आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव में सोमवार सुबह पशुओं के लिए चारा निकाल रहे एक बुजुर्ग पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एकदगी गांव निवासी उदयभान यादव (65) सोमवार सुबह करीब पांच बजे पशुओं के लिए चारा निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और पेट में सींग मार दिया। गंभीर रूप से घायल उदयभान यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
]]>अतरौलिया,आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के परमेश्वर स्थित सिनेमा हाल के पेज रविवार को एक बेकाबू सांड ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव निवासी मेवालाल अपनी पत्नी इंद्रावती देवी (55) को किसी स्किन रोग विशेषज्ञ के पास दिखाने रविवार को अतरौलिया आए थे। दोपहर लगभग 12:30 बजे बस से उतरकर सिनेमा हॉल के समीप पैदल जा रहे दोनों पर पीछे से एक बेकाबू सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।
आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें राजा जयलाल सिंह शौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सिर में आई गंभीर चोट के कारण महिला की मौत हुई।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति मेवालाल सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके तीन पुत्र पप्पू, अप्पू और लल्लू तथा दो पुत्रियां आरती व सरिता हैं।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पति मेवालाल ने थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
]]>