मिली जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के जमकी गांव निवासिनी गुड़िया चौहान पत्नी सोनू के मोबाइल पर बीती रात फोन आया। वह अपना मोबाइल उठा रही थी कि इसी दौरान अचानक सांप ने डस लिया। लेकिन उसने भी सांप को नहीं देखा । लेकिन अपनी सास को बताया कि उसे कुछ काटा है, सास ने इसे हल्के में लिया। बताया जा रहा है कि जब गुड़िया बर्तन धो रही थी तो उसकी हालत आचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
]]>