समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी विकास कार्य में ठेकेदार या संबंधित अधिकारी की ओर से लापरवाही, वित्तीय अनियमितता अथवा कार्य में देरी की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और विनोद राजभर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर माह दिसंबर 2025 में विभिन्न विभागों को प्राप्त बी, सी एवं डी ग्रेड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, रैंकिंग सुधार और लंबित परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
योजनाओं की ग्रेडिंग सुधार पर जोर
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बी ग्रेड मिलने पर जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को बैंकवार लंबित लोन मामलों की समीक्षा कर अधिक रिजेक्ट हो रहे आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन की समीक्षा में बताया गया कि शासन से धनराशि प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी ने 80 से 90 प्रतिशत पूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराने, कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय बढ़ाने और गृह जल संयोजन में तेजी लाने को कहा।
कल्याणकारी योजनाओं में लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
जिलाधिकारी ने ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टूल किट वितरण को लक्ष्य के अनुसार पूरा कर ग्रेडिंग सुधारने के निर्देश दिए।
सामूहिक विवाह योजना में समाज कल्याण अधिकारी को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के आदेश दिए गए। वहीं छात्रवृत्ति योजनाओं (अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति) में आवश्यक कार्यवाही कर रैंकिंग सुधारने को कहा गया।
जीरो पॉवर्टी अभियान को प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पात्र लाभार्थियों के सत्यापन और आच्छादन में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
निर्माण परियोजनाओं की कड़ी समीक्षा
₹50 लाख से ऊपर की अनारंभ और लंबित परियोजनाओं की समीक्षा में कार्यदायी संस्थाओं को तेजी से काम पूरा कर हैंडओवर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन दो सड़कों में ठेकेदार द्वारा काम बंद किए जाने पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर शासन को पत्र भेजने का आदेश दिया।
बिलरियागंज में मल्टी परपज सीड स्टोर, पर्यटन विभाग की परियोजनाओं और अन्य हस्तांतरित कार्यों को मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बड़ी परियोजनाओं और क्रिटिकल गैप पर फोकस
₹50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं—महुला गढ़वल, इंजीनियरिंग कॉलेज, रेल ऊपरगामी सेतु—को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया। क्रिटिकल गैप से होने वाले कार्यों में यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि लाइब्रेरी, नाली, इंटरलॉकिंग, कंप्यूटर लैब आदि निर्माण किसी अन्य मद से न कराए जाएं।
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कई विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, बैंक द्वारा बिना कारण आवेदन रिजेक्ट करने पर एफआईआर, छात्रवृत्ति आवेदन में लापरवाही करने वाले स्कूलों पर चार्जशीट, निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता जांच और समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा
जिलाधिकारी ने कहा कि एक-एक आवेदक को बुलाकर दस्तावेज़ों की जांच की जाए और जिनके कागज़ पूरे हों उनकी सूची मुख्य विकास अधिकारी को दी जाए। बिना कारण बैंक द्वारा आवेदन निरस्त करने पर आवेदक की तहरीर लेकर बैंक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। सभी लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारित करें।
LDM को चेतावनी दी गई कि यह प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी।
वेंडर्स व विद्युत विभाग की धीमी प्रगति पर नाराज़गी
जनपद के वेंडर्स से लाभार्थियों की संख्या व रजिस्ट्रेशन की स्थिति पूछते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वेंडर्स व विद्युत विभाग समन्वय बनाकर अधिक लोगों को लाभ दिलाएं। प्रगति धीमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए और आवश्यकतानुसार कैंप लगाने को कहा।
छात्रवृत्ति आवेदन में लापरवाही,बॉटम 10 स्कूलों पर कार्रवाई
सोशल सेक्टर समीक्षा में डीएम ने कहा कि छात्रवृत्ति आवेदन कम अग्रसारित होने से रैंक प्रभावित हुई है।
बॉटम 10 स्कूल चिन्हित कर प्रधानाचार्यों को चार्जशीट भेजने का निर्देश दिया।
कम से कम 20 विद्यालयों की जांच कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि आवेदन करने वाले छात्र वास्तव में वहीं पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बॉटम 10 स्कूलों को बोर्ड परीक्षा में सेंटर न बनाया जाए।
जल जीवन मिशन: बजट न मिलने पर भी कार्य जारी रखें
अधिशासी अभियंता द्वारा बजट न मिलने की जानकारी पर डीएम ने कहा कि कार्य बंद न करें, बजट मिलते ही भुगतान किया जाएगा।
50 लाख व 50 करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा
50 लाख तक की परियोजनाओं में डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं से प्रगति बढ़ाने और माह के अंत तक पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को हर हाल में पूरा करने को कहा।
उन्होंने गुणवत्ता जांच समिति से निरीक्षण कराने और कमी मिलने पर नामित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने को कहा।
