इसका उद्घाटन करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव का आज जनपद आगमन हो रहा है। उद्घाटन व गृह प्रवेश के बाद वहीं आवास परिसर में ही अखिलेश की जनसभा के लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है। कार्यक्रम के लिए आवास परिसर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आवास परिसर और आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग को अखिलेश यादव के होर्डिंग-बैनर से पाट दिया गया है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अखिलेश यादव के चचेरे भाई और सांसद धर्मेंद्र यादव ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। इसके अलावा सभी दसों विधानसभा के विधायकों को भी कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से कार के जरिये यहां पहुंचेंगे। वह आवासीय भवन के साथ सपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
]]>आज़मगढ़। अपने संसदीय क्षेत्र में भ्रमण कर रहे आज़मगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने करणी सेना को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि करणी सेना को सरकार ही चला रही है। जिस तरह की अराजकता और गैर कानूनी रास्ता अख्तियार किया हुआ है, अगर सरकार चाहे तो यह सेना एक घंटे भी न चले, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद प्रोत्साहित कर कर रहे है। सपा सांसद ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन, समाजवादी लोगों, समाज के पिछड़े, दबे कुचले, दलित लोगों के साथ कुछ अन्याय व अत्याचार कर लेंगे तो ये उनकी गलतफहमी है। सुमन जी दलित समाज का प्रतिनिधित्व करते है, अगर उन्होंने कोई बात साक्ष्यों के आधार पर कह दिया तो उसपर चर्चा और बहस हो सकती है, लेकिन करणी सेना ने जो रास्ता अख्तियार किया है वह कही से भी लोकतांत्रिक और कानून सम्मत नहीं है और पीडीए परिवार के लोग उनकी इस अराजकता को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं करेंगे।
वक्फ के बारे में सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि वर्तमान में जो सरकार है इस पर आप विश्वास नहीं कर सकते। पूजा अधिनियम 1991 का उल्लंघन कर सरकार ने प्रदेश में कितने जगह, अशांति, अराजकता, तनावपूर्ण वातावरण खुद सरकार ने बनाया। यह सरकार द्वारा पूर्व नियोजित है। इस सरकार के आप किसी भी आश्वासन को स्वीकार नहीं कर सकते। अगर कानून में कोई बात आ गई होती तो जरूर मान लेते। अगर सरकार की नीयत साफ है तो फिर कानून में उसे शामिल करने में आपत्ति क्या थी ? सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि मुसलमान भाइयों की जमीनों को छीना जाय। बहाने क्या बना रहे है कि किराया नहीं आ रहा, आमदनी नहीं है, कैसी सरकार है ये कि कोई कब्रिस्तान से निकलकर कोई टैक्स देगा क्या? उन्होंने कहा कि बक्फ बिल जमीनों से छेड़छाड़, चैलेंज करने के लिए ही लाया गया है। संसद में इतनी लंबी-चौड़ी बहस चली सरकार क्या वक्फ में कमियां नहीं गिना पाई।
]]>आजमगढ़। जिले के तरवां थाने में सनी की सुनियोजित हत्या की गई है। कारण कि पुलिस तरवां थाने से मात्र 500 मीटर दूरी पर तरवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। आजमगढ़ और तरवां के बीच मेडिकल कालेज है, उसमे सनी को नहीं ले गए, सीधे सनी को मोर्चरी में ले जाकर रख दिए।
ये परिजनों का साफ मानना है कि सनी की हत्या की गई है। पुलिस ने भी लोगों के दिलों में बैठे आक्रोश को शांत करने के लिए कुछ पुलिसकर्मियों पर एफआईआर कर चुप्पी साध गई। ये दिखावटी एफआईआर की गई अन्यथा अब तक आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो जाती। उक्त बातें आजमगढ़ लोकसभा के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कही।
उन्होंने बताया कि सनी के परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से सनी के एक लाख रुपये का पार्टी ने चेक दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दिखावटी इवेंट बहुत करते हैं। काम इवेंटों से नहीं चलेगा। काम सच्चाई से चलेगा। जनता सच्चाई और उनकी इमानदारी समझ चुकी है।
भाजपा 14, 17, 19, 22 और 24 का चुनाव लड़ चुकी है। इन पांच चुनावों में इनके संकल्प पत्र पढ़ लीजिए। उसके बाद जो किया उसका आकलन कर लीजिए। इसके बाद भाजपा के कहे हुए किसी बात का भरोसा करिए। वक्फ बोर्ड की जमीनें जिस उद्देश्य के लिए दान की गई उस काम में इस्तेमाल होने चाहिए।
सरकार को इसमे कोई दखलअंदाजी नहीं करनी चहिए। हम लोगों ने सड़क से लेकर संसद तक अपनी बात को रखा। जिनकी बैसाखियों पर सरकार ने इस बिल को पास किया है। उन प्रांतों की जनता समर्थन करने वालों को सबक जरूर सिखाएगी, चाहे वो बिहार, आंध्र प्रदेश या फिर उत्तर प्रदेश का छोटी सी जगह ही क्यों न हो।
उन्होंने कहा इस बिल के विरोध में हम सभी सर्वोच्च न्यायालय में गए हैं। उम्मीद है कि जिस प्रकार का यह संविधान विरोधी बिल है, निश्चित तौर पर न्यायालय में स्टैंड नहीं करेगा। न्यायालय इसे खारिज करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई मुंह है, ये अलग-अलग मुंह का अलग-अलग समय पर इस्तेमाल करते हैं।
