आजमगढ़। जिले के हरिहरपुर स्थित संगीत महाविद्यालय क्षेत्र में बने एक मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर आजमगढ़ लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
हरिहरपुर में रामजतन गोंड़ और रामनयन गोंड़ का बना-बनाया मकान बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर आजमगढ़ लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पी.डी.ए. वर्ग के लोगों के साथ लगातार दमन, उत्पीड़न और अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल पी.डी.ए. परिवार से होने के कारण रामजतन गोंड़ और रामनयन गोंड़ का मकान मनमाने तरीके से गिराया गया, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं।
सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी जुल्म और अत्याचार के खिलाफ कभी चुप नहीं बैठेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार को तानाशाही करार देते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, किसानों, छात्रों, नौजवानों और बेरोजगारों पर लगातार अत्याचार हो रहा है तथा चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है।
वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान और लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है और पी.डी.ए. वर्ग के लोगों का सुनियोजित तरीके से दमन किया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, अजीत कुमार राव, पप्पू कुमार यादव, जवाहिर यादव, बिबेक सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आजमगढ़। जनपद पहुंचे आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला वही सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय में वे बाबा जी को घंटा दे रहे थे आज साथ में है । ओमप्रकाश जी कब क्या करेंगे उन्हें खुद नहीं पता। बिजली के निजीकरण का जहाँ उन्होनें पुरजोर विरोध किया वही जातीय जनगणना कराए जाने को सपा की बड़ी जीत बताया।
पार्टी कार्यालय पर शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के लोग लगातार PDA परिवार के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। मऊ विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने को सांसद धर्मेंद्र यादव ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोग निरंतर सपा, पीडीए परिवार , दलित पिछड़े और मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधियों पर कहां-कहां और कैसे मुकदमा कराया जाए इसका षड्यंत्र रच रहे हैं।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अब्बास अंसारी के खिलाफ शनिवार को फैसला आता है और रविवार को छुट्टी के दिन विधानसभा सचिवालय को खोला जाता है और सदस्यता रद्द कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग लगातार हेट स्पीच कर रहे हैं । मीडिया दिखाएं या ना दिखाएं पुलिस सत्ता के दबाव में कार्रवाई ना करें लेकिन लोग देख रहे हैं । उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा अध्यक्ष से कहूंगा कि कुछ परंपराएं हैं जिसे बचाया जाए कुछ ऐसा करो कि इतिहास में अच्छा नाम लिखा जाए।
उन्होंने कहा कि अब्बास अंसारी से ज्यादा हेट स्पीच भाजपा के बड़े नेता रोज दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह ने जो बयान दिया वह हेट स्पीच के दायरे में आता है। आए दिन दलित पिछड़ों और मुस्लिम समाज के लोगों के खिलाफ लगातार बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ जो बयान दिए हैं क्या वह हेट स्पीच का मामला नहीं है ?
मऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रत्याशी कौन होगा इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष जी करेंगे । कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मऊ सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजीव राय को सबसे बड़ी 66 000 मतों की लीड मिली थी। मऊ की जनता विधानसभा उपचुनाव में भी फैसला सपा के पक्ष में करेगी।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में ओमप्रकाश जी की पार्टी अकेले चुनाव लड़े वह ताकतवर नेता है उन्हें सपा और भाजपा की जरूरत नहीं है। एक समय में बाबा जी को घंटा दे रहे थे आज साथ में है । ओमप्रकाश जी कब क्या करेंगे उन्हें खुद नहीं पता।
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार काला धन वापस लाने में नाकाम रही है, बल्कि देश का “सफेद धन” भी बाहर चला गया है। भ्रष्टाचार के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए संसद ने कहा कि देश में “भ्रष्टाचार का बोलबाला” हो रहा है।