50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं में डीएम ने धनाभाव वाली योजनाओं के लिए शासन स्तर पर पैरवी कर धनराशि स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।
सेतु निगम को हाजीपुर–गोलाघाट सेतु निर्माण कार्य में गति लाते हुए अगले वर्ष तक पूर्ण करने को कहा।
अन्य विभागों की समीक्षा
डीएम ने ग्राम विकास, पीएम/सीएम आवास, आईसीडीएस, महिला एवं बाल विकास विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाते हुए ग्रेडिंग व रैंकिंग सुधार सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम, जिला विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
]]>आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कल सायं कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि संवर्गीय विभागों (कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, गन्ना, सहकारिता आदि) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने में शिथिलता बरतने पर कृषि विभाग के दो तकनीकी सहायक सोनू कुमार यादव एवं विजय कुमार सिंह कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश उप कृषि निदेशक को दिए गए। साथ ही दो संविदा कार्मिकों सुभाषचन्द्र यादव एवं सौरभ कुमार दुबे की सेवा समाप्ति हेतु सेवा प्रदाता को पत्र भेजने के आदेश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि संवर्गीय योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को योजना की जानकारी देकर उन्हें बीमा का लाभ दिलाया जाए। पात्र किसानों को प्रीमियम की धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए और किसी के प्रीमियम की धनराशि न काटी जाए।
जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को पीएम सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। भूमि संरक्षण अधिकारी को खेत तालाब योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने तथा उन्हें योजना के लाभों से अवगत कराने को कहा।
बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, दुग्ध विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
]]>उन्होने कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि मल्टीपर्पज सीड स्टोर बिलरियागंज के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु स्वयं प्रयास करके अवगत कराएं। उन्होने पर्यटन विभाग के परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया कि अवशेष 08 कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण कराकर रैंकिंग में सुधार करवाएं।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर रुपया 01 करोड़ या उससे ऊपर की जो भी परियोजना है, उसका समय से पोर्टल पर फिडींग कराना सुनिश्चित करें, जिसके अंतर्गत भौतिक तथा वित्तीय प्रगति भी फिड कराई जाए तथा जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनको संबधित विभागों को तत्काल हस्तांतरित कराने की कार्यवाही की जाए। उन्होने अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को निर्देशित किया कि नगर पंचायत फूलपुर में शत-प्रतिशत कार्य निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की गई। जिसके अंतर्गत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया गया कि आप सभी लोग अपने परियोजनाओं में प्रगति बढ़ाएं, यदि अगले महीने में आपका ग्रेड ई या डी आता है तो आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आप सभी लोग अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को जो सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रही है, की फीडिंग समय से कराएं तथा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति गुणवत्तापरक करते हुए सभी में ग्रेड ए प्लस करना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि माह मार्च में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्रगति प्राप्त करेगें, इसमे किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी तथा माह के 25 तारीख तक अपनी परियोजनाओं की प्रगति को अपने विभागीय पोर्टल पर फीड कर फीडिंग रिपोर्ट के साथ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया जाएगा तथा इसकी एक कॉपी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को अवश्य उपलब्ध कराया जाएगा।
आजमगढ़ । जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को समारोहपूर्वक मनाये जाने की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी भवनों/कार्यालयों पर शासनादेश के अनुसार परंपरागत तरीके से झंडारोहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों की सफाई कराने के साथ ही उत्तम प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए झालर एवं एलईडी बल्ब से सजाया जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रमुख चौराहों, महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की सफाई सुनिश्चित कराते हुए फूल-माला से सजाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका/नगर पंचायतों की मलिन बस्तियों की सफाई एवं चूने का छिड़काव किया जाए। उन्होंने कहा कि मण्डलीय चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय सहित समस्त चिकित्सालयों, थाना एवं तहसीलों में प्रॉपर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए सजाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ ग्रामीण क्षेत्रों में, ईओ नगर पालिका/नगर पंचायतों में, बीएसए एवं डीआईओएस प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में सफाई एवं सजाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि स्कूलों/विद्यालयों में बच्चों को गणतंत्र की मूल भावना की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि आजादी से जुड़े महान विभूतियों के संस्मरण से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विचार गोष्ठी, निबंध लेखन एवं विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर, फल वितरण एवं विकास कार्यक्रमों की झांकी निकाली जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा। सभी अधिकारी/कर्मचारी शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि सभी विभाग की झांकी एवं परेड कार्यक्रम पुलिस लाइन में संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने झंडारोहण के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
