महाकुंभ नगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना के बाद अखिलेश यादव महाकुंभ के इस्कॉन शिविर भी गए। जहां अखिलेश यादव ने सेक्टर-19 में उधोगपति गौतम अदाणी के सहयोग से इस्कान किचेन में चल रहे महाप्रसाद सेवा किचन का निरीक्षण किया। इस्कॉन के किचन में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने खुद अपने हाथों से महाप्रसाद बनाया और सेवा में भाग लिया साथ ही खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने अदाणी ग्रुप और इस्कॉन की इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं।
अब तक 13.21 करोड़ लोग कर चुके है स्नान
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज अब तक 46.64 लाख से अधिक लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं। 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।
]]>
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 400 पार का नारा देने वालों की भाषा ही बदल गई है। आजकल बड़ी-बड़ी होर्डिंग में डबल इंजन की सरकार का एक इंजन ही गायब हो गया है। भाजपा वालों ने पहले ही स्वीकार कर लिया कि खटारा इंजन को बदल देना है।
शाहजहांपुर के बरेली मोड़ स्थित मैदान में सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ के शहंशाह भाजपा वालों के खिलाफ मतदान कर इनका सफाया कर देना।
अखिलेश ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री भी शाहजहांपुर आए थे। लखनऊ वाले भी आने वाले होंगे। दोनों सरकारों ने बड़े-बड़े वादे और बातें की। उनका हिसाब-किताब करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव विकसित यात्रा निकालने वाले किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं दे पा रहे हैं।
उन्होंने ऐलान किया कि गठबंधन की सरकार आई तो एमएसपी कानून लागू होगा। साथ ही किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य भी दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने पेपर लीक के मुद्दे को उठाते हुए युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि इस बार नौजवानों ने सोचा था कि पेपर लीक नहीं होगा, लेकिन दो दिन परीक्षा कराने के बाद फिर से पेपर लीक हो गया। सरकार युवाओं को रोजगार और नौकरी नहीं दे पा रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वालों ने वोट के लिए राशन में रिफाइंड, दाल और चने तक दिए, लेकिन अब वह बाजरा दे रहे हैं। बोले कि गठबंधन की सरकार बनने पर राशन की मात्रा बढ़ाएंगे, साथ ही पैकेट वाला आटा देने के साथ डाटा भी दिया जाएगा। वह बोले कि सपा सरकार में युवाओं को लैपटॉप दिया गया था। भाजपा वालों ने उसकी भी नकल कर ली। युवाओं को सरकार ने इतनी खराब क्वालिटी का स्मार्टफोन दिया कि उस पर अंगुली घिसते रहो, तब भी नहीं चलता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवा और किसान अपने वोट से बीजेपी को जवाब देगा और उनकी गर्मी को शांत करेगा।मंगलसूत्र पर दिए गए बयान पर अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा कि बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की किस्मत में मंगलसूत्र है ही नहीं और न ही वे मंगलसूत्र का मतलब जानते हैं।
]]>
लखनऊ। जिस पिच से अखिलेश यादव ने अपने सियासी कॅरिअर का आगाज किया था, वहां से दूसरी पारी में उन्हें जीत का चौका लगाने से रोकने के लिए भाजपा मजबूत घेराबंदी करने में जुटी है। अखिलेश यादव को अपनी ही सीट कन्नौज में फंसाए रखने के इरादे से भाजपा ने मजबूत फील्डिंग सजानी शुरू कर दी है। पिछले दिनों कन्नौज विधानसभा से जुड़ी सीटों पर मजबूत चेहरों को उतारा गया है। अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री भी ताबड़तोड़ रैली और सभा कर उनकी घेराबंदी करेंगे।
भाजपा की कोशिश है कि अखिलेश यादव ज्यादा से ज्यादा अपनी और परिवार से जुड़ी सीटों में ही उलझे रहें। दूसरी सीटों से लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाले कार्यक्रम में वह समय न निकाल सकें। तीसरे चरण में जिन सीटों पर वोटिंग होनी है, उसमें यादव परिवार की उम्मीदवारी वाली मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव मैदान में हैं। चौथे चरण में खुद अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में सिर्फ एक सप्ताह का ही अंतराल है। ऐसे में अखिलेश यादव अभी तीसरे चरण की सीटों पर ही प्रचार कर रहे हैं, जबकि भाजपा तीसरे चरण के साथ ही चौथे चरण के प्रचार पर भी फोकस कर चुकी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को कानपुर में होंगे, तो पांच मई को इटावा में।
इटावा… यानी सपा के गढ़ में घेरेंगे मोदी
भाजपा ने इस बार प्रधानमंत्री की सभा इटावा में लगवाने का खाका बनाया है। पांच मई को प्रधानमंत्री इटावा जिले की भरथना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में शामिल होंगे। इस क्षेत्र की खास बात यह है कि इसके पास में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आने वाली बिधूना विधानसभा सीट पड़ती है। बिधूना पर इस समय सपा का कब्जा है। लोधी बहुल इस सीट से प्रधानमंत्री इस वर्ग को साधने के साथ ही कन्नौज, इटावा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद को साधेंगे।
अलग-अलग बिरादरी के नेता बना चुके माहौल
न सिर्फ आसपास के इलाकों में, बल्कि कन्नौज में भी भाजपा अपना माहौल बनाने के लिए खाका तैयार कर चुकी है। इस कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह आठ मई को पहुंचेंगे। भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के नामांकन के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां से सपा को ललकारा था। नामांकन से ठीक पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी यहां बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के बहाने सपा को घेर चुके हैं। तीन दिन पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं प्रदेश मंत्री व विधायक पंकज सिंह ने रसूलाबाद में सभा कर सपा पर हमला बोला था।