उन्होंने बिजली निजीकरण का कड़ा विरोध किया और आरोप लगाया कि इससे आम जनता को नुकसान हो रहा है। साथ ही, उन्होंने नौकरियों को खत्म करने की नीतियों की आलोचना की और कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब घर का जिम्मेदार घर की चीजें बेचने लगे तो समाज में उसे किस तरह की संज्ञा दी जाती है यह हर कोई जानता है।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जातीय जनगणना के लिए उनके लंबे संघर्ष का ही नतीजा है कि केंद्र सरकार को मजबूर होकर इस दिशा में कदम उठाना पड़ा। उन्होंने इसे सपा की बड़ी जीत करार दिया।
]]>समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को लोकसभा में संविदाकर्मियों का मामला उठाया। धर्मेंद्र यादव ने संविदाकर्मियों को नियमित करने और उनके लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि ‘आउटसोर्सिंग’ के माध्यम से आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। धर्मेंद्र ने कहा कि संविदाकर्मियों को कुछ हजार रुपये का मानदेय मिलता है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम लगातार पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की बात करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में 18 लाख कर्मचारी और पूरे देश में लगभग एक करोड़ कर्मचारी संविदा के चलते दुर्दशा के शिकार हैं। कहा कि ‘आउटसोर्सिंग’ कर्मचारियों का शोषण किया जाता है।
उन्होंने कहा कि संविदाकर्मियों को सरकारी कर्मचारी बनाया जाए और उनके लिए आरक्षण लागू हो। धर्मेंद्र यादव यूपी की आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। इस सीट से कभी सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सांसद बने थे। अखिलेश यादव ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी इसी सीट से जीता और संसद में आए थे। इस बार अखिलेश ने कन्नौज को चुना और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को उतारा था। दोनों ने अपनी-अपनी सीटें जीतीं और सांसद बने हैं।
]]>
आजमगढ़। जनपद पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कानून संशोधन को लेकर सवाल खड़े किए गए। वहीं महाकुंभ में भगदड़ के दौरान सरकार द्वारा मृतकों का आंकड़ा जारी न करने को लेकर आरोप लगाए गए।
उन्होंने कहा कि वक्फ की जो जमीनें है जिसे ऊपर वाले के नाम पर लोग दान करते हैं उस पर भाजपा के नेताओं की निगाह है। कानून को संशोधित कर अधिकारियों का प्रयोग कर और कुछ गैर जरूरी लोगों को वक्फ कमेटी डालकर जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं। यह सब बातें बाद की हैं पहले बताओ बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा, किसानों की आमदनी कब बढ़ेगी। स्विश बैंक से 100 दिन के अंदर काला धन आना था वह क्यों नहीं आया। आजादी के 75 साल में पहली बार एक डालर की कीमत 88 रुपये हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ। इसका जवाब कब दोगे। प्रयागराज में कुंभ के दौरान कितने लोग मरें इसका स्पष्ट आंकड़ा कोई मीडिया का साथी नहीं दे पा रहा है। वह बताते क्यों नहीं कि कितने लोग भगदड़ में मरे हैं। जब महाकुंभ में स्नान करने वाले की गिनती हो सकती है तो मरने वालों की गिनती क्यों नहीं। सरकार लापता लोगों की गिनती नहीं कर पा रही है। मुझे इस बात की आशंका है कि वह इस दुनिया में नहीं है क्योंकि यह सभी लोग मिल नहीं पा रहे हैं। इस आवाज को हमारी पार्टी ने संसद में भी उठाया है।
आजादी के 75 साल में ऐसा देश के लोगों का इतना अपमान कभी नहीं हुआ। जब रोजी रोटी की तलाश में गए लोग बेड़ियों में जकड़े हुए वापस भेजे जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री जी अमेरिका दोस्ती निभा रहे हैं। उपचुनाव में हार पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इन लोगों के द्वारा वोटों की डकैती की गई है। चुनाव आयोग से 500 लिखित शिकायतें की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि वक्फ की जो जमीनें है जिसे ऊपर वाले के नाम पर लोग दान करते हैं उस पर भाजपा के नेताओं की निगाह है। कानून को संशोधित कर अधिकारियों का प्रयोग कर और कुछ गैर जरूरी लोगों को वक्फ कमेटी डालकर जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं।
यह सब बातें बाद की हैं पहले बताओ बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा, किसानों की आमदनी कब बढ़ेगी। स्विश बैंक से 100 दिन के अंदर काला धन आना था वह क्यों नहीं आया? आजादी के 75 साल में पहली बार एक डालर की कीमत 88 रुपये हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ। इसका जवाब कब दोगे।
प्रयागराज में कुंभ के दौरान कितने लोग मरें इसका स्पष्ट आंकड़ा कोई मीडिया का साथी नहीं दे पा रहा है। वह बताते क्यों नहीं कि कितने लोग भगदड़ में मरे हैं। जब महाकुंभ में स्नान करने वाले की गिनती हो सकती है तो मरने वालों की गिनती क्यों नहीं। सरकार लापता लोगों की गिनती नहीं कर पा रही है।
