काफिले में 20 से ज्यादा गाड़ियां थीं। हमले से बचने के लिए काफिले की गाड़ियां तेजी से भागने लगी। इस कारण थोड़ी दूर जाकर आपस में काफिले की 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसमें कुछ लोग चोटिल हो गए।
हमले के बाद समर्थक और पुलिस ने रामजी लाल को सुरक्षा घेरे में ले लिया। उनको बुलंदशहर की तरफ रवाना किया। सपा सांसद बुलंदशहर में एक दलित परिवार से मिलने जा रहे थे।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन रविवार को आगरा से बुलंदशहर जा रहे थे। उन्हें अलीगढ़ होते हुए बुलंदशहर जाना था। उनके काफिले में करीब 25 गाड़ियां शामिल थी। दोपहर करीब दो बजे गोभाना टोल प्लाजा से काफिला निकलते ही करणी सेना से जुड़े क्षत्रिय समाज के युवकों ने उनके काफिले पर टायर और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर लगने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। गाड़ियां तेज रफ्तार से निकलने लगी तो आगे जाकर आपस में भी टकरा गईं।
करणी सेना ने पहले ही सुमन पर अलीगढ़ से गुजरते समय हमले की धमकी दी थी। हमले के बाद करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि रामजी लाल सुमन हमारे महापुरुषों के खिलाफ गलत बयान दे रहे हैं। वह जिस तरह से ललकार रहे हैं उससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। अगर यह हमला गलत है तो वह जिस तरह से बोल रहे हैं क्या वह सही है? दुर्गेश ने कहा कि उन्होंने जिस तरह से हमारे महापुरुषों के लिए भाषा का इस्तेमाल किया है वह माफी मांग लें। चेतावनी दी कि जब तक माफी नहीं मागेंगे हमारा विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।
]]>ताकत दिखाने नहीं आया हूं…
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय सांसद सुमन के यहां आने का फैसला लिया, तभी साफ किया कोई प्रदर्शन नहीं करना है। कोई ताकत नहीं दिखाई है। अपनी पार्टी के नेता के घर जाना है, जो जा रहा हूं।
पीडीए को डराने की कोशिश
अखिलेश यादव ने सपा के राज्यसभा सांसद राजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले को लेकर कहा कि ये पीडीए को डराने की कोशिश की गई है। सांसद के आवास पर अचानक हमला नहीं हुआ। ये हमला साजिश के तहत हुआ है। ये एक सोची समझी चाल है। हमलावरों का इरादा जान लेने का था। दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश पूरी कोशिश की गई।
सामाजिक न्याय की लड़ाई का एलान
अखिलेश ने आगरा से सामाजिक न्याय की लड़ाई का एलान किया। उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय का राज स्थापित करने की दलितों की राजधानी से घोषणा करते हैं। आगरा सामाजिक न्याय की लड़ाई में कुरुक्षेत्र बनेगा।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
अखिलेश के आने से पूर्व ही किसी तरह के उपद्रव की आशंका को देखते हुए हरीपर्वत चौराहे से स्पीड कलर लैब तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने कोई हंगामा किया तो उनसे निपटने के लिए भी रणनीति तैयार की गई। आगरा में अलर्ट किया गया है, इसके साथ ही यहां फोर्स तैनात की गई है।
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने शनिवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर विचार व्यक्त करते हुए राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर शहर ही नहीं देश मे उनके विरुध्द उबाल देखने को मिला था।
रविवार सुबह अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन द्वारा संसद में हिंदुओं को गद्दार राणा सांगा की औलाद कहने पर हरीपर्वत थाना में तहरीर दी। हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप सुमन पर लगाया गया है। इसके बाद महासभा ने स्पीड कलर लैब के सामने रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका।
जीभ काटने की घाेषणा, एक लाख रुपये का इनाम
महासभा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने रामजीलाल सुमन की जीभ काटने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। रामजीलाल सुमन से अपना डीएनए टेस्ट कराने को कहा। हिंदू महासभा ने रामजीलाल पर 24 घंटे मे मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
]]>सांसद पर बिजली चोरी का केस दर्ज करते हुए 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सांसद और पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे दो मीटरों की एमआरआई जांच में गड़बड़ी पाई गई।
नों मीटरों से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की गई थी। मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जांच में गड़बड़ी का खुलासा हुआ।शुक्रवार को नगर निगम ने सपा सांसद के घर के बाहर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाली पर बनी सीढ़ियां और स्लैब तोड़ दिए।
प्रशासन ने बताया कि यह निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था। कार्रवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और ड्रोन से निगरानी की गई। सांसद के पिता पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जियाउर्रहमान बर्क प्रशासन के निशाने पर हैं। बिजली चोरी के मामले में भारी जुर्माना और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने से उनके लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों का पालन करते हुए की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।
]]>उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही मुकदमों को रद्द करने की गुहार लगाई है। संभल जिले में 24 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान दंगे भड़क गए थे। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। दो दर्ज से अधिक लोग घायल भी हो गए थे।
इसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। इस मामले में ढाई हजार से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी शामिल हैं। सांसद पर आरोप है कि मस्जिद से भड़काऊ भाषण देने के बाद हिंसा भड़की थी और दंगे हुए थे। पुलिस सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ सबूत एकत्र कर रही है।
]]>