कुणाल मौर्या, सूरज राजभर, आशुतोष चौधरी, गुलाब राजभर,गौरव यादव रिंकू, मोहम्मद आरिफ खान, राजेश सरोज, कैफ़ी आज़मी, गौरव यादव, राजेश यादव केलवाड़ा प्रदीप कुमार यादव,गुड्डी देवी, द्रौपदी पांडे, नरसिंग भारती, डॉ अजय, दुर्ग विजय राम, संजय पटेल, चंद्रशेखर यादव प्रमुख पूर्व प्रमुख-सुशील आनंद, इसरार अहमद, संदीप यादव, राजा राम सोनकर दीपचंद विशारद, विभूति प्रसाद सरोज, राजेश सरोज, शिवमूरत यादव, कमलेश यादव गायक, सूबेदार सरोज गायक, अनुपम भारती, राम पलट गुप्ता, इं अभिषेक यादव,कलामुद्दीन, विनोद यादव, नदीम अहमद, आशीष यादव, मो आफताब अहमद, देवेंद्र कुमार, लछिराम वर्मा, बलवंत यादव भोला यादव, लालचंद यादव,रंजीत यादव सीताराम कांदू,पंकज राजभर, हंसराज यादव, अरविंद सरोज गोविंदा गौतम, सोहराब अहमद, सुहेल अहमद खान आदि लोगों उपस्थित रहे।
आजमगढ़। भाजपा जिला आजमगढ़ इकाई द्वारा समाजवादी पार्टी पर बाबा साहब डॉ अंबेडकर के चित्र से छेड़छाड़ का आरोप लगा कर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिस पर अब समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अशोक यादव ने अब पलटवार किया है । उन्होंने कहा कि आज समस्त पीडीए समाज एकजुट होकर नारा लगा रहा है “बाबा साहब का मिशन अधूरा अखिलेश यादव जी करेंगे पूरा”
इसी नारे से प्रभावित होकर हमारे कार्यकर्ता ने बाबा साहब के फोटो के साथ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का फोटो लगा दिया जिस पर भाजपा के लोग तमाम तरह के अफ़वाह फैला रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि बाबा साहब आज भी भगवान है और हमेशा भगवान रहेंगे।
बाबा साहेब ने हमें जो संवैधानिक अधिकार दिये हैं उसी से हमारे मूल अधिकारों की रक्षा हो पा रही है। अन्यथा भाजपा तो हमेशा से इस देश में मनुस्मृति लागू कर पीडीए के अधिकारों को कुचलना चाहती है। संसद में जब गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब को लेकर अपमानजनक बात कही थी कि “आजकल फैशन हो गया अंबेडकर अंबेडकर अंबेडकर बोलने का” बाबा साहेब के नाम से गृह मंत्री जी के मन में इतनी नफरत? तब ये भाजपाई प्रदर्शन क्यों नहीं किये? तब इनका जमीर क्यों मर गया था ?
योगी जी के जाति से ताल्लुक रखने वाले वाले करणी सेना के गुंडे सरकार के शह पर हमारे हमारे दलित सांसद के खून के प्यासे बने हुए हैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को लेकर तमाम अपमानजनक बातें कर रहे हैं भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा पीडीए समाज के ऊपर आए दिन अत्याचार और उत्पीड़न किया जा रहा है योगी सरकार द्वारा उनका आरक्षण नौकरियां लूटी जा रही हैं भाजपा के लोगों द्वारा पीडीए समाज का जितना उत्पीड़न किया जायेगा पीडीए समाज उतना ही एकजुट और मजबूत होकर 2027 में योगी सत्ता को उखाड़ के फेंक देगा।
आज़मगढ़। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट भवन तक पैदल मार्च निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, आरक्षण और मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने की कथित साजिशों का विरोध किया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
प्रदर्शनकारी सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां गरीबों को और गरीब बनाने तथा पूंजीपतियों को अमीर करने के लिए बनाई जा रही हैं।
सपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने भाषणों से समाज में नफरत फैला रहे हैं और देश को धर्म व जाति के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने 26 मार्च को दलित नेता और सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले को भी प्रमुखता से उठाया।
ज्ञापन में दावा किया गया कि करणी सेना ने प्रदेश सरकार के संरक्षण में बुलडोजर और हजारों लोगों के साथ सांसद के आवास पर हमला किया, जिसमें मकान, गाड़ियां और अन्य सामानों को तोड़ा गया। हमलावरों ने सांसद के परिवार को अपमानित करते हुए दलित जाति के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया।
पुलिस मूकदर्शक बनी रही और इस घटना के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ भी आगरा में मौजूद थे, जिससे यह संदेह गहराता है कि करणी सेना को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। सपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री मनुस्मृति के विधान में विश्वास करते हैं, न की संविधान में।
उन्होंने दावा किया कि सांसद सुमन ने केवल इतिहास में लिखी बातों को उद्धृत किया था, जो अभिव्यक्ति की आजादी के तहत उनका अधिकार है। इसके बावजूद भाजपा और करणी सेना द्वारा संविधान विरोधी कृत्य किए जा रहे हैं, जिससे शोषित, पीड़ित, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों में आक्रोश है।
ज्ञापन में मांग की गई कि हमलावरों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। सपा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो देश का 90 प्रतिशत पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक आबादी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
]]>