मुझे इस बात की आशंका है कि वह इस दुनिया में नहीं है क्योंकि यह सभी लोग मिल नहीं पा रहे हैं। इस आवाज को हमारी पार्टी ने संसद में भी उठाया है। आजादी के 75 साल में ऐसा देश के लोगों का इतना अपमान कभी नहीं हुआ। जब रोजी रोटी की तलाश में गए लोग बेड़ियों में जकड़े हुए वापस भेजे जा रहे हैं।
कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में दोस्ती निभा रहे हैं। उपचुनाव में हार पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इन लोगों के द्वारा वोटों की डकैती की गई है। चुनाव आयोग से 500 लिखित शिकायतें की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
]]>आरोप लगाया कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। महिला उत्पीड़न व पुलिस हिरासत में लोगों की मौत होने की घटनाएं बढ़ी हैं। समाजवादियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया की गंगा स्नान करते जो वीडियो वायरल हो रहा है वह फर्जी नहीं है। उन्होंने अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया था। जल्द ही हम लोग प्रयागराज कुंभ भी जाएंगे।
आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को यहां सेंट्रल जेल में बंद पार्टी के विधायक रमाकांत यादव से भेंट की। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में फर्जी मुकदमे, एनकाउंटर व पुलिस हिरासत में लोगों की मौत के अलावा और क्या काम हो रहा है, कोई विकास नहीं हो रहा। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाएं भी बढ़ी हैं। समाजवादियों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। सपा की विचारधारा वाले लोगों का भी उत्पीड़न हो रहा है।
उन्होंने कहा कि रमाकांत यादव वर्तमान में विधायक हैं। वह कई बार विधायक व सांसद भी रहे। उन्हें जेल में सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उनके दांत में तकलीफ है, अन्य परेशानियां भी हैं। समाजवादियों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। विधायक की एक मुकदमे को छोड़कर अन्य मुकदमों में जमानत हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने बैकहो लोडर कार्रवाई पर कुछ राहत दी है।
सपा मुखिया की गंगा स्नान करते वीडियो वायरल होने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह फर्जी नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया था। वह लोग जल्द ही प्रयागराज कुंभ में भी गंगा स्नान करने जाएंगे।
]]>उन्होंने कहा कि बंदूक के बल पर सरकार ने उप चुनाव जीता लेकिन, जनता हमारे साथ है। यह जनता का नहीं लूट का परिणाम है। भाजपा सरकार में लोगों में भय व्याप्त है। प्रदेश के कई स्थानों पर हालात ठीक नहीं है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सवाल पर कहा कि यह देश बाबा साहेब डाॅ. आंबेडकर के संविधान से चलने वाला है शास्त्री जी से नहीं।
यह सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गई है। कोई भी सरकार के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। इसके बाद वो कस्बे के सपा नेता सुनील कुमार वर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके बेटे के विवाह में शामिल हुए।
]]>सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंच से अपने जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 में ही जब उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी तभी मैंने पत्र लिखकर उनसे अपने संबंध खत्म कर लिए थे। भाजपा प्रत्याशी को यह सोचना चाहिए कि आज जिनकी गोद में वह बैठे हैं, उन्होंने ही जनता का सबसे ज्यादा शोषण और उनके साथ अत्याचार और अन्याय किया है।
मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, “चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मुझे विश्वास है कि करहल विधानसभा सहित हमारा पूरा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। मेरा मानना है कि भाजपा ने केवल अन्याय का शासन राज्य में स्थापित किया है। योगी और मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। इस क्षेत्र का विकास हमारा मुद्दा है और इसी आधार पर हम जनता के बीच जा रहे है। यह रिश्तेदारी नहीं बल्कि पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) विचारधारा और सिद्धांतों को बचाने की लड़ाई है। हमें उम्मीद है कि करहल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में हो रहे सभी नौ सीटों पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अनुजेश यादव उम्मीदवार बनाए जाने पर सियासत तेज हो चली है।करहल सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। अनुजेश यादव मुलायम सिंह की भतीजी और सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव के पति हैं। संध्या उर्फ बेबी यादव 2015 से 2020 तक मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं, जबकि अनुजेश खुद इसी दौरान फिरोजाबाद से जिला पंचायत सदस्य थे।
]]>