थाना सिधारी पर प्राप्त तहरीर के आधार पर 14 फरवरी 2023 को एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता द्वारा माननीय न्यायालय में दिये गये धारा 164 सीआरपीसी के बयान के अवलोकन से अभियोग में धारा 366/376 भादवि तथा 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। प्रकरण से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विरेन्द्र उर्फ सोनू, पुत्र अर्जुन, निवासी ग्राम गुठी प्रसौनी, थाना बेलाटाड़ी प्रतापपुर, जिला नवलपरासी पश्चिम, राज्य लुम्बिनी (नेपाल) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठ, परिश्रमी एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जावेद, आरक्षी इन्दल कुमार और आरक्षी कुलदीप सरोज। सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी की भी उपस्थिति रही।
]]>