आजमगढ। चुनाव प्रचार करने दीवानी न्यायालय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को विरोध का सामान करना पड़ा। लेकिन इस दौरान अधिवक्ता दो फाड में नजर आए। एक तरफ भाजपा प्रत्याशी का फूल मालाओं से अधिवक्ता स्वागत कर रहे थे तो दूसरी तरफ कुछ अधिवक्ता विरोध करने के साथ ही नारेबाजी कर रहे थे। वही बार के ज्वाइंट सिक्रेटरी शशिकांत पांडेय ने दावा किया कि अधिवक्ताओं ने ग्रामीण न्यायालय के विरोध में करीब दो माह तक चले धरने में नहीं पहुंचने को लेकर विरोध हुआ। जो की गलत है। वही भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने दावा किया विरोध करने वाले सपाई थे।
दीवानी न्यायालय में मंगलवार को भाजपा सांसद व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव पहुंचे। सभागार में पहुंचने पर दीवानी बार के अध्यक्ष व मंत्री व अन्य अधिवक्ता फूल मामलाओं से निरहुआ का स्वागत कर रहे थे ,तभी सभागार में अधिवक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। लेकिन दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत चलता रहा। अधिवक्ताओं के अधिक शोर मचाने पर बिना किसी संबोधन के भाजपा प्रत्याशी निरहुआ न्यायालय परिसर से बाहर चले गए। इस दौरान निरहुआ ने कहा कि उनको अधिवक्ताओं ने समय दिया था जिसके बाद वे वहां पर पहुंचे थे। विरोध वही अधिवक्ता कर रहे है जो सपाई है। कुछ उनका आपस का विरोध है। निरहुआ ने कहा कि अगर किसी को विरोध करना है तो चुनाव आता है और े विरोध किया जाता है बटन दबाकर । निरहुआ ने कहा कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा उस गाड़ी में मिलेगा गुंडा। तो कुछ गुंडे यहां भी है तो अपना रंग दिखाएगें ही । पर उनको पता नहीं है कि ये कितना भी जोर लगाएगें लेकिन इनका भगोड़ा नेता आजमगढ़ में टीक नहीं पाएगे। वर्ष 2019 में एक भाई जीतकर भाग गया, 2022 में एक भाई हार कर भाग गया और तो ये भगोड़े भाई है। उन्होने अपील किया कि इन भगोड़े भाइयों से आजमगढ़ को बचाना है तो एक बार फिर से मोदी जी को लाना है ।
वही दीवानी बार के सेक्रेटरी शशिकांत पांडेय ने कहा कि विरोध किसी व्यक्ति विशेष का नहीं किया गया। बल्कि दो माह तक अधिवक्ता ग्रामीण न्यायालय के विरोध में प्रदर्शन करते रहे लेकिन पक्ष व विपक्ष का कोई भी नेता आश्वासन देने नहीं पहुंचा इसलिए विरोध किया गया। हालांकि उन्होने माना कि न्यायालय में जातिगत समीकरण व पार्टी से जो लोग भी नारा लगाए है वह गलत है। उन्होने कहा कि यह जनपद न्यायालय व अधिवक्ताओं के लिए कष्ट की बात है।

लेकिन सोशल साइट एक्स पर कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास को जवाब देते हुए लिखा कि फेक वीडियो प्रमोट करने का ट्रेंड हो गया है, कोई भी देखकर समझ जाएगा कि ओंठ कुछ और बोल रहा है। एआई से साउंड क्लोन करके क्या साबित करना चाहते हैं। इलेक्शन कमीशन कृपया इसका संज्ञान ले। बीजेपी सांसद का वीडियो वायरल होने के बाद से देश और प्रदेश की राजनीतिक गरमा गई है। सपा और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने जहां बीजेपी सांसद के इस बयान की निंदा की तो वहीं अमित मालवीय सहित अन्य भाजपा नेता सांसद के बचाव में उतर आए।

वहीं निरहुआ के वायरल हो रहे इस वीडियो का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि सांसद निरहुआ द्वारा यह बयान देना कि सीएम योगी और पीएम मोदी जी ने बच्चे पैदा नहीं किये हैं बच्चे पैदा करने से बेरोजगारी बढ़ती है। इस तरह अपमानजनक और बेतुका बयान उनको कम से कम एक सन्यासी मुख्यमंत्री के प्रति नहीं देना चाहिए। वहीं भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर बयान दिया है कि यह एक डीपफेक वीडियो है इस बात पर सपा प्रवक्ता ने अमित मालवीय पर यह सवाल किया कि अगर यह डीपफेक वीडियो है तो उन्होंने इसका फोरेसिंक लैब में जांच कराकर रिपोर्ट भी नत्थी किया है या फिर भाजपा के झूठ बोलने वाले नेताओं की तरह झूठ बोल दिया है। निरहुआ द्वारा दिया गया यह बयान देश के बेरोजगारों, नौजवानों और इस देश की जनता के लिए बहुत ही अपमानजनक है। सांसद निरहुआ के इस बयान पर भारतीय पार्टी और चुनाव आयोग द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करनी चाहिए।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रूची अग्रवाल, चन्दन अग्रवाल, मन्जू अग्रवाल,अतुल अग्रवाल, वन्दना सिंह, आर्या, रीतू अग्रवाल, आनन्द बर्नवाल, रविशंकर प्रजापति, प्रिया अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल रीता अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अमित लता सिंह, अन्नपूर्णा अग्रवाल पुष्पा श्रीवास्तव, छाया अग्रवाल, रश्मी अग्रवाल, अक्शा अग्रवाल , लता अग्रवाल, सुन्दरम अग्रवाल, रीतेश गोयल, वैजन्ती साव सामिल रहें।
इस अवसर पर कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वर्षों से समाज में सेवा का काम करने वाले 23 लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश की जनता को अपना परिवार मानते हैं। बिना भेद-भाव के सबके उत्थान के लिए भारत को विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि आज आप सभी ने मोदीजी का समर्थन करते हुए भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की है आप सभी के भाजपा में सम्मिलित होने से भाजपा और मजबूत हुई है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा किया। और आवश्यक निर्देश दिया।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद व आजमगढ़ लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, जिला प्रभारी अशोक सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री व आजमगढ़ लोकसभा प्रभारी सुनील गुप्ता, आजमगढ़ लोकसभा संयोजक माहेश्वरी कांत पाण्डेय, सचिदानंद सिंह, सुनील राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, पवन देव त्रिपाठी, ब्रजेश यादव, पंकज सिंह कौशिक,मृगांक शेखर सिन्हा, आशुतोष पाठक, बाबूराम चौहान, सुरेन्द्र सिंह गौतम, धनन्जय राय, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, हेमेंद्र सिंह, बबिता जसरासरिया, विनीत सिंह गौतम, मंडल महामंत्री शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी मौजूद रहे।