समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान की कड़ी निंदा की। कहा कि बाबा को इस तरह के बयान देने से पहले अपनी आंखों की जांच करा लेनी चाहिए। संदीप ने यह भी कहा कि गैंगरेप करने के बाद बीजेपी आईटी सेल के पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश में बीजेपी का प्रचार करने के लिए भेज दिया गया।
सपा नेता पूजा यादव ने कहा कि सब जानते हैं कि गैंगरेप करने वाले बीजेपी आईटी सेल के ये पदाधिकारी अपनी पार्टी में बड़ा कद रखते हैं। इनकी तस्वीरें बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ मौजूद हैं।
]]>