दो साल पहले बीजेपी ज्वाइन करने वाली अपर्णा यादव को उपचुनाव के ठीक यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पद मिलने पर नाराजगी की बातें सामने आईं थीं। हालांकि बाद में अपर्णा ने पदभार ग्रहण कर लिया। साल 2022 में अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हुईं। उस समय कहा जा रहा था कि उन्हें बीजेपी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। अपर्णा यादव को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद विधान परिषद को लेकर हुई पर उससे भी वंचित रहीं। फिर 2024 को लेकर अपर्णा यादव का नाम आया कि वह मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं पर पर ऐसा नहीं हुआ।
इससे पहले अपर्णा यादव के राजनीतिक सफर की बात करें तो 2017 में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में अपर्णा यादव को बीजेपी की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था। वहीं इस चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिली।
]]>