समय के हिसाब से अलग-अलग भाषा बोलते हैं। इनकी नियत मुस्लिम भाइयों की जमीन व दलित समाज का आरक्षण छीनने की है। वहीं आयुष्मान योजना पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि सरकार के जो इलाज कराने के स्थान हैं वो खुद ही बीमार है।
संसद की स्वास्थ्य मंत्रालय की स्थायी समिति ने कहा एम्स में चिकित्सकों की कमी है। साथ ही लखनऊ, आजमगढ़ सहित अन्य जिलों में मेडिकल कर्मचारियों की कमी है। कहा कि संविदा कर्मचारियों को तो मानदेय भी समय से नहीं मिल रहा है। सरकार लगातार विद्यालयों को कमजोर कर रही है।
सरकार नहीं चाहती कि उन्हें बेहतर शिक्षा मिले। आयुष्मान कार्ड भी सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। इस सरकार को बदलिए सभी व्यवस्था बदल दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये देश संविधान से चलेगा। कुछ लोग नफर पैदा कर रहे हैं। कोई हिंदू गांव बनाने की बात कर रहा है। सपा के लोग लगातार लड़ रहे हैं। बाबा साहब के सपनों का देश बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
]]>आजमगढ़। आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने ग्राम उमरी पट्टी थाना तरवां के 22 वर्षीय दलित नौजवान सनी कुमार पुत्र हरदत की तरवा थाने में पुलिस की कस्टडी में हुई मौत का मामला लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा पूरे देश में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में भी कस्टोडियन डेथ में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। उत्तर प्रदेश की पुलिस अपने को संविधान और कानून से ऊपर मान रही है। वह न्यायालय और ईश्वर से ऊपर होकर के फैसला कर रही है।उन्होंने राज्य सभा सांसद वरिष्ठ नेता राम जी लाल सुमन के घर पर हुए हमले और तोड़फोड़ के मामले को भी उठाते हुए कहा कि देश प्रदेश में दलित सुरक्षित नहीं है। दिनांक 31 3 2025 ईद के अवसर पर अपने लोकसभा क्षेत्र में था घटना सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पर उनके परिवार के लोगों से मिला तो वहां का दृश्य हृदयविदारक था। मृतक परिवार में तीन भाई बहनों में वह अकेला लड़का था, बहनों में एक विकलांग है, पिता मजदूरी करते हैं। ऐसी स्थिति में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मैं सरकार से मांग करता हूं कि सरकार पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे व जीवन यापन के लिए एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दे।
]]>सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वे दलित युवक के परिजनों से बात किए है। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। दलित नौजवान को दो दिन पहले घर से उठाया जाता है और उसे थाने पर रखकर प्रताड़ित किया जाता है। परिवार के लोगों ने बताया कि बैरक के अंदर भी हथकड़ी लगाकर रखा गया था। खाने-पीने को भी नही देते थे । आचानक परिवार को दूसरे दिन सूचना मिलती है कि थाने में उसकी मौत हुई है।
सांसद ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कह रहे कि प्रदेश में सबसे अधिक कस्टोरियल डेथ हो रही है। और आज़मगढ़ में भी इस तरह की घटना देखने को मिली। उन्हीने कहा कि मैं देख रहा हु कि योगी जी की सरकार और पुलिस अपने को न्यायालय समझ और ईश्वर मान ली है, कि यही जो करेंगे न्याय करेंगे भले ही कितना भी अत्याचार करते रहे। उन्होंने कहा कि शनि कुमार नामक नौजवान के साथ जो कुछ भी हुआ है यह घोर अत्याचार, अन्याय है और यह दलित नौजवान के साथ हुआ है।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वैसे भी प्रदेश में दलित, पिछड़ो और मुस्लिमों को भाजपा के लोगों ने रहना दूभर कर दिया है। आज सरकार के इशारे पर आतंक चल रहा है।
करणी सेना का बिना नाम लिए सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि कोई कहता है कि मैं इस सेना का सदस्य हूं जैसे उस सेना को कानूनी अधिकार मिल गया हो। हमारे दलित सांसद का घर फूंका जा रहा है, आज़मगढ़ में दलित नौजवान की थाने में हत्या की जा रही है। तो इस तमाम चीजों के लिए हम समाजवादी पार्टी के लोग चुप बैठने वाले नहीं है। इस परिवार को हर हाल में न्याय दिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में ईदगाह पर जा रहे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोकने की कोशिश की गई। अब सोचो कि सरकार किस तरीके से घिनौनी हरकत करने पर उतर गई है। ईदगाह पर हमने कई बार देखा है कि राज्यपाल भी गए है। मुख्यमंत्री रहते हुए श्रधेय मुलायम सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जाते रहे है। यही नही सरकार में न रहने पर भी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जाते रहे है। आज उनको रोका गया। उनसे कहा जा रहा है कि एक गाड़ी से जाओगे, ऐसे, वैसे जाओगे। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जो स्थान मुसलमान भाईयों के दिल मे है वह कम नहीं होने वाला है। चाहे जितना परेशान कर लो। जनता अब माफ नहीं करेगी।
]]>