आज़मगढ़। मण्डलायुक्त विवेक ने मण्डल के जनपदों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए समस्त मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने विभागों के सम्बन्धित विकास कार्याें की प्रगति को पोर्टल पर समय से फीड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन कार्यक्रमों में जनपदों की रैंकिंग कम है उससे सम्बन्धित अधिकारी कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें तथा सही फीडिंग समय से करायें। मण्डलायुक्त ने शुक्रवार को अपने कार्यालय सभागार में आयोजित विकास कार्यों में मण्डलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिया कि सभी अधिकारी समय से कार्यालय आयें तथा अधीनस्थों की उपस्थिति भी समय से सुनिश्चित करायें। समीक्षा में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में आजमगढ़ का रैंक 19 ग्रेड सी, बलिया का रैंक 64 ग्रेड डी एवं मऊ का रैंक 57 ग्रेड डी, अनुसूचित जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में आजमगढ़ का रैंक 17 ग्रेड सी, बलिया का रैंक 52 ग्रेड डी, एवं मऊ का रैंक 50 ग्रेड डी तथा मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह योजना में आजमगढ़ का रैंक 44 ग्रेड डी, बलिया का रैंक 66 ग्रेड ई एवं मऊ का रैंक 24 ग्रेड बी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया तथा इस सम्बन्ध में उप निदेशक, समाज कल्याण को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अलावा इन तीनों योजनाओं में जनपद बलिया की प्रगति खराब मिलने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बलिया से भी स्पष्टीकरण तलब किया। जनपद मऊ में लोक निर्माण विभाग के स्तर पर तीन कार्यों सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण एवं सड़कों के अनुरक्षण में विगत माह में ग्रेडिंग ए प्लस थी, परन्तु अब घटकर क्रमशः सी बी एवं सी हो गई है। मण्डलायुक्त इसे सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता की लापरवाही माना तथा अधिशासी अभियन्ता, लोनिवि मऊ को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। यूनिसेफ की रिपोर्ट में आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण सत्र स्थल पर लाजिस्टिक उपलब्धता कम मिलने पर इस सम्बन्ध में सीएमओ आजमगढ़ से तथा बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण उप निदेशक, पर्यटन को भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आगाह किया कि यदि भविष्य में कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं आती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शासन को संस्तुति प्रेषित कर दी जायेगी। उन्होंने विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा में मण्डल के तीनों जनपदों की ग्रेडिंग ई मिलने पर असन्तोष व्यक्त किया तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वयं विद्यालयों का निरीक्षण करे एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करें।
आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल कीअध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना (सीएम-एनएसवाई) के अन्तर्गत नवसृजित/उच्चीकृत/विस्तारित नगरीय स्थानीय निकाय की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा नगरीय क्षेत्रों में सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट, विद्यालयों का कायाकल्प, सौन्दर्यीकरण आदि प्रस्तावित कार्याें की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका/नगर पंचायतों में प्रस्तावित कार्याें के सम्बन्ध में संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस स्थान पर कार्य कराने के लिए स्टीमेट बनाया जा रहा है, उसका चयन करके निर्धारित स्थान पर ही कार्य को कराया जाय। उन्होने कहा कि जो भी स्ट्रीट लगायी जाये, वो मुख्य बाजार, बाजार जाने वाले रास्ते एवं आबादी वाले क्षेत्रों में ही लगायी जाय। उन्होने कहा कि शासनादेश में दिये गये निर्देश के क्रम में रोड की चौड़ाई के आधार पर निर्धारित वाट, पोल की दूरी एवं ऊंचाई के अनुसार ही स्ट्रीट लाईट लगायें। उन्होने कहा कि सभी कार्य मानक के अनुरूप ही होने चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सामुदायिक केन्द्र (कल्याण मण्डप) प्रत्येक नगर पालिका/नगर पंचायत में एक होनी चाहिए, जिससे आम जन को इसका लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्याें का भौतिक परीक्षण कराने के उपरान्त ही स्टीमेट प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि जो कार्य कराये जा रहे हैं, वे शासनादेश के अनुसार हैं एवं दोहरीकरण कार्य के अन्तर्गत नही हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव, संबंधित अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-06.11.2024——–
]]>